रविवार, 16 दिसंबर 2018

UPA full form in Hindi

UPA की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी
UPA का फुल फॉर्म फुल है:- United Progressive Alliance । UPA को हिंदी में "संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन" के नाम से पुकारा जाता है। UPA कांग्रेस पार्टी को ही कहा जाता है। कांग्रेस पार्टी को ही 2004 में नया नाम देकर UPA बनाया गया था। जिसकी अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गाँधी है। इसके उपाध्यक्ष राहुल गाँधी  है।
भारत में दो बड़ी राजनितिक पार्टियां है - एक NDA और दूसरी UPA जिसे हम भाजपा और कांग्रेस के नाम से जानते हैं।2004 में केंद्र में UPA की पहली और 2009 में दूसरी बार सरकार बनी दोनों बार पीएम मनमोहनसिंह के नेतृत्व में कार्यकाल पूरा करने में सफल रही। अभी देश में NDA की सरकार है।
UPA भारत की क्षेत्रीय तथा राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियों का एक समूह है। राजनीतिक पार्टियों द्वारा यह समूह इसलिए बनाया गया है क्योंकि बहुत बार ऐसा होता है कि कोई भी राजनीतिक पार्टी National Level पर Majority पाने मे असफल हो जाती है जिस कारण गठबंधन कर दो या दो से अधिक राजनीतिक पार्टी मिलकर सरकार बनाती है जिसे गठबंधन की सरकार कहा जाता है. इसी तरह का एक बड़ा गठबंधन है जिसे UPA के नाम से जाना जाता है.
UPA गठबंधन की वजह से ही कांग्रेस 2004 में दुबारा से सत्ता मे आ गयी. United Progressive Alliance के इस गठबंधन में कांग्रेस के 26 घटक दल शामिल हैं। ये कौन-कौन सी पार्टियां हैं इनकी List आप नीचे देख सकते हैं :
1. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी NCP
2. राष्ट्रीय जनता दल RJD
3. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी RLSP
4. लोकतान्त्रिक जनता दल LJD
5.द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम DMK
6. मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम MDMK
7. कोंगुनाडू मक्कल देसिया काची KMDK
8. इंडिया जननायगा काची IJK
9. विद्युथलाई चिरुथाईगल काची VCK
10. झारखंड मुक्ति मोर्चा JMM
11. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग IUML
12. अपना दल - कृष्णा पटेल
13.महान दल
14. नेशनल कांग्रेस NC
15. रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी RSP
16. केरल कांग्रेस - एम
17. केरल कांग्रेस - जे
18. जनता दल - सेक्युलर(एच डी देवगौड़ा)
19. स्वाभिमानी पक्ष
20. सीपीआई - जे
21. झारखण्ड विकास मोर्चा JVM
22. हिंदुस्तान अवाम मोर्चा(हम) HAM
23. तेलंगाना जन समिति TJS
24. विकासशील इंसान पार्टी VIP
25. जन अधिकार पार्टी JAP
26. वंचित बहुजन अघाड़ी BVA

इस तरह 26 घटक दल व राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से मिल कर UPA बना है।

गुरुवार, 12 अप्रैल 2018

KB,MB and GB full form in Hindi

हमारे कम्प्यूटर में जो भी जानकारी संग्रहित की जाती है उसे तकनीकी भाषा में डाटा कहा जाता है। एक कम्प्यूटर में कितनी जानकारी संग्रहित है यह मालूम करना हो तो उसमें कितने डेटा हैं, यह पता लगाना पड़ेगा। डेटा बहुवचन रूप में प्रयोग होता है।  डेटा का एकवचन डाटा कहा जाता है।

जिस तरह तरल पदार्थ को नापने की इकाई लीटर है,वस्तु का भार जानने की इकाई किलोग्राम है वैसे ही डेटा को मापने की इकाई है - बाईट। हम मोबाइल में विडियो, एप, मूवी व गेम डाउनलोड करते हैं, वो सभी MB और GB में होते हैं। जो वीडियो ज्यादा MB, GB का होगा उसे डाउनलोड होने में उतनी ही देर लगेगी और वो मोबाइल में अधिक स्पेस घेरेगा।
MB का पूरा नाम मेगा बाइट है,GB का पूरा नाम गीगा बाइट है, हांलाकि बोलचाल में एमबी और जीबी ही प्रचलित हैं,फिर भी इनके फुल फॉर्म के बारे में जानने से हमारे तकनीकी ज्ञान में कुछ वृद्धि ही होगी। इसलिए यहां आपको केबी, एमबी, जीबी आदि डेटा की इकाई के बारे में  बताया जा रहा है।
  1. BIT को स्माल b के रूप में लिखते हैं।
  2. byte को B के रूप में लिखते हैं।

  3. KB ki full form = Kilobyte
  4. MB ki full form = Megabyte
  5. GB ki full form = Gigabyte
  6. TB ki full form = Terabyte
  7. PB ki full form = Petabyte
  8. EB ki full form = Exabyte
  9. ZB ki full form = Zettabyte
  10. YB ki full form = Yottabyte

जैसा ऊपर बताया गया है कि कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क, वीडियो, फोटो आदि कितनी जगह घेर रहे हैं यह बाईट में जाना जा सकता है। वस्तुतः बाईट इकाई बीट का बहुवचन है।आठ बीट मिलकर एक बाईट बनाते हैं। 1000 बाइट मिलकर एक किलो बाईट बनाते हैं :
1 byte = 8 bits
1 Kilobyte= 1000 byte
1 megabyte = 1000 kilobyte
1 gigabyte = 1000 megabyte
1 terabyte = 1000 gigabyte

सोमवार, 9 अप्रैल 2018

Full form of AMUL in Hindi

AMUL का फुल फॉर्म है - Anand Milk Union Limited.

"अमूल" ब्रांड डेयरी क्षेत्र में एक लोकप्रिय नाम है। भारत में लगभग हर कोई इसके नाम से परिचित है। दरअसल अमूल की शुरुआत 14 दिसम्बर 1946 को गुजरात के खेड़ा जिले में एक छोटे से गांव आणंद में एक सहकारी समिति के रूप में हुई थी। अमूल की स्थापना से लेकर इसके वृहद रूप में बदलने का श्रेय अमूल के संस्थापक श्री वर्गीज़ कुरियन को दिया जाता है। वर्गीज़ की लगन से 1990 के दशक में भारत दूध आयातक देश से दूध निर्यातक देश बन गया। और देश में एक श्वेत क्रांति या ऑपरेशन फ्लड का आरम्भ हुआ।
अब तोअमूल सहकारी समिति के सदस्यों की संख्या 35 लाख से भी ऊपर पहुंच गई है जिनमे 12 लाख महिला सदस्य हैं।

अमूल ब्रांड के अंतर्गत दूध,छाछ,दही,चीज़,मक्खन,घी, श्रीखण्ड और चॉकलेट का उत्पादन किया जाता है। जिसमें अमूल बटर और दूध इसके सबसे लोकप्रिय उत्पाद हैं

मूल संस्थान में न केवल दूध उत्पादन किया जाता है बल्कि वहां के रिसर्च विभाग द्वारा  उन्नत नस्ल के गाय और भैंसो का प्रजनन, उनमें होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए टीकाकरण,पशुओं हेतु पौष्टिक आहार निर्मित करना आदि कार्य भी किये जाते हैं।

श्री वर्गीज़ कुरियन के निधन के बाद वर्तमान में अमूल के सीईओ श्री एस आर सोढ़ी हैं।

अमूल के विज्ञापन भी अमूल दूध की तरह ही खासे लोकप्रिय हैं। विज्ञापन की अमूल गर्ल को पूरी दुनिया जानती है। सबसे लंबे समय से चल रहे विज्ञापन का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अमूल विज्ञापन के नाम ही है।
अमूल गर्ल आज दुनिया भर में जानी-पहचानी जाती है। अमूल ब्रांड सन् 1957 में रजिस्टर्ड किया गया था। बाद में अक्टूबर 1966 में श्री वर्गीज कुरियन ने "अमूल" का प्रचार-प्रसार  विज्ञापन द्वारा करने का जिम्मा Dacunha ad agency Mumbai को दिया। और इस तरह विज्ञापन की अमूल गर्ल Dacunha agency के आर्ट डायरेक्टर  यूस्टिस फर्नांडिस द्वारा क्रिएट की गई।
अभी अमूल विज्ञापन Dacunha ad agency के MD  व क्रिएटिव हेड श्री राहुल दासन्ह,डिज़ाइनर व कार्टूनिस्ट जयंत राणे और कॉपी राइटर मनीष झवेरी  द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।


रविवार, 8 अप्रैल 2018

Full form of DTP in Hindi

DTP शब्द का संबंध कंप्यूटर तकनीक द्वारा छपाई करने से है।  DTP का फुल फॉर्म है- Desk Top Publishing.
आजकल समाचार- पत्र,पुस्तकें,प्रचार सामग्री या ब्रॉशर इन सभी की छपाई के कार्य में  कम्प्यूटर की सहायता ली जा रही है। जब कंप्यूटर नहीं थे तब इस प्रकार का कार्य लेटर प्रेस के द्वारा किया जाता था। जिसमे धातु के बने अक्षरों द्वारा प्रिंटिंग कार्य किया जाता था।लेकिन अब नई तकनीक से ऑफसेट प्रेस द्वारा प्रिंटिंग की जा रही है।
ऑफसेट प्रिंटिंग से लेखन सामग्री मुद्रित करने के लिए  DTP की जरूरत होती है। जिसे  डेस्क टॉप पब्लिशिंग कहते हैं। इसे डेस्क टॉप पब्लिशिंग कहने का कारण यह है कि समाचार - पत्र, पुस्तकें और अन्य सामग्री प्रकाशित करने हेतु एक डेस्क टॉप कंप्यूटर की आवश्यकता पड़ती है। और केवल एक डेस्क टॉप कंप्यूटर द्वारा बिना ज्यादा जगह के, छोटे से कमरे में टेबल पर बैठे- बैठे बड़ी-बड़ी  प्रिंटिंग मशीनों के प्रकाशन का कार्य किया जा सकता है।
DTP के द्वारा समाचार-पत्र,बड़ी-बड़ी पुस्तकें,ग्रंथ से लगा कर एक छोटा ग्रीटिंग कार्ड या विवाह पत्रिका को आसानी से छापा जा सकता है। DTP की सहायता से प्रकाशन कार्य न केवल शीघ्रता से होने लगा है बल्कि सामग्री भी पहले से बेहतर और आकर्षक रूप से छप कर तैयार हो रही है।
  -----------------------------------------------------------------



शुक्रवार, 30 मार्च 2018

MICR full form in hindi

MICR का पूरा नाम है- Magnatic Inc Character Recognition
MICR कोड का प्रयोग बैंकिंग संस्थाओं द्वारा अपने चैकों को अधिक सुरक्षित बनाने की दृष्टि से किया जाता है। आजकल बैंक माइकर चैकों को क्लियरिंग
द्वारा तुरन्त प्रोसेस कर ग्राहक के खाते में जमा कर देती है।
आपने देखा होगा कि बैंक के चैक पर नीचे श्वेत पट्टी पर चैक संख्या के अलावा कुछ दूसरे चिन्ह और संख्याएँ भी लिखी रहती है। ये संख्याएं विशेष प्रकार की चुम्बकीय स्याही जो आयरन ऑक्साइड से बनती है, से चैक पर छापे जाते हैं। इनको एक ख़ास मशीन "CTS मशीन"द्वारा ही पढ़ा जा सकता है।
 यदि चैक पर स्टाम्प मोहर या स्याही आदि लगने से ये चिह्न ढँक जाते हैं तो भी मशीन इन्हें पढ़ लेती है। MICR संख्या के आधार पर चैकों की छंटाई का काम आसान हो जाता है।
MICR का चलन सन् 1980 से शुरू हुआ। MICR कोड में 9 संख्या होती है।
पहली तीन संख्या किसी विशेष शहर को दर्शाती हैं। ये तीन संख्या उस शहर के पिन कोड के पहले तीन अंक होते हैं। जैसे मुम्बई के पिन कोड के पहले तीन अंक 452 हैं। तो  किसी बैंक की मुम्बई स्थित शाखा के चेक के MICR कोड के पहले तीन अंक होंगे- 452.
MICR कोड के अगले तीन अंक से बैंक का नाम पता चलता है। भारत में प्रत्येक बैंक को एक विशेष अंक प्रदान किया गया है, जैसे SBI का अंक है-002
अतः SBI के चेकों पर MICR कोड के  चौथे, पांचवे और छठे अंक होंगे- 002
MICR कोड के अंतिम तीन अंक बैंक की शाखा को प्रदर्शित करता है।
  ---------------------------------------------------------------------

RIP full form in hindi


यदि हमें हिंदी में RIP का फुल फॉर्म जानना हो तो पहले इसका अंग्रेजी भाषा में फुल फॉर्म पता करना होगा। RIP शब्द अंग्रेजी के एक वाक्य का संक्षिप्त रूप है। जिसका अर्थ Rest in peace  है। यह शब्द मुख्य तौर पर मृत व्यक्ति को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रयुक्त होता है।
इसी तरह किसी दिवंगत व्यक्ति के लिए प्रार्थना करते समय "ईश्वर मृतात्मा को शांति प्रदान करे "वाक्य हिंदी में प्रयोग किया जाता है।
 वास्तव में RIP वाक्यांश लेटिन भाषा के मुहावरे से लिया गया है।लेटिन भाषा में RIP का फुल फॉर्म है -  Requiescent in peace. RIP को R.I.P. भी लिखा जाता है।
मृत्यु एक तरह का चिर विश्राम माना गया है।ईसाई धर्म में मृत व्यक्ति की देह को दफनाया जाता है।इसीलिए 18वीं शताब्दी में ईसाई लोग मृत व्यक्ति की कब्र के ऊपर लगाये गए हेडस्टोन पर Requiescat in peace खुदवाया करते थे।धीरे- धीरे यह प्रचलन पुरे संसार में फैल गया।
आजकल सोशल मीडिया द्वारा किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की मृत्यु पर उसके नाम के पहले RIP शब्द का प्रयोग करने का चलन आम हो गया है।
-------------------------------------------------------------------
--

शुक्रवार, 2 मार्च 2018

Delhi NCR full form

दिल्ली  NCR) का पूरा नाम :
NCR का पूरा अर्थ है - National Capital Region

"दिल्ली एनसीआर" भारत की राजधानी दिल्ली के पास स्थित एक महानगरीय क्षेत्र (metropolitan area) है जिसमें दिल्ली के अतिरिक्त आसपास के  दूसरे राज्यों के कुछ शहर भी शामिल किये गए हैं।
दिल्ली एनसीआर क्षेत्र विकसित करने के पीछे भारत सरकार का एक मुख्य उद्धेश्य था कि देश की राजधानी दिल्ली से थोड़ा दूर एक ऐसी जगह बनाई जाए जो दिल्ली में बढ़ रही जनसंख्या,आवास और रोजगार समस्या हल करने में सहायक हो। इसीलिए भारत सरकार द्वारा सन् 1962 में एक कमेटी बनाई गई  जिसकी सिफारिश पर सन् 1985 में "National Capital Region Planning Board" या "राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नियोजन समिति"(NCRPB) का गठन किया गया।
तब से NCRPB ने एनसीआर क्षेत्र में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर,ज्यादा रोजगार और उद्यम विकास की कई योजनाएं बनाईं ।
एनसीआर में एनसीटी दिल्ली के अलावा पड़ोसी राज्यों हरियाणा के 8,राजस्थान के 2 और उत्तर प्रदेश के 14 जिले  यानि कुल 24 जिले सम्मिलित हैं।
एनसीआर का क्षेत्रफल- 22,522 वर्ग मील
जनसँख्या - 46,069,000 ( सन् 2011 गणना के अनुसार) 46 करोड़ 70 लाख

उत्तर प्रदेश के 14 जिले -

1. मेरठ
2. गाज़ियाबाद
3. गौतम बुद्ध नगर (नोएडा )
4. बुलंद शहर
5. बागपत
6. हापुड़
7. मुज़फ्फरनगर
8. फरीदाबाद
9. गुरुग्राम
10. महेंद्रगढ़
11. भिवानी
12. मेवात
13. रोहतक
14. शामली
हरियाणा के 8 जिले -
1. सोनीपत
2. रेवाड़ी
3. झज्झर
4. पानीपत
5. पलवल
6. जींद
7. करनाल
8. चरखी- दादरी
राजस्थान के 2 जिले -
1. अलवर
2. भरतपुर
और एनसीटी दिल्ली National Capital Territory को मिला कर एनसीआर दिल्ली बनाई गई है।
केंद्र द्वारा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़,आगरा व मथुरा  जिलों को भी एनसीआर में शामिल करने का प्रस्ताव NCRPB और उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा गया है।
NCRPB और भारत सरकार समय-समय पर एनसीआर दिल्ली के विकास हेतु योजनाएं बनाते हैं जिससे न केवल राजधानी दिल्ली पर पड़ रहा जनसंख्या,यातायात और रोजगार का अतिरिक्त बोझ कम हो बल्कि पड़ोसी राज्यों का भी संपर्क दिल्ली से और बेहतर बन सके।
हाल ही में केंद्र ने हरियाणा के गुरुग्राम सहित 8 जिलों को "फल-सब्जी उत्पादन केंद्र" बनाने का निर्णय लिया है। इस योजना का उद्धेश्य दिल्ली एनसीआर में फल- सब्जी की आपूर्ति बढ़ा कर किसानों को उनकी फसल का उचित दाम दिलाना है।
ये आठ जिले हैं - गुरुग्राम,फरीदाबाद,झज्झर,रोहतक,पानीपत,मेवात,सोनीपत और पलवल।

ऊपर बताई गई जानकारी Delhi NCR के बारे में है। लोग अक्सर Delhi NCR और Delhi NCT को एक ही समझ बैठते हैं लेकिन Delhi NCR और Delhi NCT दोनों में काफी अंतर है।

Delhi NCT क्या है ?

Delhi NCT एक Demi state अर्थात अर्द्ध-शासकीय राज्य है। NCT का  अर्थ- National Capital Territory मतलब क्षेत्र में केंद्र और राज्य दोनों मिलकर शासन चलाएंगे।
Delhi NCT की अपनी एक विधानसभा है और विधिवत चुनी हुई एक सरकार है। वर्तमान में इसके मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं।
लेकिन वास्तविकता यह है कि Delhi NCT सरकार के अधिकार बहुत कम हैं। प्रत्येक कार्य के लिए मुख्यमंत्री को LG उपराज्यपाल की स्वीकृति लेनी पड़ती है। 
LG केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं और गृह मंत्रालय के अधीन काम करते हैं।
जबकि Delhi NCR के बारे में आपने ऊपर पढा ही है, यह दिल्ली और आसपास के कई स्थानों को मिलाकर बनाया गया क्षेत्र है।
( ऊपर दिखाया चित्र दिल्ली एनसीआर स्थित अक्षरधाम मंदिर का है )