रविवार, 13 जुलाई 2025

NHAI full form in Hindi

 

  NHAI फुल फॉर्म - National Highways Authority of India भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण

एनएचएआई (NHAI) भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त शासी संस्था है, जिसका गठन  NHAI अधिनियम 1988 के अंतर्गत किया गया था। सन् 1995 इसने कार्य करना आरंभ किया। इसका मुख्य काम भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास, रखरखाव और प्रबंधन करना है।

   भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण  (NHAI) National Highways Authority of India, "सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH)"  के प्रशासनिक नियंत्रण में आता है। इसे सरकार द्वारा निहित राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास, रखरखाव और प्रबंधन की दृष्टि से स्थापित किया गया था।

राष्ट्रीय राजमार्ग का अर्थ

"राष्ट्रीय राजमार्ग" देश के अन्दर एक राज्य से दूसरे राज्य में यात्रियों के आवागमन और माल परिवहन हेतु महत्वपूर्ण सड़कें होती हैं। ये सड़कें देश में लम्बाई और चौड़ाई में आर-पार फैली हुई हैं तथा राष्ट्रीय और राज्यों की राजधानियों, प्रमुख बंदरगाहों और रेल जंक्शनों, सीमा से लगी हुई सड़कों और विदेशी राजमार्गों को जोड़ती हैं।

भारतमाला प्रोजेक्ट

देश के सामाजिक-आर्थिक विकास हेतु प्रतिबद्ध भाराराप्रा NHAI ने दूरस्थ क्षेत्रों को जोड़ने, नए रास्तों के निर्माण के लिए भारतमाला प्रोजेक्ट की संकल्पना की जिसका फोकस परिवहन लागत को कम करने, देश में अंतिम छोर तक संपर्क और मौजूदा आपूर्ति श्रृंखला के बुनियादी ढांचे में सुधार करने पर केंद्रित था।

सड़क नेटवर्क

31 मार्च, 2025 तक भारत में 63 लाख किलोमीटर से अधिक सड़क नेटवर्क है, जिसमें से राष्ट्रीय राजमार्ग 1,46,204 किलोमीटर , राज्य राजमार्ग 1,79,535 किलोमीटर और 60,19,723 किलोमीटर अन्य सड़कें हैं।

NHAI के अध्यक्ष कौन हैं ?


भारत सरकार द्वारा 26 दिसंबर 2022 को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संतोष कुमार यादव को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण NHAI का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राजमार्ग यात्रा एप Rajmargyatra


NHAI का राजमार्ग यात्रा एप राजमार्गों पर यात्रा कर रहे लोगों को विभिन्न प्रकार की जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु बनाया गया है। यह यात्रियों को सुगम व सुरक्षित यात्रा करने में बहुत सहायक सिद्ध हुआ है।
1. इस एप में निकटतम टोल प्लाजा पर लगने वाले टोल की जानकारी से यात्री कम टोल वाले रास्ते का चुनाव कर सकता है।
 2. रास्ते की सड़क पर हो रहे निर्माण कार्य, ट्रैफिक और डाइवर्जन की जानकारी प्राप्त कर सकता है।
3. एप पर निकटतम पेट्रोल पंप, होटल, रेस्ट हाउस के बारे में जानकारी भी दी गई है।
4. आपातकालीन स्थिति में वाहन खराब होने की स्थिर में टॉयिंग सेवा और फास्टैग रिचार्ज की सुविधा भी इस एप पर मिल जाती है।

भारत का सबसे लंबा राजमार्ग कौनसा है ?


देश के सबसे लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग की बात करें, तो यह NH-44 है। पहले इसे एनएच-07 के नाम से जाना जाता था, बाद में इसका नाम बदल दिया गया। 
इसकी कुल लंबाई 3745 किलोमीटर है। यह उत्तर में श्रीनगर से शुरू होकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक जाता है। ऐसे में आप इस हाईवे के माध्यम से भारत को उत्तर से लेकर दक्षिण तक नाप सकते हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें