गुरुवार, 12 नवंबर 2020

DIY full form in Hindi


DIY का फुल फॉर्म है - Do It Yourself.


DIY यह शब्द आपने कई बार इंटरनेट पर किसी समस्या का हल खोजने के लिए सर्च करने के दौरान पढ़ा होगा। आजकल DIY का प्रयोग इंटरनेट पर छोटे- छोटे घरेलू उपयोग सम्बन्धी टिप्स देने वाली साइट्स और यूट्यूब वीडियो में बहुतायत से हो रहा है। DIY टिप्स में ऐसी जानकारी दी जाती है जिसमें बिना किसी विशेषज्ञ की मदद के आसानी से उपलब्ध  
वस्तु से कोई भी व्यक्ति स्वयं ही वह प्रयोग करने में सक्षम होता है। इसीलिए इसे DIY अर्थात Do It Yourself "स्वयं करके देखिये" कहते हैं।

DIY शब्द कब चलन में आया ?

DIY शब्द सन् 1912 से प्रचलन में आना शुरू हुआ था और सन् 1950 तक लोग यह शब्द तेजी से उपयोग करने लगे। 
सन् 1970 में DIY का चलन पुस्तकों और TV में किया जाने लगा। सन् 1990 के आते-आते इंटरनेट तेज गति से पूरी दुनिया में फैल गया।इसके साथ ही DIY भी यू ट्यूब और वीडियो में यूज होने लगा। तब से DIY शब्द बराबर उपयोग किया जा रहा है।