रविवार, 21 दिसंबर 2025

Full form of FTSE, DAX & CAC in Hindi



FTSE, DAX और CAC ये तीनों ही अंतरराष्ट्रीय स्टॉक इंडेक्स हैं। ये तीनों इंडेक्स यूरोपीय स्टॉक एक्सचेंज से संबंधित हैं। दुनियाभर की अर्थव्यवस्था में फ्रांस,जर्मनी व ब्रिटेन बड़ी इकोनॉमी में गिने जाने वाले देश हैं। सन् 2018 तक तो फ्रांस,जर्मनी व यूनाइटेड किंगडम का खासा महत्व था। जर्मनी दुनिया की चौथी सबसे  बड़ी अर्थव्यवस्था थी। फ्रांस पांचवीं और यूके दुनिया की छठी सबसे बड़ी इकॉनमी मानी जाती थी। हालांकि अमेरिकी थिंक टैंक वर्ल्ड पापुलेशन रिव्यू के अनुसार अब दुनिया की पांच बड़ी अर्थव्यवस्था में फ्रांस और ब्रिटेन शामिल नहीं है। इसमें अब भारत का नाम जुड़ गया है। सन् 2025 के GDP आंकड़ों के हिसाब से दुनिया की सात सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था इस तरह है :

RankCountryNominal GDP (USD) in trillions
1United States (U.S)$30.615
2China$19.398
3Germany$5.013
4Japan$4.279
5India$4.125
6United Kingdom (U.K.)$3.958
7France$3.361


इसीलिए FTSE, DAX और CAC इन तीनों सूचकांकों का दुनिया की इकॉनमी में बहुत महत्व है क्योंकि ये क्रमशः ब्रिटेन,जर्मनी और फ्रांस देश से संबंधित हैं।
ये सूचकांक या इंडेक्स ठीक वैसे ही कार्य करते हैं जैसे हमारे भारत मे SENSEX और NIFTY कार्य करते हैं। ये तीनों सूचकांक भारत में भी टीवी पर विभिन्न बिज़नेस चैनल्स पर मोनिटर किये जाते हैं। आप लोगों ने भी इन सूचकांकों को टीवी पर जरूर देखा होगा और इनके बारे में अधिक जानने की उत्सुकता हुई होगी। तो यहां पर हम आपको इन तीनों इंडेक्स के बारे में विस्तृत रूप से बताएंगे।

FTSE Full form : "Financial Times Stock Exchange 100 index" को संक्षिप्त में FTSE या FTSE100 index कहते हैं।


 दरअसल FTSE 100 इंडेक्स FTSE यानि फाइनेंसियल टाइम्स स्टॉक एक्सचेंज समूह द्वारा 3 जनवरी 1984 को बनाया गया था। लन्दन स्टॉक एक्सचेंज में,पूंजी के हिसाब से FTSE में यूनाइटेड किंगडम की 100 सबसे बड़ी कंपनियां सूचीबद्ध की गई है।
FTSE में सूचीबद्ध जो पांच सबसे बड़ी कंपनियां हैं वह इस प्रकार से हैं :-
1. Royal Dutch Shell plc - यह एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो ऑइल व गैस का कारोबार करती है।
2. HSBC Holding plc - यह यूरोप का सबसे बड़ा और दुनिया का सातवां सबसे बड़ा बैंक है।
3.British Petroleum plc-  यह एक और बहुराष्ट्रीय ऑइल व गैस कंपनी है।
4. Glaxo SmithKline plc-यह दुनिया की जानी-मानी दवा कंपनी है। कम्पनी का भारत में भी अच्छा कारोबार है।यह सन् 2000 में Glaxo Welcome और Smith Kline Beccham के मर्जर से बनी दुनिया की छठी सबसे बड़ी दवा कम्पनी है।
5. British American Tobacco plc - तम्बाकू बनाने वाली एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी। यह 180 देशों में अपना कामकाज करती है। इसके मशहूर ब्रांड : Dunhill, Pall Mall व Lucky Strike हैं।

कम्पनी के नाम के अंत में लिखे plc का मतलब है - Public Limited company इसे PLC भी लिखा जाता है। ब्रिटेन में सभी पब्लिक लिमिटेड कंपनियों को अपने नाम के अंत में plc या PLC लिखना अनिवार्य है।

Full form of DAX  : Deutscher Karien index.

DAX या DAX30 एक जर्मन स्टॉक इंडेक्स है जिसमें फ्रेंकफर्ट स्टॉक एक्सचेंज में पूंजी के हिसाब से 30 सबसे बड़ी जर्मन कंपनियां सूचीबद्ध की गई हैं।यह इंडेक्स 1 जुलाई 1988 को Deutsche Borse द्वारा स्थापित किया गया था। इस इंडेक्स में सूचीबद्ध बहुत सारी कंपनियों के उत्पाद भारत मे भी काफी लोकप्रिय हैं। कई कंपनियां तो हमारे BSE व NSE में भी सूचीबद्ध हैं। इनमें से कुछ नाम हैं -
Adidas, Allianz, BASF, Bayer Pharmaceuticals and Chemicals, BMW, Deutsch Bank, Heidelberg Cement, Henkel, Linde, Merck, Siemens व  VolksWagon
 group.

Full form of CAC 40 : Citation Assisted en Continu. यह  फ्रेंच स्टॉक मार्केट एक्सचेंज है। सन् 1987 में स्थापित किया गया था। इसे यूरोनेक्स्ट (Euronext)  द्वारा संचालित किया जाता है। इस इंडेक्स में कुछ ऐसे नाम जो अपने देश भारत में भी खासे लोकप्रिय हैं ~

Airbus, Arcelor Mittal, Ada, BNP Baribas, Caogemini, L"Oreal", Renault, Saint-Gobain और Sanofi.






रविवार, 7 दिसंबर 2025

Some abbreviations mostly used on social media


 1. OMG – Oh My God

2. LOL - Laugh Out Loud 3. IC - I See 4. ΤΒΗ - To Be Honest 5. DM - Direct Message 6. OOTD - Outfit Of The Day 7. ICYMI - In Case You Missed It 8. FYI - For Your Information 9. BTW - By The Way 10. FOMO – Fear Of Missing Out 11. IMO – In My Opinion 12. IDK - I Don't Know 13. PPL - People 14. NSFW - Not Safe For Work
15. TBT - Throughback Thursday

16. BRB - Be Right Back

17. SMH - Shaking My Head

18. THX - Thanks

19. ASAP - As Soon As Possible

20. TTYS - Talk To You Soon

गुरुवार, 13 नवंबर 2025

PETA full form in Hindi

   

   PETA full form - People for the    Ethical Treatment of Animals.


PETA विश्व भर में फैले पशु-प्रेमियों का एक अंतरराष्ट्रीय संगठन

है।

PETA क्या करता है ?

   PETA पशु अधिकार, वन्य जीव संरक्षण, वीगन जीवन पद्धति से संबंधित विषयों पर शैक्षिक कार्यक्रम आदि पर काम करता है।   जहां कहीं भी जानवरों के साथ अन्याय, अत्याचार, दुर्व्यहार होता है तो PETA जानवरों के हित में इसके खिलाफ आवाज उठाता है। PETA न केवल आवारा व जंगली जानवरों, पशु-पक्षियों के लिए आवाज उठाता है बल्कि पालतू जानवरों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर भी संज्ञान लिया है।

PETA संगठन कब बनाया गया ?

PETA  की शुरुआत 1980 में अमेरिका के वर्जिनिया शहर में की गई थी।


भारत में PETA कानून की क्या स्थिति है ?

भारत में जानवरों के प्रति हिंसा अपराध की श्रेणी में रखा गया है।  पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के अनुसार किसी पालतू या जंगली जानवर को सताना अमानवीय है। पशुओं पर किया गया किसी भी तरह का अत्याचार और अपनी आजीविका हेतु उनका इस्तेमाल एक दंडनीय अपराध है।

जहां कहीं किसी बीमार, घायल पशु-पक्षी को वेटरनरी सेवा की आवश्यकता होती है, तो कोई भी व्यक्ति PETA के हेल्पलाइन नंबर(0) 98201 22602पर सूचना दे सकता है।

मंगलवार, 4 नवंबर 2025

IIBX full form in Hindi

 IIBX  full form - India International Bullion Exchange.

IIBX देश का प्रथम अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज है। इसका संचालन गुजरात राज्य में गांधीनगर स्थित GIFY CITY से किया जाता है।

IIBX सोना और चांदी की ट्रेडिंग के लिए एक प्लेटफार्म है। इस प्लेटफार्म के जरिए अनुमति-प्राप्त व्यापारी आसानी से सोना आयात कर सकते हैं। यह एक्सचेंज इन कीमती धातुओं में ट्रेडिंग को अधिक पारदर्शी व कानूनी रूप से वैध बनाता है जिससे  सोने के व्यापार और इसके आयात में होने वाली सट्टेबाजी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

IIBX कब शुरू किया गया था ?

29 जुलाई 2022 को गिफ्ट सिटी गुजरात में आईआईबीएक्स का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

IIBX अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) द्वारा विनियमित की या जाता है।


  

      

बुधवार, 29 अक्टूबर 2025

ASEAN full form in Hindi

   


     ASEAN full form - Association of South East Asian Nations

ASEAN आसियान दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का क्षेत्रीय संगठन है। इसकी स्थापना 1967 में बैंकॉक में हुई थी।

ASEAN का मुख्य कार्यालय कहां है ?

ASEAN का मुख्य कार्यालय इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में है।

अभी तक इसमें कुल 10 सदस्य थे। इंडोनेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, वियतनाम, फिलिपिंस, मलेशिया, म्यांमार, कंबोडिया, ब्रूनेई और लाओस।

26अक्टूबर 2025 को कुआलालंपुर में 47 वें ASEAN सम्मेलन में एक और देश Timor Leste जिसे ईस्ट तिमोर के नाम से जाना जाता है, को ASEAN संगठन के 11 वां सदस्य बनाया गया।

East Timor - ईस्ट तिमोर 300 वर्षों तक पुर्तगाली उपनिवेश रहने के बाद सन् 2002 में स्वतंत्र हुआ था। वह 2014 से ही आसियान की सदस्यता के लिए प्रयासरत था। इसके राष्ट्रपति Jose Ramos Horta को 1996 में नॉबेल पुरस्कार दिया गया था।

ASEAN शिखर सम्मेलन वर्ष में कितनी बार आयोजित होते हैं ?

ASEAN शिखर सम्मेलन वर्ष में दो बार होते हैं।




मंगलवार, 30 सितंबर 2025

UNGA full form in Hindi

   


     UNGA

 Full form - United Nations General Assembly.

UNGA संयुक्त राष्ट्र united nations का एक  मुख्य निर्णय लेना वाला संगठन है।

UNGA के कितने सदस्य देश हैं ?

UNGA के कुल193 सदस्य देश हैं।

UNGA की स्थापना कब की गई थी ?

UNGA की स्थापना 1945 में की गई थी।

UNGA का मुख्यालय कहां है ?

UNGA का मुख्यालय न्यूयॉर्क सिटी अमेरिका में है।

UNGA का वर्तमान अध्यक्ष कौन है ?

9से 28 सितंबर 2025तक चले UNGA के 80 वें सम्मेलन में जर्मनी की पूर्व विदेशमंत्री Annalena Bearbock को नया अध्यक्ष बनाया गया है।

UNGA में कितने देश हैं ?

इसमें 54अफ्रीकी देशों के समूह से, 55एशिया प्रशांत देशों के समूह से,23पूर्वी यूरोपीय देशों के समूह से, 33लैटिन अमेरिका और केरेबियाई देशों के समूह से,28पश्चिमी यूरोपीय और अन्य देशों के समूह से शामिल हैं।

UNGA'25 सम्मेलन में इजरायल का बायकॉट -


UNGA'25 के 80वेंसेशन में इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भाषण का कई देशों के प्रतिनिधियों ने वॉकआउट कर दिया जबकि नेतन्याहू ने उनका भाषण सुनने के लिए गाजा में लाउड स्पीकर लगवाए थे ताकि गाजा के रहवासी हमास को दी गई उनकी चेतावनी सुन सके। इससे इसराइल की बहुत बेइज्जती हुई है, जबकि अमेरिका इसराइल के साथ है और हमास के आतंक का विरोध कर रहा है।

सोमवार, 22 सितंबर 2025

Gen-Z क्या है ?

 


   आजकल एक शब्द बहुत सुनाई दे रहा है,  वह है Gen-Z

 अभी हाल ही में हुए नेपाल देश में युवाओं द्वारा मौजूदा सरकार के खिलाफ बगावत के संदर्भ में प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही इस शब्द का उपयोग खुल कर कर रहे हैं। 

तो यह जानना आवश्यक हो जाता है कि आखिर यह Gen - z है क्या और इसका क्या मतलब है ?

Gen-Z में Z से मतलब Zoomers भी है। इस पीढ़ी को Digital Native भी कहा जा रहा है क्योंकि ये पीढ़ी इन्टरनेट और सोशल मीडिया के युग में बड़े हुई है और विज्ञान व तकनीक जैसे विषयों की गहरी जानकारी रखती है।

वैसे "जेन-जी" एक विशेष काल खंड में जन्मे आयु वर्ग के युवाओं को संबोधन हेतु दिया गया है। 

अमूमन दुनिया में इंसान की अधिकतम आयु 100 वर्ष के लगभग मान लीजिए। अब 100 वर्ष पहले जन्म लेने वाले व्यक्ति और आज के व्यक्ति के पालन- पौषण, सामाजिक परिवेश और विज्ञान की सतत प्रगति के कारण उनके सोच-विचार, आहार-व्यवहार और मानसिक स्तर में जमीन-आसमान का फर्क है।

इसीलिए 1928 से लेकर 2025 में जन्में व्यक्तियों को अलग-अलग वर्गों में बांट दिया गया ताकि पीढ़ियों का अंतर आसानी से समझा जा सके।

 इसी प्रकार अलग अलग कालखंड में जन्मी भिन्न-भिन्न पीढ़ियों को भिन्न-भिन्न नाम दिए गए हैं जो निम्न प्रकार हैं....

1. 1901-1924 के बीच जन्मी पीढ़ी : द ग्रेटेस्ट जेनरेशन

2. 1925-1945 के बीच जन्मी पीढ़ी :  साइलेंट जेनेरेशन

3. 1946-1964 के बीच जन्मीं पीढ़ी : बेबी बूमर्स

4. 1965-1980 के बीच जन्मी पीढ़ी :  जेनेरेशन-एक्स

5. 1981-1996 के बीच जन्मी पीढ़ी :  मिलेनियल्स/Gen-Y

6. 1997-2012 के बीच जन्मी पीढ़ी :  जेन-जी(Gen-Z)

7. 2013-2024 के बीच जन्मी पीढ़ी : जेन-अल्फा

8. 2025 से 2039 तकजन्म लेने वाले : जेन-बीटा 



मंगलवार, 12 अगस्त 2025

full forms of abbreviations used in doctor's prescription



जब मरीज का परीक्षण करने के बाद दवाओं की पर्ची लिख कर देता है तो डॉक्टर पर्ची पर दवाइयां लिखते-लिखते मरीज को दवाई दिन में कितनी बार और कैसे लेनी है,यह बताता चलता है पर पर्ची या प्रिस्क्रिप्शन में लिखे सांकेतिक कोड वर्ड न मरीज समझ सकता है न उसके घर वाले। ऐसी परिस्थिति में दवा की दुकान वाला केमिस्ट कई बार दवा की शीशी और गोलियों के पत्तों पर दवा लेने के बारे में हिदायतें लिख देता है,लेकिन यदि मरीज खुद पर्चे में लिखी दवा को कैसे और कितनी बार लेना है समझ जाए तो दवा की गलत खुराक लेने से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। और वैसे भी डॉक्टर के यहां जाने का काम तो हम सभी को कभी-कभी पड़ता ही रहता है तो क्यों न हम स्वयं डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन में लिखी सीक्रेट भाषा सीखें ताकि दवाई लेने में कोई भूल न हो।

दरअसल बीमारी का इलाज करने की एलोपैथिक पद्धति का उद्भव लैटिन अमेरिका में हुआ था। इस कारण
  से डॉक्टर्स अपने प्रिस्क्रिप्शन में लैटिन भाषा प्रयोग करते हैं। यहां हम आपको डॉक्टर द्वारा प्रयोग किये जाने वाले शार्ट फॉर्म्स का पूरा नाम व उनका आशय बताएंगे :

Rx -  Recipere or Prescription.

  प्रिस्क्रिप्शन में सबसे ऊपर लिखा जाने वाला शब्द। इसका अर्थ है - इलाज के लिए उपचार। यह शब्द भोजन बनाने की विधि अर्थात recipe रेसिपी जैसा ही है। Rx शब्द कई दवाओं के पत्तों पर भी    लिखा रहता हैै।  इस का मतलब है कि यह दवाई  केवल तभी बेची जा सकती है जब डॉक्टर  मरीज को  परची पर लिख कर दे।
Hx - History अर्थात मरीज को अतीत में कौनसी दवाईयां दी गई और क्या ट्रीटमेंट किया गया।

N.A.D. - (नो अबनोरमेलिटी डिटेक्टेड) अर्थात मरीज में कोई असामान्यता नहीं पाई गई।
g - gram ग्राम

Tab. - tablet गोली
Cap. - capsule
Syp. - सीरप
Inj.  - इंजेक्शन
Oint. - ऑइंटमेंट यानि मलहम
Gtt. - ड्राप
Sol - Solution घोल

I.M. - Intra muscular मांसपेशी में लगाया जाने वाला इंजेक्शन

I.V. - Intra Venus नस में लगने वाला इंजेक्शन

S.C. - Sub Cutenus त्वचा के नीचे लगने वाला इंजेक्शन।

A/D - Alternate Day दवा एक दिन छोड़ कर लेनी है। इसे Q.O.D.भी लिखा जाता है।

Q.D./Q.I.D. - Quarter in die दवा दिन में चार बार, चार-चार घण्टे के अंतर से लेनी है।

O.D. - omni die दिन में एक बार लेना है।

B.D/B.I.D. - Bis in die दिन में दो बार यानि 12 घण्टे के अंतर से दवा लेनी है।

A.C. - Ante Cibum भोजन से पहले दवा लेनी है।
P. C. - Post Cibum भोजन के बाद।


B.B.F. - before breakfast सुबह नाश्ते के पहले

T.I.D. -  Ter in die  दिन में 3 बार अर्थात 5 घण्टे के अंतर से लेनी है। इसे T.D.S. भी लिखा
जाता है।

S.L. - Sub Lingual जीभ के नीचे रख कर गोली चूसना है।

S.T.A.T. - दवा की खुराक तुरन्त लेना है।

S.O.S. - ज्यादा दर्द या तकलीफ बढ़ने पर ही लेना है।

S.R. - मरीज को नमक कम से कम खाना है।

H.S. -  Hora somni दवा रात को सोने से पहले लेनी है।

T.S.F. - table spoonful  एक छोटा चम्मच भर कर

W.S. - Warm saline गुनगुने पानी मे नमक डाल कर गरारे करना या दर्द वाली जगह पर सिंकाई करना है।

Aplicap - कैप्सूल लेकिन इसे निगलना नहीं है बल्कि काट कर आंखों में डालना है या घाव पर लगाना है।

Ad Lib - पर्ची में लिखी मात्रा में ही दवा लें।ज्यादा लेने से नुकसान हो सकता है।

P.O. - दवा मुंह से लेनी है,इंजेक्शन द्वारा नहीं।

Q.H. -  Queque Hora हर घंटे।

B.T. - Bed time सोते समय

Pulv - पावडर

s - sine, के बिना।

c - cum, के साथ।
S S - One Half, आधी गोली।

Q - Queque or Every, प्रत्येक

Qd - Queque die प्रतिदिन

Q.O.D. -  Queque Alter die  एक दिन छोड़कर 
Dx - Diagnosis 

गोली पर बीच में बनी लाइन -

आपने देखा होगा कि कई गोलियों के मध्य में एक लाइन बनी रहती है। इसे अंग्रेजी में debossed line कहते हैं।  इस लाइन का क्या उपयोग है ? 
गोली पर बीच में जो लाइन बनी होती है, वह अक्सर साइज में बड़ी गोली पर बनाई जाती है। ज्यादा पॉवरफुल गोली पर भी यह लाइन दवा कम्पनी द्वारा बना दी जाती है। जैसे कोई गोली 100mg मात्रा की है और डॉक्टर ने आपको 50mg मात्रा एक समय में लेने के लिए निर्देश दिए हैं तो आप गोली को बीच में से तोड़ कर आधी गोली ले सकें, इसलिये यह लाइन बनाई जाती है। जिन गोलियों पर यह लाइन नहीं बनी रहती है, उन्हें कभी तोड़कर कम मात्रा में न लें। कम मात्रा में लेने से ऐसी गोली का प्रभाव शून्य होगा।



































बुधवार, 6 अगस्त 2025

CAT exam Full form in Hindi

 CAT full form - Common Admission Test
                    सामान्य प्रवेश परीक्षा


 CAT परीक्षा भारत में सिविल सर्विस परीक्षा के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कठिन परीक्षा मानी जाती है। CAT परीक्षा देश के 21 ख्यात प्रबंधन संस्थान Management Institutes विशेष कर IIMs और अन्य  मैनेजमेंट कॉलेजेस में  स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम व PhD के लिए हेतु एक कंप्यूतरीकृत परीक्षा है।

CAT की लिखित प्रवेश परीक्षा में पास होने के उपरांत कैट स्कोर, ग्रुप डिस्कशन व पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर प्रतियोगियों को IIMs या अन्य प्रबंधन संस्थानों में प्रवेश मिलता है।

देश में 21आईआईएमएस Indian Institute of Management है।

 2024 CAT स्कोर के आधार पर इनकी रैंक इस तरह से सामने आई अर्थात अहमदाबाद में सबसे ज्यादा स्कोर वाले प्रतियोगी को प्रवेश मिला और अंत में आईआईएम सिरमौर का नाम है।

. Ahmedabad 2. Bangalore 3. Kozhikode 4.        Kolkata, 5. Mumbai, 6. Lucknow, 7. Indore, 8. Rohtak, 9. Raipur 10. Ranchi 11. Udaipur  12.Kashipur 13. Shilong, 14. vishakhapatnam, 15. Tiruchirapalli, 16.Nagpur, 17. Amritsar 18.Sambalpur 19. Bodhgaya, 20. Jammu, 21. Sirmour

सभी 21आईआईएम संस्थानों में 2025 में लगभग 5000 सीटें हैं।

हर साल करीब तीन लाख विद्यार्थी CAT की परीक्षा देते हैं।

रजिस्ट्रेशन फीस -  2025 में परीक्षा में बैठने हेतु रजिस्ट्रेशन फीस सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए ₹2600 तथा एससी, एसटी हेतु ₹1300 रखी गई थी। आगे प्रति वर्ष इसमें बढ़ोतरी होती रहती है।

परीक्षा केंद्र :

 CAT का आयोजन लगभग 170 परीक्षा केंद्रों पर किया जाता है।

उम्मीदवारों को उनकी पसंद के 5 चयनित परीक्षा केंद्रों में से कोई एक  परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाता है।

प्रति वर्ष करीब 2.5-3 लाख विद्यार्थी यह परीक्षा देते हैं।

CAT परीक्षा के लिए पात्रता :

इसके लिए 50% नंबर या इसके बराबर CGPA के साथ स्नातक डिग्री  होना जरूरी है।

 यह सीमा SC,ST और दिव्यांग प्रतियोगियों हेतु 45% है।

जो विद्यार्थी स्नातक परीक्षा में बैठने वाले हों या परीक्षा के बाद रिजल्ट का इंतजार कर रहे है, वे भी CAT परीक्षा दे सकते हैं।

CAT परीक्षा का पेपर पैटर्न और मार्किंग सिस्टम क्या है ?

CAT एग्जाम कुल 120मिनट की होती है।

CAT पेपर में तीन सेक्शन होते हैं:

1. वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कंप्रहेंशन 24सवाल

2. डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग 22सवाल

3. क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 22सवाल

कुल 68 सवाल

हर सही उत्तर पर 3 नंबर और हर गलत उत्तर पर 1 नेगेटिव नंबर।

CAT  के बारे में विस्तृत जानकारी https://iimcat.ac.in वेबसाइट पर मिल जाएगी।

CMAT ( Common Management Admission Test) परीक्षा भी CAT का एक अच्छा विकल्प है। इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन NTA नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा किया जाता है।

इसके माध्यम से देश के 1300 मैनेजमेंट कॉलेजों में प्रवेश दिया जाता है।




मंगलवार, 29 जुलाई 2025

UNFCCC and COP full form in Hindi

   


   UNFCCC फुल फॉर्म - United Nations Framework Convention on Climate Change UNFCCC

  संयुक्त राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क कन्वेंशन   


 खबर है कि भारत ने 2028 में COP-33 सम्मेलन की मेजबानी करने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया है।

तो आखिर COP शब्द के क्या मायने हैं, यह इस पोस्ट में जानते हैं।

COP full form  - Conference Of Parties

 
 COP (Conference Of the Parties) क्या है? 

 संयुक्त राष्ट्र के जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क कन्वेंशन (United Nations Framework Convention on Climate Change UNFCCC) की वार्षिक बैठक को COP कहते हैं। इस बैठक में जलवायु परिवर्तन में तेजी से हो रहे बदलाव व उससे निपटने के लिए योजना बनाने हेतु विचार-मंथन किया जाता है।

UNFCCC की सदस्य संख्या कितनी है ?

198 देश यूएनएफसीसीसी के सदस्य हैं। 

क्योटो प्रोटोकॉल1997और पेरिस समझौता 2015 COP की ही देन हैं।

जनवरी 2026 के प्रारंभ में यह खबर आई है कि अमेरिका UNFCCC की सदस्यता छोड़ रहा है।

बुधवार, 23 जुलाई 2025

GI TAG full form in Hindi

 G I का मतलब Geographical Indication tag.

                        

   GI टैग logo

जब कोई स्थान और वहां बहुतायत से मिलने वाली या बनने वाली वस्तु का आपस में घनिष्ठ संबंध हो जाता है तो ऐसी वस्तु को GI tag देकर उस वस्तु और स्थान की महत्ता को सुरक्षित किया जाता है।

जैसे दार्जलिंग का नाम चाय के साथ, कोल्हापुर का नाम चप्पल के साथ जुड़ गया । 

ये टैग किन वस्तुओं को मिल सकता है ?

GI टैग किसी खाद्य वस्तु, दैनिक उपयोग वाली वस्तु जैसे चप्पल, कपड़े ,चाय, फल और मेवे और कोई अन्य वस्तु को मिल सकता है।

भारत में GI टैग किस एक्ट के अंतर्गत आता है ?

भारत में GI टैग जियोग्राफिकल इंडिकेशन, 1999 के अंतर्गत आता है और भारत सरकार इस एक्ट के नियमों के हिसाब से GI TAG देती है।

GI टैग में कितनी वस्तुएं हैं ?

अभी तक भारत में 605 वस्तुओं को GI tag मिला है और आगे यह संख्या बढ़ती रहेगी। सबसे पहला टैग भारत में दार्जलिंग की चाय को 2004 में मिला था।

सबसे अधिक GI TAG किस राज्य के पास है ?

उत्तर प्रदेश के पास  सबसे अधिक GI TAG वाले 77 उत्पाद हैं।

GI tag का मुख्यालय कहां है?

चेन्नई तमिल नाडु में GI tag का मुख्यालय है।

दुनिया का पहला GI TAG वाला उत्पाद कौनसा है ?

ROCKFORT CHEES रोकफोर्ट पनीर जो फ्रांस का एक उत्पाद है, उसे 1955 में पहला GI TAG मिला था।

GI टैग किसी व्यक्ति को मिल सकता है ?

इसका उत्तर है, नहीं।

 GI टैग किसी संस्था, संगठन या राज्य और केंद्र सरकार को ही मिलता है।

GI टैग एक तरह से किसी खास नाम पर अपने अधिकार जैसा है। यह 10 वर्ष के लिए वैध रहता है। दस वर्ष बाद पुनः इसको नवीनीकरण करवाना होता है। यदि नहीं कराया तो दूसरा कोई भी उसका दुरुपयोग कर सकता है।

बुधवार, 16 जुलाई 2025

Full form of NOIDA in Hindi

 

 नोएडा ने साल 2025 का 3 से 10 लाख जनसंख्या वाले वर्ग में सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड जीत लिया।
तो क्यों न नोएडा के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की जाए।

NOIDA को NOIDA का फुल फॉर्म है - New Okhla Industrial Development Authority जिसे हम हिंदी में नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण कह सकते हैं।


नोएडा का निर्माण 1975 - 1976 में आपातकाल के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी द्वारा करवाया गया था। 
NOIDA उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट एक्ट 1976 (U.P. Act No.6 of 1976) के तहत निर्मित किया गया औद्योगिक क्षेत्र है। 

NOIDA DAY - 

 17 अप्रेल 1976 को नोएडा विधिवत रूप से अस्तित्व में लाया गया। इसीलिए 17 अप्रैल नोएडा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
नोएडा उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में स्थित है। दिल्ली से नोएडा की दूरी महज 20 किलो मीटर है। इसके अलावा नोएडा यमुना और हिंडन दोनों नदियों से लगा हुआ है। नोएडा का 50% क्षेत्र  हरे- भरे क्षेत्र अर्थात ग्रीन कवर के अंतर्गत आता है। इसलिए नोएडा को भारत के सबसे अधिक हरे- भरे शहर का दर्जा प्राप्त है और इसे "ग्रीनोसिटी" भी कहा जाता है।
2011 की जनसँख्या के मान से नोएडा की जनसँख्या 6,42,381 है। वर्तमान में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री महेश शर्मा नोएडा के सांसद हैं। और केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथसिंह के पुत्र पंकज सिंह बीजेपी  विधायक हैं।
नोएडा में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कई बड़ी कंपनियों के ऑफिस हैं। जिस वजह सेे यहां देश-विदेश से बड़ी मात्रा में लोग आते-जााते रहते हैं।
 

नोएडा में एक बड़ी संख्या कामकाजी महिलाओं की है। जिन्हें देर रात और सुबह जल्दी घर से बाहर आना-जाना पड़ता है। इनकी सुरक्षा के लिए दिल्ली सरकार ने सन् 2016 में यहां "गुलाबी ऑटो सेवा" Pink Auto Service लॉन्च की थी। गुलाबी ऑटो या कम-से कम गुलाबी रंग के हुड वाले इन ऑटो रिक्शा में महिला यात्रियों की सहायता के लिए जीपीएस, महिला हेल्प लाइन नं 1090, पुलिस कंट्रोल नं 100, ड्राइवर का नाम, पता, फोन नं आदि गुलाबी ऑटो पर लिखा रहेगा।

नोएडा में विश्वविद्यालय (यूनिवर्सिटीज)


गौतम बुद्ध यूनीवर्सिटी
नोएडा इण्टरनेशनल यूनीवर्सिटी
शारदा यूनीवर्सिटी
शिवनाडार यूनीवर्सिटी
गलगोटिया यूनीवर्सिटी

नोएडा के आकर्षण केंद्र 


नोएडा में मुख्य स्थान जो देखने लायक है और आप इनमें दूसरी जगहों से कुछ विशेष बात पाएंगे, ऐसे स्थान हैं -
1.लोटस टेम्पल
2. इस्कॉन मंदिर
3. वर्ल्डस ऑफ वण्डर
4. ओखला पक्षी अभ्यारण्य
5. कालिंदी कुंज पार्क
6. नेशनल जूलोजिकल पार्क
7. सेंटर स्टेज मॉल
8. सब मॉल
9. आर्ट लाइफ गैलरी
10. नोएडा गोल्फ कोर्स
11. सनातन धर्म मंदिर 
12. स्तूप 18 गैलरी.
13. म्यूजिकल फाउंटेन

नोएडा का म्यूजिकल फाउंटेन


 अब नोएडा के पहले म्यूजिकल फाउंटेन (Musical Fountain) को भी आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।पोस्ट के ऊपर दिया गया चित्र इसीका है। नोएडा सेक्टर 91 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क (Bio-diversity Park ) के मेडिसन पार्क में बने इस म्यूजिकल फाउंटेन में लेजर लाइट एंड साउंड शो को देखने के लिए लोगों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। इसमें लोगों की एंट्री फ्री है, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण अभी इसे देखने वाले लोगों की संख्या को सीमित रखा जाएगा। एक बार में सिर्फ 75 लोग ही इस म्यूजिकल फाउंटेन का आनंद ले सकेंगे। नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने म्यूजिकल फाउंटेन बनाने और लेजर लाइट एंड साउंड शो की व्यवस्था करने में चार करोड़ 45 लाख रुपये खर्च किए हैं। 
 लेजर लाइट एंड साउंड शो प्रतिदिन शाम सात बजे आयोजित होगा। इस शो का उद्देश्य लोगों का मनोरंजन करने के साथ ही उन्हें विभिन्न वनस्पति औषधि के बारे में जानकारी देना है। इस अनूठे शो के माध्यम से महर्षि चरक के जीवन का इतिहास और आयुर्वेद से उनके रिश्तों को बताया जाएगा। इस म्यूजिकल फाउंटेन का उद्घाटन 5 अक्टूबर 2020 सोमवार शाम को प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी, सांसद डॉ. महेश शर्मा व विधायक पंकज सिंह ने किया था।

 युवाओं का मनपसंद स्थान NOIDA 


नोएडा आईटी कंपनियों , मल्टीनेशनल ऑफिसों और स्टार्टअप्स का हब माना जाता है। नोएडा अपने शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर और चौड़ी सड़कों के लिए फेमस है। यहां फिल्म सिटी भी है। यहां टीवी सीरियल और न्यूज चैनल्स का प्रोडक्शन होता रहता है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के ज्यादा अवसरों के कारण यह युवाओं और प्रोफेशनल्स के बीच काफी लोकप्रिय है।
◀️▶️◀️▶️◀️▶️◀️▶️◀️▶️◀️▶️◀️▶️◀️▶️

नोट : यदि आप इस ब्लॉग की पुरानी और नई पोस्ट पढ़ना चाहे तो इस पोस्ट के अंत में जहां "मुखपृष्ट" लिखा है, उसके दोनों ओर बने तीर के चिह्न पर क्लिक करें।


NATO full form in Hindi

 


  NATO  का फुल फॉर्म है - North Atlantic Treaty Organisation. उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन

NATO शब्द अभी समूचे विश्व में सुर्खियों में है।
NATO के महासचिव मार्क रुट ने भारत, चीन और ब्राजील को एक तरह की धमकी भरे लहजे में कहा है कि तीनों देश रूस पर यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए दबाव बनाएं।
यही नहीं, रुट ने कहा कि यदि ये तीनों देश रूस से व्यापार करते हैं और तेल खरीदते हैं तो उन पर 100% टैरिफ लगाया जाएगा

NATO के उद्देश्य क्या हैं ?


NATO एक ऐसा संगठन है जो कूटनीति जैसे शांतिपूर्ण उपायों के माध्यम से सदस्य देशों में स्थिरता लाने और संघर्षों को सुलझाने में मदद करने का प्रयास करता है। सदस्य राष्ट्र एक सामूहिक सुरक्षा गठबंधन का हिस्सा हैं और किसी बाहरी देश के आक्रमण की स्थिति में नाटो उस देश की सुरक्षा करने के लिए शांतिपूर्ण प्रयत्न करता है।
लेकिन यदि आवश्यकता हुई तो NATO सैन्य बल भी उपलब्ध करवाता है। 
वर्तमान में नाटो के बजट में सबसे ज्यादा भागीदारी लगभग 80% अकेले अमेरिका करता है।
नाटो प्राकृतिक आपदाओं सहित संकट प्रबंधन में भी सहायता करता है।

NATO का बजट 1.3 ट्रिलियन डॉलर है।

NATO में कुल 32 देश हैं जिनमें 30 यूरोप के और 2 देश उत्तरी अमेरिका के US व कनाडा हैं।

NATO की स्थापना द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 4 अप्रैल 1949 में हुई।

NATO के  महासचिव General secretary कौन हैं ?


NATO के वर्तमान महासचिव नीदरलैंड के Mark Rutte हैं जो इस पद पर 14 वें महासचिव के रूप में 1अक्टूबर 2024 से कार्यरत है



                     मार्क रुट 


नाटो के 32 सदस्य देश कौनसे हैं ?


अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार NATO के 32 सदस्य देश :-


1. अल्बानिया  2.बेल्जियम, 3.बुल्गारिया, 4.कनाडा, 5.क्रोएशिया, 6.चेक गणराज्य, 7.डेनमार्क, 8. एस्टोनिया, 9. फिनलैंड, 10. फ्रांस, 11.जर्मनी, 12. ग्रीस, 13. हंगरी, 14. आइसलैंड, 15.इटली,16. लातविया, 17. लिथुआनिया, 18. लक्समबर्ग, 19.मोंटेनेग्रो, 20. नीदरलैंड, 21. उत्तरी मैसेडोनिया, 22.नॉर्वे, 23.पोलैंड, 24. पुर्तगाल, 25. रोमानिया, 26. स्लोवाकिया, 27.स्लोवेनिया, 28. स्पेन, 29. स्वीडन, 30. तुर्की, 31.यूनाइटेड किंगडम और 32.संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल

नाटो का मुख्यालय कहां है ?

NATO का मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रेसेल्स में है।

यूक्रेन को NATO का समर्थन


यूक्रेन पर फरवरी, 2024 से रूस द्वारा पूर्ण कालिक आक्रमण के बाद से NATO  यूक्रेन का समर्थन कर रहा है और रूस को सैन्य शस्त्र का उपयोग बंद करने, निर्दोष लोगों को न मारने व क्षेत्र में शांति बहाल करने हेतु दबाव बनाते आ रहा है। अमेरिका NATO के माध्यम से यूक्रेन को सैन्य-सहायता भी देता रहा है। हालांकि अभी तक यूक्रेन NATO का सदस्य नहीं है। 









मंगलवार, 15 जुलाई 2025

What is the meaning of idk ?

   


IDK शब्द का उपयोग विशेष तौर पर सोशल मीडिया पर मैसेज भेजने के लिए काम में लिया जाता है। आजकल ऐसे बहुत से शॉर्ट फॉर्म्स व्हाट्स एप, टेलीग्राम और दूसरे सोशल मीडिया पर पढ़ने को मिल जाते हैं, जिन्हें खुद नई पीढ़ी के युवाओं ने अंग्रेजी के शब्दों को संक्षिप्त में लिखने हेतु बना लिए हैं। 

किसी को बहुत ही जल्दी कोई मैसेज भेजना हो तो I don't know के स्थान पर सिर्फ ये तीन शब्द idk लिख कर SMS  कर देते हैं।

कई बार तो लोग idk का उपयोग ऐसे साथियों, परिवार के लोगों को मैसेज भेजने में कर लेते हैं जो सोशल मीडिया की इस भाषा से परिचित नहीं होते हैं।

इसलिए ऐसे abbreviations या संक्षिप शब्द का इस्तेमाल सोच-समझ कर करें। कई शॉर्ट फॉर्म्स तो बहुत ही हास्यास्पद प्रतीत होते हैं। जैसे OK लिखने के बजाय सिर्फ K लिखा जाता है।

अब भला O नहीं टाइप कर के यूजर्स कितना टाईम बचा लेते हैं, ये वही जानें।

IDK के अलावा भी कुछ शॉर्ट फॉर्म्स अक्सर पढ़ने को मिल जाते हैं- 

ASAP - Ass Soon As Possible

HBD - Happy Birth Day

RN - Right Now

LMK - Let Me Know

TBH - To Be Honest

OOTD - Outfit Of The Day

TYSM - Thank You So Much

Kinda -  kind of, इस तरह का, थोड़ा।

जैसे  "It's kinda true." 

"I am kinda shocked.

I kinda agree with you.


सोमवार, 14 जुलाई 2025

NTE full form in Hindi

 


 NTE का फुल फॉर्म है Night Time  Economy

NTE यह शब्द वैसे तो नया प्रतीत होता है लेकिन इसका संबंध night culture रात्रिकालीन संस्कृति से है। 

अभी यह शब्द सुर्खियों में है। कारण कि हैदराबाद शहर (तेलंगाना)  NTE लागू करने की तैयारी के बिलकुल करीब है। यदि ऐसा होता है तो हैदराबाद अधिकृत रूप से चौबीसों  घंटे खुला रहने वाला देश का पहला शहर बन जाएगा।

अधिकृत रूप से इसलिए कि मुंबई, दिल्ली और कई अन्य बड़े शहरों में पहले से ही पब, बार, मनोरंजन क्लब, रेस्टोरेंट आदि देर रात तक खुले रहते है।

अब नाइट कल्चर के आर्थिक लाभ देखते हुए हैदराबाद इसे अपनाने की दिशा में पहल कर रही है।

राज्य सरकार NTE  लागू होने के बाद रात में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने, उनका मार्गदर्शन करने अवैध कामों पर अंकुश लगाने के लिए NTEA Night Time Economy Authority बनाने के भी अंतिम चरण में है। 

NTEA - Night Economy Authority 

NTEA के तहत नियुक्त रात्रिकालीन अधिकारी स्थानीय लोगों की सुरक्षा, आराम, स्वास्थ्य जैसे सुविधाओं में बाधा न होने देना, पर्यटकों की समस्याओं का निराकरण, वाहनों के  परिवहन, अनावश्यक शोरगुल, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, मनोरंजन केंद्रों की सभी गतिविधियों आदि जैसे मुद्दों पर सतत निगरानी रखेंगे।

हैदराबाद में प्रस्तावित योजना के परिणामस्वरूप आईटी और स्वास्थ्य सेवा से लेकर खुदरा (ग्रॉसरी ) और मनोरंजन के क्षेत्रों में वृद्धि होगी

पूर्व में 2023 में, राज्य सरकार ने दुकानों और कार्यालयों को 24/7 संचालित करने की अनुमति देने के लिए इसी तरह की पहल करने का प्रयास किया थ

NTE हेतु कड़े नियम और नियंत्रण इसे सफल बना सकते हैं।

हैदराबाद की NTE सिर्फ क्लब तक न सीमित रह कर, ग्रॉसरी, हॉस्पिटल IT सर्विसेज, पर्यटन साहित्यिक संगोष्ठियों, संगीत कार्यक्रम तक विस्तारित की जाएगी।

नाइट कल्चर क्या है ?

वैसे तो नाइट कल्चर का चलन सदियों पहले कई पश्चिमी देशों में शुरू हुआ था। एम्स्टर्डम की सफल नाइट मेयर योजना से प्रेरित न्यूयॉर्क, लंदन, बर्लिन जैसे वैश्विक महानगरों में नाइट कल्चर  नागरिकों और प्रशासन के लिए फायदेमंद साबित हुआ।  इसके आर्थिक लाभ के कारण अब यह अन्य देशों में भी लोकप्रिय हो रहा है। भारत के भी अनेक शहरों में यह पहले से है जैसे मुंबई में क्लब, रेस्टोरेंट ग्रॉसरी स्टोर्स, शराब की दुकानें रात 2 बजे के बाद तक भी खुली रहती हैं। 

NTE का अर्थव्यवस्था में योगदान

अर्थशास्त्री मानते हैं कि NTE तेलंगाना राज्य की अर्थव्यवस्था में बड़ा और सकारात्मक परिवर्तन लाने में सक्षम है। नए रोजगार निर्मित होंगे। पर्यटकों से स्थानीय निकायों की आय में वृद्धि होगी

NTE  हैदराबाद में सफल रहा तो tier 2 वाले शहर इंदौर, अहमदाबाद जैसी जगहों की स्थानीय सरकार भी इसे लागू करने में देर नहीं लगाएगी क्योंकि इससे नए रोजगार पैदा होने के साथ, निगमों की आय में बढ़ोतरी निश्चित है।

 जनता की सहमति, और सहभागिता इस नई संस्कृति युक्त विचारधारा को फलने फूलने में सहयोग करेगी।

रात्रि कालीन संस्कृति के पक्ष और विपक्ष में तर्क दिए जा रहे हैं। कुछ लोग इसे आर्थिक विकास में सहायक मानते हैं तो इसका विरोध करने वाले रात को नशेड़ियों द्वारा हुडदंग करने का अंदेशा जताते हैं।

 फिलहाल एक रिपोर्ट के अनुसार  nte व्यवसाय 8500 करोड़ का है यह आंकड़ा 2032 तक तीन गुना होकर 26000 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।

नाइट टाइम इकोनॉमी से आर्थिक लाभ मिलना तय है लेकिन इसके सामाजिक पहलू और नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था पुलिस,  स्थानीय प्रशासन व राज्य-केंद्र सरकार  के लिए एक चुनौतीपूर्ण काम होगा।


रविवार, 13 जुलाई 2025

SIR by Election Commission in Bihar

 

 SIR - Special Investigation Revision 

SIR - विशेष गहन पुनरीक्षण

बिहार में चुनाव आयोग द्वारा 2025 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हेतु SIR अभियान चलाया गया।

चुनाव कार्य कर रहे BLOs ने कई दिनों तक घर-घर जाकर मतदाताओं के नामों का वेरिफिकेशन किया। इस अभियान को SIR नाम दिया गया। इसके तहत कितने लोग बिहार में अवैध रूप से रह रहे हैं, पता करने के लिए सभी पात्र मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज मांगे गए और उनका पुनरीक्षण किया गया।

अभी तक के सर्च रिपोर्ट में मतदाता सूची में हजारों बांग्लादेशी, नेपाली, म्यांमार के लोग पहचाने जा चुके हैं।

 सर्च में लगभग 7.89 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने बारे में आवश्यक जानकारी यानी नाम, पता, जन्मतिथि, आधार नंबर, वोटर पहचान पत्र नंबर सहित दर्ज कर फॉर्म जमा किए थे।

चुनाव आयोग ने फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई तय की थी। सभी मतदाताओं के दतावेज चेक करने के बाद 65 लाख फॉर्म्स निरस्त किए गए।  बिहार में 7.24 करोड़ मतदाता वैध पाए गए।

1अगस्त 2025को वोटर लिस्ट का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। जिनके फॉर्म्स निरस्त हुए है वे 1अगस्त से 1सितंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।


NHAI full form in Hindi

 

  NHAI फुल फॉर्म - National Highways Authority of India भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण

एनएचएआई (NHAI) भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त शासी संस्था है, जिसका गठन  NHAI अधिनियम 1988 के अंतर्गत किया गया था। सन् 1995 में इसने कार्य करना आरंभ किया। इसका मुख्य काम भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास, रखरखाव और प्रबंधन करना है।

   भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण  (NHAI) National Highways Authority of India, "सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH)"  के प्रशासनिक नियंत्रण में आता है। इसे सरकार द्वारा निहित राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास, रखरखाव और प्रबंधन की दृष्टि से स्थापित किया गया था।

राष्ट्रीय राजमार्ग का अर्थ

"राष्ट्रीय राजमार्ग" देश के अन्दर एक राज्य से दूसरे राज्य में यात्रियों के आवागमन और माल परिवहन हेतु महत्वपूर्ण सड़कें होती हैं। ये सड़कें देश में लम्बाई और चौड़ाई में आर-पार फैली हुई हैं तथा राष्ट्रीय और राज्यों की राजधानियों, प्रमुख बंदरगाहों और रेल जंक्शनों, सीमा से लगी हुई सड़कों और विदेशी राजमार्गों को जोड़ती हैं।

भारतमाला प्रोजेक्ट

देश के सामाजिक-आर्थिक विकास हेतु प्रतिबद्ध भाराराप्रा NHAI ने दूरस्थ क्षेत्रों को जोड़ने, नए रास्तों के निर्माण के लिए भारतमाला प्रोजेक्ट की संकल्पना की जिसका फोकस परिवहन लागत को कम करने, देश में अंतिम छोर तक संपर्क और मौजूदा आपूर्ति श्रृंखला के बुनियादी ढांचे में सुधार करने पर केंद्रित था।

सड़क नेटवर्क

31 मार्च, 2025 तक भारत में 63 लाख किलोमीटर से अधिक सड़क नेटवर्क है, जिसमें से राष्ट्रीय राजमार्ग 1,46,204 किलोमीटर , राज्य राजमार्ग 1,79,535 किलोमीटर और 60,19,723 किलोमीटर अन्य सड़कें हैं।

NHAI के अध्यक्ष कौन हैं ?


भारत सरकार द्वारा 26 दिसंबर 2022 को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संतोष कुमार यादव को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण NHAI का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राजमार्ग यात्रा एप Rajmargyatra


NHAI का राजमार्ग यात्रा एप राजमार्गों पर यात्रा कर रहे लोगों को विभिन्न प्रकार की जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु बनाया गया है। यह यात्रियों को सुगम व सुरक्षित यात्रा करने में बहुत सहायक सिद्ध हुआ है।
1. इस एप में निकटतम टोल प्लाजा पर लगने वाले टोल की जानकारी से यात्री कम टोल वाले रास्ते का चुनाव कर सकता है।
 2. रास्ते की सड़क पर हो रहे निर्माण कार्य, ट्रैफिक और डाइवर्जन की जानकारी प्राप्त कर सकता है।
3. एप पर निकटतम पेट्रोल पंप, होटल, रेस्ट हाउस के बारे में जानकारी भी दी गई है।
4. आपातकालीन स्थिति में वाहन खराब होने की स्थिर में टॉयिंग सेवा और फास्टैग रिचार्ज की सुविधा भी इस एप पर मिल जाती है।

भारत का सबसे लंबा राजमार्ग कौनसा है ?


देश के सबसे लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग की बात करें, तो यह NH-44 है। पहले इसे एनएच-07 के नाम से जाना जाता था, बाद में इसका नाम बदल दिया गया। 
इसकी कुल लंबाई 3745 किलोमीटर है। यह उत्तर में श्रीनगर से शुरू होकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक जाता है। यह मार्ग देश के 11राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जोड़ता है। ऐसे में आप इस हाईवे के माध्यम से भारत को उत्तर से लेकर दक्षिण तक नाप सकते हैं।

राजमार्गों पर क्यूआर कोड वाले साइनबोर्ड 

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण NHAI अब राष्ट्रीय राजमार्गों पर क्यूआर कोड वाले साइनबोर्ड लगाएगा। इन क्यूआर कोड को स्कैन करके यात्री राजमार्ग से संबंधित जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे जिससे सड़क सुरक्षा बेहतर होगी। साइनबोर्ड पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या टोल प्रबंधक और आपातकालीन हेल्पलाइन जैसे विवरण होंगे। ये बोर्ड टोल प्लाजा और रेस्ट एरिया जैसे स्थानों पर लगाए जाएंगे।



गुरुवार, 10 जुलाई 2025

Full form of UAN in Hindi

 


   UAN का फुल फॉर्म है- Unique Account Number
हिंदी में इसे " विशिष्ठ पहचान संख्या कहा जाता है।

इसका संबंध कर्मचारी भविष्य निधि अर्थात Employee's Providend Fund (EPF) से है। UAN में कुल 12 अंकों की एक संख्या होती है।

भारत में जितने भी नियमित वेतनभोगी कर्मचारी हैं, जिनकी तनख्वाह से हर माह कुछ निश्चित राशि नियोक्ता द्वारा उसके भविष्य निधि खाते में जमा की जाती है, उन्हें अपने इस खाते के परिचालन हेतु यह नंबर आवंटित किया जाता है।

EPFO द्वारा नई तकनीक का उपयोग -

EPFO Employees' Provident Fund Organisation निरंतर कर्मचारियों की सुविधा हेतु प्रयत्नरत रहता है और इसी दिशा में ईपीएफओ ने एक और सुविधा मुहैया कराई है, वह है UMANG APP के माध्यम से कर्मचारी अपना UAN बना सकते हैं।यदि पहले से UAN है तो उसका नंबर पता कर सकते हैं।

इस एप के माध्यम से कर्मचारियों को अपना ईपीएफ खाते के बारे में सारी जानकारी आसानी से मिल जाती है।


बुधवार, 9 जुलाई 2025

FATF full form in Hindi with description

   


 FATF का फुल फॉर्म है - Financial Action Task Force हिंदी में जिसे "वित्तीय कार्यवाही कार्य बल" कहते हैं।

एफएटीएफ एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है।भारत इसमें  सन् 2010 में शामिल हुआ।

एफएटीएफ के कार्य -  यह संगठन भ्रष्टाचार, आतंकवाद, सायबर अपराध, नशीली दवाओं की तस्करी, अवैध हथियारों का व्यापार,  व अन्य सभी अवैध गतिविधियों के संचालन में उपयोग में लाई गई धनराशि के लेन-देन की जांच करता है।

एफएटीएफ के अध्यक्ष-  एफएटीएफ के प्रेसिडेंट की नियुक्ति दो वर्ष के लिए की जाती है। 

वर्तमान में मेंक्सिको की एलिसा डी आंदा माड्रा जो ने 1 जुलाई 2024 को वित्तीय कार्रवाई कार्य बल  (एफएटीएफ) के अध्यक्ष के रूप में अपना दो साल का कार्यकाल शुरू किया। इससे पहले इस संगठन के अध्यक्ष सिंगापुर के श्री टी. राजा कुमार थे।


मंगलवार, 8 जुलाई 2025

AQI full form in Hindi


  AQI का फुल फॉर्म - Air Quality Index 

हिंदी में इसे  वायु गुणवत्ता सूचकांक कहा जाता है। AQI शून्य से 500 तक हो सकता है। हवा जितनी ज्यादा प्रदूषित होगी, AQI  उतना अधिक होगा।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 17 सितंबर, 2014 को स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत देश की राजधानी नई दिल्ली में आरम्भ किया गया था।

 एक्यूआई लेवल 50 से कम होने पर हवा को शुद्ध माना जाता है। एक्यूआई यदि लंबी अवधि तक येलो जोन में बना रहे तो सेंसेटिव लोगों को बहुत परेशानी हो सकती है।

300 से ज्यादा एक्यूआई रेड जोन माना जाता है। इस जोन में रहने से इंसान के स्वास्थ्य पर बहुत अधिक बुरा प्रभाव पड़ता  है।

रविवार, 6 जुलाई 2025

Full form of BRICS in Hindi

 


 BRICS एक वैश्विक संगठन है। इसका पूरा अर्थ है- Brazil, Russia, India, China, South Africa.

 


                              BRICS LOGO 

BRICS की स्थापना सन् 2009 में हुई थी। BRIC नाम गोल्डमैन सैक्स के एक अर्थशास्त्री जिम ओ'नील ने दिया था। इसका मुख्यालय चीन की राजधानी शंघाई में है।

सोवियत संघ के पतन के बाद पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पाश्चात्य देशों खासकर अमेरिका का वर्चस्व और बढ़ गया। इन देशों के दबदबे को कम करने के लिए ब्राजील, रुस, भारत और चीन ने मिलकर BRIC बनाया जो अब BRICS है।

सन् 2023 में इसमें ईरान, मिस्र, इथियोपिया, यूएई, सऊदी अरब, इंडोनेशिया भी शामिल किए गए।

BRICS के समस्त ग्यारह देश विश्व की कुल आबादी का 45% हिस्सा हैं।

BRICS देशों द्वारा अमेरिकी डॉलर की जगह लोकल करंसी में व्यापार करने के लिए एक नया पैमेंट सिस्टम बनाने का प्रयास चल रहा है। BRICS देश मिलकर अपनी स्वयं की करंसी UNIT शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

अभी पूरी दुनिया का लगभग 80% व्यापार अमेरिकन डॉलर में होता है। BRICS ने यदि नई करंसी का उपयोग शुरू कर दिया तो डॉलर बहुत कमजोर पड़ जाएगा।

इसीलिए अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने तो धमकी दी है कि यदि ब्रिक्स देशों ने अमेरिकी डॉलर के स्थान पर किसी अन्य करंसी में ट्रेड करना शुरू किया तो अमेरिका उन पर 100% टैरिफ लगाएगा।


शुक्रवार, 4 जुलाई 2025

Full form of RAW in Hindi

 


RAW भारत की अंतरराष्ट्रीय गुप्तचर संस्था है। RAW को हिंदी में "रॉ" के नाम से पुकारा जाता है। 

RAW का फुल फॉर्म है- Research and Analysis Wing हिंदी में जिसे  "अनुसंधान एवं विश्लेषण संस्था" नाम से जाना जाता है।

RAW रॉ का ध्येय वाक्य क्या है ?-

रॉ का ध्येय वाक्य है - "धर्मो रक्षति रक्षितः"

धर्म की रक्षा करो। धर्म तुम्हारी रक्षा करेगा।

यह वाक्य मनुस्मृति से लिया गया है।

RAW का काम पहले इन्टेलिजेनंस ब्यूरो IB यही काम करती थी लेकिन 1962 में भारत-चीन और फिर 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में वह ठीक से कार्य नहीं कर पाई तब तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरूजी ने अलग खुफिया विभाग बनाने का सुझाव दिया। 


                            रामेश्वर नाथ काव

सन् 1968 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस प्रयास को हकीकत में बदलने का काम किया। इन्टेलिजेनंस ब्यूरो के उप निदेशक श्री रामेश्वर नाथ काव ने एक विस्तृत रूपरेखा प्रधानमंत्री के समक्ष रखी। और  21 सितंबर 1968 को श्री काव को RAW का प्रथम निदेशक बनाया गया।

रॉ की अहम  खुफिया जानकारी  - 

सन् 1984 में पाकिस्तान ने सियाचिन क्षेत्र में साल्टोरो रिज पर कब्जा करने की योजना बनाई जिसे उसने नाम दिया "आपरेशन अबाबील"। लेकिन रॉ की गुप्त सूचना के सहारे भारतीय सेना सतर्क हो गई और भारत की सेना ने "ऑपरेशन मेघदूत" से पाकिस्तान को सियाचिन क्षेत्र से खदेड़ दिया।

रॉ का मुख्य कार्यालय कहां है ?

 रॉ का मुख्य कार्यालय दिल्ली में है।

 वर्तमान में रॉ के अध्यक्ष कौन हैं ?

  1 जुलाई 2025 से रॉ के अध्यक्ष पराग जैन हैं जो पंजाब केडर के 1989 बैच के आईपीएस ऑफिसर रह चुके हैं।

कुछ वर्षों पहले तक RAW में अधिकारियों का चुनाव सेना और आईपीएस अधिकारियों में से किया जाता था लेकिन अब कॉलेज व विश्वविद्यालयों से भी सीधे ही इनका सिलेक्शन करते हैं।

RAW का  सम्पूर्ण विभाग प्रधानमंत्री के अधीन होता है और RAW सीधे प्रधानमंत्री के प्रति जवाबदेह होता है।

◀️▶️◀️▶️◀️▶️◀️▶️◀️▶️◀️▶️◀️▶️◀️▶️

नोट : पुरानी और नई पोस्ट पढ़ना चाहे तो इस पोस्ट के अंत में जहां "मुखपृष्ट" लिखा है, उसके दोनों ओर बने तीर के चिह्न पर क्लिक करें।


बुधवार, 2 जुलाई 2025

Full form of Delhi NCR in hindi

 

                     (Image- from Shutterstock)

अधिकांश लोगों को दिल्ली और दिल्ली एनसीआर में अंतर नहीं मालूम होता है। वे दिल्ली और दिल्ली एनसीआर को एक ही समझते हैं जबकि दोनों में काफी फर्क है। दिल्ली एनसीआर Delhi NCR का पूरा अर्थ है : National Capital Region

        Delhi NCR भारत की राजधानी दिल्ली के पास स्थित एक महानगरीय क्षेत्र (metropolitan area) है जिसमें दिल्ली के अतिरिक्त आसपास के दूसरे राज्यों के कुछ शहर भी शामिल किये गए हैं।

दिल्ली एनसीआर क्षेत्र विकसित करने के पीछे भारत सरकार का एक मुख्य उद्धेश्य था कि देश की राजधानी दिल्ली से थोड़ा दूर एक ऐसी जगह बनाई जाए जो दिल्ली में बढ़ रही जनसंख्या,आवास और रोजगार समस्या हल करने में सहायक हो। इसीलिए भारत सरकार द्वारा सन् 1962 में एक कमेटी बनाई गई जिसकी सिफारिश पर सन् 1985 में "National Capital Region Planning Board" या "राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नियोजन समिति" (NCRPB) का गठन किया गया।
तब से NCRPB ने एनसीआर क्षेत्र में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर, ज्यादा रोजगार और उद्यम विकास की कई योजनाएं बनाईं।
 
NCR में एनसीटी दिल्ली के अलावा पड़ोसी राज्यों हरियाणा के 14 राजस्थान के 2 और उत्तर प्रदेश के 8 जिले शामिल हैं। 

Delhi NCR का क्षेत्रफल

DELHI NCR 55,083 स्क्वायर कि.मी. में फैला है। 

Delhi NCR की जनसँख्या -


 46,069,000 ( सन् 2011 गणना के अनुसार) या 4 करोड़ 70 लाख

Delhi NCR में राज्यवार जिलों की सूची इस प्रकार है -

हरियाणा के 14 जिले
1.फरीदाबाद
2. गुरुग्राम 
3. नूह
4. रोहतक
5. सोनीपत
6. रेवाड़ी 
7. झज्झर 
8. पानीपत
9. पलवल
10. भिवानी
11. चरखी-दादरी
12.  महेंद्रगढ़ 
13. जींद
14. करनाल

यूपी के 8 जिले -
1. मेरठ
2. गाजियाबाद
3. गौतम बुद्ध नगर
4. बुलंद शहर
5. बागपत
6. हापुड़
7. शामली
8. मुजफ्फर नगर

राजस्थान के 2 जिले -
1. अलवर
2. भरतपुर

इन सबमें एनसीटी दिल्ली National Capital Territory को मिला कर एनसीआर दिल्ली बनाई गई है।
केंद्र द्वारा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, आगरा व मथुरा जिलों को भी एनसीआर में शामिल करने का प्रस्ताव NCRPB और उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा गया है।
NCRPB और भारत सरकार समय-समय पर एनसीआर दिल्ली के विकास हेतु योजनाएं बनाते हैं जिससे न केवल राजधानी दिल्ली पर पड़ रहा जनसंख्या, यातायात और रोजगार का अतिरिक्त बोझ कम हो बल्कि पड़ोसी राज्यों का भी संपर्क दिल्ली से और बेहतर बन सके।

हाल ही में केंद्र ने हरियाणा के गुरुग्राम सहित 8 जिलों को "फल-सब्जी उत्पादन केंद्र" बनाने का निर्णय लिया है। इस योजना का उद्धेश्य दिल्ली एनसीआर में फल- सब्जी की आपूर्ति बढ़ा कर किसानों को उनकी फसल का उचित दाम दिलाना है।
ये आठ जिले हैं - गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्झर, रोहतक, पानीपत, नूह, सोनीपत और पलवल।

Delhi NCR में Delhi NCT भी शामिल है।

Delhi NCT क्या है ?


Delhi NCT एक Demi state अर्थात अर्द्ध-शासकीय राज्य है। NCT का  अर्थ- National Capital Territory मतलब क्षेत्र में केंद्र और राज्य दोनों मिलकर शासन चलाएंगे।
Delhi NCT की अपनी एक विधानसभा है और विधिवत चुनी हुई एक सरकार है। वर्तमान में इसकी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं।
लेकिन वास्तविकता यह है कि Delhi NCT सरकार के अधिकार बहुत कम हैं। प्रत्येक कार्य के लिए मुख्यमंत्री को LG उपराज्यपाल की स्वीकृति लेनी पड़ती है। 
LG केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं और गृह मंत्रालय के अधीन काम करते हैं।
जबकि Delhi NCR के बारे में आपने ऊपर पढा ही है, यह दिल्ली और आसपास के कई स्थानों को मिलाकर बनाया गया क्षेत्र है।