तो क्यों न नोएडा के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की जाए।
NOIDA को NOIDA का फुल फॉर्म है - New Okhla Industrial Development Authority जिसे हम हिंदी में नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण कह सकते हैं।
नोएडा का निर्माण 1975 - 1976 में आपातकाल के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी द्वारा करवाया गया था।
NOIDA उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट एक्ट 1976 (U.P. Act No.6 of 1976) के तहत निर्मित किया गया औद्योगिक क्षेत्र है।
NOIDA DAY -
17 अप्रेल 1976 को नोएडा विधिवत रूप से अस्तित्व में लाया गया। इसीलिए 17 अप्रैल नोएडा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
नोएडा उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में स्थित है। दिल्ली से नोएडा की दूरी महज 20 किलो मीटर है। इसके अलावा नोएडा यमुना और हिंडन दोनों नदियों से लगा हुआ है। नोएडा का 50% क्षेत्र हरे- भरे क्षेत्र अर्थात ग्रीन कवर के अंतर्गत आता है। इसलिए नोएडा को भारत के सबसे अधिक हरे- भरे शहर का दर्जा प्राप्त है और इसे "ग्रीनोसिटी" भी कहा जाता है।
2011 की जनसँख्या के मान से नोएडा की जनसँख्या 6,42,381 है। वर्तमान में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री महेश शर्मा नोएडा के सांसद हैं। और केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथसिंह के पुत्र पंकज सिंह बीजेपी विधायक हैं।
नोएडा में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कई बड़ी कंपनियों के ऑफिस हैं। जिस वजह सेे यहां देश-विदेश से बड़ी मात्रा में लोग आते-जााते रहते हैं।
2011 की जनसँख्या के मान से नोएडा की जनसँख्या 6,42,381 है। वर्तमान में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री महेश शर्मा नोएडा के सांसद हैं। और केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथसिंह के पुत्र पंकज सिंह बीजेपी विधायक हैं।
नोएडा में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कई बड़ी कंपनियों के ऑफिस हैं। जिस वजह सेे यहां देश-विदेश से बड़ी मात्रा में लोग आते-जााते रहते हैं।
नोएडा में एक बड़ी संख्या कामकाजी महिलाओं की है। जिन्हें देर रात और सुबह जल्दी घर से बाहर आना-जाना पड़ता है। इनकी सुरक्षा के लिए दिल्ली सरकार ने सन् 2016 में यहां "गुलाबी ऑटो सेवा" Pink Auto Service लॉन्च की थी। गुलाबी ऑटो या कम-से कम गुलाबी रंग के हुड वाले इन ऑटो रिक्शा में महिला यात्रियों की सहायता के लिए जीपीएस, महिला हेल्प लाइन नं 1090, पुलिस कंट्रोल नं 100, ड्राइवर का नाम, पता, फोन नं आदि गुलाबी ऑटो पर लिखा रहेगा।
नोएडा में विश्वविद्यालय (यूनिवर्सिटीज)
गौतम बुद्ध यूनीवर्सिटी
नोएडा इण्टरनेशनल यूनीवर्सिटी
शारदा यूनीवर्सिटी
शिवनाडार यूनीवर्सिटी
गलगोटिया यूनीवर्सिटी
नोएडा के आकर्षण केंद्र
नोएडा में मुख्य स्थान जो देखने लायक है और आप इनमें दूसरी जगहों से कुछ विशेष बात पाएंगे, ऐसे स्थान हैं -
1.लोटस टेम्पल
2. इस्कॉन मंदिर
3. वर्ल्डस ऑफ वण्डर
4. ओखला पक्षी अभ्यारण्य
5. कालिंदी कुंज पार्क
6. नेशनल जूलोजिकल पार्क
7. सेंटर स्टेज मॉल
8. सब मॉल
9. आर्ट लाइफ गैलरी
10. नोएडा गोल्फ कोर्स
11. सनातन धर्म मंदिर
12. स्तूप 18 गैलरी.
13. म्यूजिकल फाउंटेन
नोएडा का म्यूजिकल फाउंटेन
अब नोएडा के पहले म्यूजिकल फाउंटेन (Musical Fountain) को भी आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।पोस्ट के ऊपर दिया गया चित्र इसीका है। नोएडा सेक्टर 91 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क (Bio-diversity Park ) के मेडिसन पार्क में बने इस म्यूजिकल फाउंटेन में लेजर लाइट एंड साउंड शो को देखने के लिए लोगों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। इसमें लोगों की एंट्री फ्री है, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण अभी इसे देखने वाले लोगों की संख्या को सीमित रखा जाएगा। एक बार में सिर्फ 75 लोग ही इस म्यूजिकल फाउंटेन का आनंद ले सकेंगे। नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने म्यूजिकल फाउंटेन बनाने और लेजर लाइट एंड साउंड शो की व्यवस्था करने में चार करोड़ 45 लाख रुपये खर्च किए हैं।
लेजर लाइट एंड साउंड शो प्रतिदिन शाम सात बजे आयोजित होगा। इस शो का उद्देश्य लोगों का मनोरंजन करने के साथ ही उन्हें विभिन्न वनस्पति औषधि के बारे में जानकारी देना है। इस अनूठे शो के माध्यम से महर्षि चरक के जीवन का इतिहास और आयुर्वेद से उनके रिश्तों को बताया जाएगा। इस म्यूजिकल फाउंटेन का उद्घाटन 5 अक्टूबर 2020 सोमवार शाम को प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी, सांसद डॉ. महेश शर्मा व विधायक पंकज सिंह ने किया था।
युवाओं का मनपसंद स्थान NOIDA
नोएडा आईटी कंपनियों , मल्टीनेशनल ऑफिसों और स्टार्टअप्स का हब माना जाता है। नोएडा अपने शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर और चौड़ी सड़कों के लिए फेमस है। यहां फिल्म सिटी भी है। यहां टीवी सीरियल और न्यूज चैनल्स का प्रोडक्शन होता रहता है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के ज्यादा अवसरों के कारण यह युवाओं और प्रोफेशनल्स के बीच काफी लोकप्रिय है।
◀️▶️◀️▶️◀️▶️◀️▶️◀️▶️◀️▶️◀️▶️◀️▶️
नोट : यदि आप इस ब्लॉग की पुरानी और नई पोस्ट पढ़ना चाहे तो इस पोस्ट के अंत में जहां "मुखपृष्ट" लिखा है, उसके दोनों ओर बने तीर के चिह्न पर क्लिक करें।

The Best PS3 Repair Service in Noida: We use genuine parts to ensure quality. For professional and trusted PS3 repair in Noida, look no further.
जवाब देंहटाएं