General knowledge लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
General knowledge लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 15 जुलाई 2025

What is the meaning of idk ?

   


IDK शब्द का उपयोग विशेष तौर पर सोशल मीडिया पर मैसेज भेजने के लिए काम में लिया जाता है। आजकल ऐसे बहुत से शॉर्ट फॉर्म्स व्हाट्स एप, टेलीग्राम और दूसरे सोशल मीडिया पर पढ़ने को मिल जाते हैं, जिन्हें खुद नई पीढ़ी के युवाओं ने अंग्रेजी के शब्दों को संक्षिप्त में लिखने हेतु बना लिए हैं। 

किसी को बहुत ही जल्दी कोई मैसेज भेजना हो तो I don't know के स्थान पर सिर्फ ये तीन शब्द idk लिख कर SMS  कर देते हैं।

कई बार तो लोग idk का उपयोग ऐसे साथियों, परिवार के लोगों को मैसेज भेजने में कर लेते हैं जो सोशल मीडिया की इस भाषा से परिचित नहीं होते हैं।

इसलिए ऐसे abbreviations या संक्षिप शब्द का इस्तेमाल सोच-समझ कर करें। कई शॉर्ट फॉर्म्स तो बहुत ही हास्यास्पद प्रतीत होते हैं। जैसे OK लिखने के बजाय सिर्फ K लिखा जाता है।

अब भला O नहीं टाइप कर के यूजर्स कितना टाईम बचा लेते हैं, ये वही जानें।

IDK के अलावा भी कुछ शॉर्ट फॉर्म्स अक्सर पढ़ने को मिल जाते हैं- 

ASAP - Ass Soon As Possible

HBD - Happy Birth Day

RN - Right Now

LMK - Let Me Know

TBH - To Be Honest

OOTD - Outfit Of The Day

TYSM - Thank You So Much

Kinda -  kind of, इस तरह का, थोड़ा।

जैसे  "It's kinda true." 

"I am kinda shocked.

I kinda agree with you.


गुरुवार, 21 जुलाई 2022

Full form of LPG, CNG, LNG & PNG in Hindi



CNG का फुल फार्म- Compressed Natural Gas

LPG का फुल फार्म - Liquified Petroleum Gas

LNG का फुल फार्म - Liquified Natural Gas

PNG का फुल फार्म- Pipelined Natural Gas

CBG का फुल फॉर्म- Compressed Bio Gas

CNG फुल फॉर्म
- CNG गैस को हिंदी में संपीडित गैस कहते हैं। CNG में मुख्य रूप से मीथेन गैस होती है। मीथेन को जब बहुत अधिक दाब के साथ संग्रहित किया जाता है तो वह CNG कहलाती है।
 CNG का उपयोग रिक्शा चलाने में किया जा रहा है। यह एलपीजी गैस के मुकाबले अधिक सुरक्षित है। क्योंकि CNG हवा से काफी हल्की होती है। यदि वह लीक होती है तो फौरन हवा में मिल जाती है। इसके अलावा CNG दूसरी गैसों की अपेक्षा हानिकारक गैसों का उत्सर्जन कम मात्रा में करती है। इसीलिए CNG को क्लीन गैस भी कहा जाता है।एक अनुमान के अनुसार पेट्रोल वाहनों में CNG इस्तेमाल करने से 56% ईधन खर्च बचता है वहीं डीजल वाहनों में CNG का इस्तेमाल करने से 32 % ईधन खर्च में कमी आती है। भविष्य में CNG का प्रयोग लगातार बढ़ने की आशा है।

LPG फुल फार्म - LPG का फुल फार्म लिक्विफाईड पेट्रोलियम गैस है। पेट्रोल का उत्पादन करते समय LPG एक बाय- प्रोडक्ट के रूप में प्राप्त होती है। यह हवा से भारी होती है व इसके संपर्क में आते ही तुरंत आग पकड़ती है, इसलिए हम अक्सर LPG गैस सिलेंडर में विस्फोट और आग लगने की खबरें सुनते हैं।
वास्तव में एलपीजी हाइड्रोकार्बन गैसों प्रोपेन, ब्यूटेन और आईसोब्यूटेन गैस के ग्रुप का एक सामान्य नाम है। इसे हम सब रसोई गैस के नाम से जानते हैं। LPG मुख्यतः घरों में भोजन बनाने व वाहन चलाने में काम आती है। रेफ्रिजरेटर में उपयोग होने वाली क्लोरोफ्लोरो कार्बन नाम की गैस के स्थान पर भी आजकल एलपीजी का प्रयोग होने लगा है। क्लोरोफ्लोरो कार्बन गैस से पृथ्वी का कवच मानी जाने वाली ओजोन पर्त को नुकसान पहुंचता है जिसके कारण सूर्य से निकलने वाली अल्ट्रा वॉयलेट किरणें पृथ्वी पर ज्यादा मात्रा में आ जाती हैं। एलपीजी गैस से ओजोन पर्त को कोई हानि नहीं होती है।
वर्ष 2016 में देश में रसोई गैस (LPG) की पहुंच 62% लोगों तक थी जो 2019 तक 90% तक पहुंच गई है। यह संख्या 2014 में 55% थी। यहां यह भी बताना जरूरी है कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा LPG उपभोक्ता है। आगे सन् 2025 तक LPG की मांग 34% बढ़ने का अनुमान है। 

LNG फुल फार्म- LNG का फुल फार्म लिक्विफाईड नेचुरल गैस है। हिंदी में इसे द्रवीकृत प्राकृतिक गैस कहते हैं। LNG एक प्रकार से मीथेन गैस ही है जिसे लगभग -260 डिग्री फेरनहाइट तक ठंडा किया जाता है जिससे इसका घनत्व सिकुड़ कर काफी कम हो जाता है ताकि इसको स्टोर करने व ट्रांसपोर्टेशन में आसानी हो।

PNG फुल फार्म - PNG का फुल फार्म Pipelined Natural Gas पाइपलाईंड नेचुरल गैस है। यह CNG गैस ही है। बस दोनों में इतना अंतर है कि पाइपलाईंड नेचुरल गैस की सप्लाय घरों में ईंधन के रूप में पाइप द्वारा की जाती है।

CBG फुल फॉर्म - Compressed Bio Gas कम्प्रेस्ड बॉयोगैस 
यह एक नए तरह का ईंधन है, जो कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस और सीएनजी जैसे फ्यूल पर निर्भरता को कम कर सकता है। इससे कॉर्बन का भी उत्सर्जन नहीं होगा।
CBG मुख्य रूप से जैविक अपशिष्ट जैसे गोबर, खाद्य अपशिष्ट, कृषि अवशेष और विशेषकर नगर पालिका के कचरा-वाहन का कचरा आदि से बनाई जाने वाली गैस है।
इसका उपयोग भोजन बनाने, बिजली उत्पादन, वाहनों के ईंधन के रूप में किया जा रहा है।

रासायनिक दृष्टि से, सीबीजी और सीएनजी दोनों एक ही हैं - दोनों ही संपीड़ित मीथेन हैं और इनका कैलोरी मान भी समान है।
अंतर यह है कि सीएनजी पेट्रोलियम का उप-उत्पाद है, जबकि सीबीजी किसी भी बायोमास से उत्पादित किया जा सकता है।
सीएनजी की तरह, सीबीजी को भी सिलेंडर या पाइपलाइन के माध्यम से आम उपभोक्ताओं तक पहुँचाया जा सकता है।