शुक्रवार, 2 मार्च 2018

Delhi NCR full form

दिल्ली  NCR) का पूरा नाम :
NCR का पूरा अर्थ है - National Capital Region

"दिल्ली एनसीआर" भारत की राजधानी दिल्ली के पास स्थित एक महानगरीय क्षेत्र (metropolitan area) है जिसमें दिल्ली के अतिरिक्त आसपास के  दूसरे राज्यों के कुछ शहर भी शामिल किये गए हैं।
दिल्ली एनसीआर क्षेत्र विकसित करने के पीछे भारत सरकार का एक मुख्य उद्धेश्य था कि देश की राजधानी दिल्ली से थोड़ा दूर एक ऐसी जगह बनाई जाए जो दिल्ली में बढ़ रही जनसंख्या,आवास और रोजगार समस्या हल करने में सहायक हो। इसीलिए भारत सरकार द्वारा सन् 1962 में एक कमेटी बनाई गई  जिसकी सिफारिश पर सन् 1985 में "National Capital Region Planning Board" या "राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नियोजन समिति"(NCRPB) का गठन किया गया।
तब से NCRPB ने एनसीआर क्षेत्र में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर,ज्यादा रोजगार और उद्यम विकास की कई योजनाएं बनाईं ।
एनसीआर में एनसीटी दिल्ली के अलावा पड़ोसी राज्यों हरियाणा के 8,राजस्थान के 2 और उत्तर प्रदेश के 14 जिले  यानि कुल 24 जिले सम्मिलित हैं।
एनसीआर का क्षेत्रफल- 22,522 वर्ग मील
जनसँख्या - 46,069,000 ( सन् 2011 गणना के अनुसार) 46 करोड़ 70 लाख

उत्तर प्रदेश के 14 जिले -

1. मेरठ
2. गाज़ियाबाद
3. गौतम बुद्ध नगर (नोएडा )
4. बुलंद शहर
5. बागपत
6. हापुड़
7. मुज़फ्फरनगर
8. फरीदाबाद
9. गुरुग्राम
10. महेंद्रगढ़
11. भिवानी
12. मेवात
13. रोहतक
14. शामली
हरियाणा के 8 जिले -
1. सोनीपत
2. रेवाड़ी
3. झज्झर
4. पानीपत
5. पलवल
6. जींद
7. करनाल
8. चरखी- दादरी
राजस्थान के 2 जिले -
1. अलवर
2. भरतपुर
और एनसीटी दिल्ली National Capital Territory को मिला कर एनसीआर दिल्ली बनाई गई है।
केंद्र द्वारा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़,आगरा व मथुरा  जिलों को भी एनसीआर में शामिल करने का प्रस्ताव NCRPB और उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा गया है।
NCRPB और भारत सरकार समय-समय पर एनसीआर दिल्ली के विकास हेतु योजनाएं बनाते हैं जिससे न केवल राजधानी दिल्ली पर पड़ रहा जनसंख्या,यातायात और रोजगार का अतिरिक्त बोझ कम हो बल्कि पड़ोसी राज्यों का भी संपर्क दिल्ली से और बेहतर बन सके।
हाल ही में केंद्र ने हरियाणा के गुरुग्राम सहित 8 जिलों को "फल-सब्जी उत्पादन केंद्र" बनाने का निर्णय लिया है। इस योजना का उद्धेश्य दिल्ली एनसीआर में फल- सब्जी की आपूर्ति बढ़ा कर किसानों को उनकी फसल का उचित दाम दिलाना है।
ये आठ जिले हैं - गुरुग्राम,फरीदाबाद,झज्झर,रोहतक,पानीपत,मेवात,सोनीपत और पलवल।

ऊपर बताई गई जानकारी Delhi NCR के बारे में है। लोग अक्सर Delhi NCR और Delhi NCT को एक ही समझ बैठते हैं लेकिन Delhi NCR और Delhi NCT दोनों में काफी अंतर है।

Delhi NCT क्या है ?

Delhi NCT एक Demi state अर्थात अर्द्ध-शासकीय राज्य है। NCT का  अर्थ- National Capital Territory मतलब क्षेत्र में केंद्र और राज्य दोनों मिलकर शासन चलाएंगे।
Delhi NCT की अपनी एक विधानसभा है और विधिवत चुनी हुई एक सरकार है। वर्तमान में इसके मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं।
लेकिन वास्तविकता यह है कि Delhi NCT सरकार के अधिकार बहुत कम हैं। प्रत्येक कार्य के लिए मुख्यमंत्री को LG उपराज्यपाल की स्वीकृति लेनी पड़ती है। 
LG केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं और गृह मंत्रालय के अधीन काम करते हैं।
जबकि Delhi NCR के बारे में आपने ऊपर पढा ही है, यह दिल्ली और आसपास के कई स्थानों को मिलाकर बनाया गया क्षेत्र है।
( ऊपर दिखाया चित्र दिल्ली एनसीआर स्थित अक्षरधाम मंदिर का है )



1 टिप्पणी: