सोमवार, 24 अगस्त 2026

Some abbreviations used on social media

These terms are nowadays commonly used :

1. GOAT - Greatest Of All Time 2. FOMO - Fear Of Missing Out 3. YOLO - You Only Live Once 4. IYKYK - If You Know, You Know 5. TL;DR - Too Long; Didn't Read 6. POV - Point Of View 7. NGL - Not Gonna Lie 100 8. TBH - To Be Honest 9. SMH - Shaking My Head 10. IMO - In My Opinion 11. ICYMI - In Case You Missed It 12. OOTD - Outfit Of The Day 13. GRWM - Get Ready With Me 14. AFK - Away From Keyboard 15. FR - For Real 16. NO CAP - No Lie 17. CAP - A Lie 18. FLEX - Show Off
19. FYI - For Your Information 20. VIRAL - Spreading Rapidly

सोमवार, 15 जून 2026

Full form of IIP. IIP का मतलब

 

   IIP means Index of Industrial Production

IIP का विस्तृत रुप - औद्योगिक उत्पाद सूचकांक


IIP का विस्तृत रुप - औद्योगिक उत्पाद सूचकांक

IIP का अर्थ -
देश में, एक विशेष समय सीमा के भीतर औद्योगिक उत्पादन में होने वाले परिवर्तन को  IIP द्वारा मापा जाता है। इसका आंकलन भारत में केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय CSO अर्थात Central Statistics Office द्वारा प्रति माह किया जाता है। CSO, MOSP (Ministry of Statistics & Programme Implementation) के अधीन कार्य करता है। IIP के माध्यम से औद्योगिक उत्पादों के एक समूह में शामिल वस्तुओं के उत्पादन में छोटी अवधि में हो रही घटत-बढ़त को दर्शाया जाता है।
भारत सरकार ने हाल ही में IIP का आधार वर्ष 2004-05 से बदल कर 2022-23 किया है। आधार वर्ष का मूल्य सदैव 100 होता है। अतः यदि एक वर्ष में IIP 110 है तो इसका अर्थ यह हुआ कि देश में 2004-05 के मुकाबले 10%  ज्यादा औद्योगिक उत्पादन हुआ है।

IIP के मुख्य घटक - 
IIP के तीन घटक हैं - 1. खदानों का उत्पादन या Mining Production 2. निर्माण या Manufacturing Production 3. विद्युत या Electricity Production.
 IIP में खदान उत्पादन की 29 वस्तुएं, विनिर्माण क्षेत्र की 809 वस्तुएं व विद्युत क्षेत्र (1) मिला कर कुल 839 वस्तुएं सम्मिलित हैं। जिनका भार पूरे IIP में  क्रमशः 14.4%,77.6% व 8% है।

IIP का महत्व- 
▪️ आईआईपी देश की सरकार व नीतिकारों को आर्थिक नीतियां बनाने व उन्हें लागू करने में सहायक है।
▪️ आईआईपी द्वारा देश की आर्थिक वृद्धि और विकास की स्थिति पता चलती है।
▪️ इसके माध्यम से बड़े उद्योगों में निवेश करने वाले लोगों को किन उद्योगों में निवेश करना लाभदायक रहेगा, यह निर्णय लेने में मदद करता है।

शनिवार, 6 जून 2026

FSSAI full form in Hindi


FSSAI full form is Food Safety & Standards Authority of India
FSSAI अर्थात भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण

FSSAI भारत में पैक्ड प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और पौष्टिकता की जांच व उन पर नियंत्रण करने वाली सर्वोच्च संस्था है।

खाद्य पदार्थ के प्रत्येक पैकेट पर बनाने की तिथि,उसमें कौनसी चीज कितनी मात्रा में मौजूद है, लिखना जरूरी है। पैकेट पर FSSAI का लाइसेंस नंबर भी दर्शाना आवश्यक है

FSSAI स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय Ministry of Health & Family Welfare के अधीन कार्य करता है।

FSSAI क्या करता है ?

अच्छे स्वास्थ्य के लिए यह जरूरी है कि हम जो भोजन करते हैं वह स्वादिष्ट तो हो साथ में शुद्ध, पौष्टिक और मिलावट रहित भी हो।




FSSAI ने जुलाई 2027 से सभी खाद्य विगन उत्पादों के पैकेट पर vegan लोगो दिखाना अनिवार्य कर दिया है। यह लोगो सिर्फ FSSAI द्वारा स्वीकृत खाद्य उत्पाद ही उपयोग कर सकेंगे।
VEGAN उत्पाद वे खाद्य पदार्थ होते हैं जिनमें दूध और दूध से बने अन्य डेयरी उत्पादों, दही, पनीर आदि का इस्तेमाल नहीं होता है। इनमें पशुओं से नहीं केवल पौधों से निर्मित उत्पाद ही शामिल होते हैं।
एफएसएसएआई ने एक और निर्देश जारी किया है कि अब से होटलों दुकानों में कोई भी भोजन या नाश्ता अखबार में लपेटकर नहीं दिया जा सकता है।
FSSAI ने एक और आदेश जारी कर खाद्य पदार्थो की पैकेजिंग में धातु की स्टेपल पिन के इस्तेमाल पर भी रोक लगाई है क्योंकि कई बार ये पिनें खाद्य पदार्थों में गिरकर लोगों के शरीर में पहुंच जाती है।



शुक्रवार, 1 मई 2026

GI TAG full form in Hindi

 G I का मतलब Geographical Indication tag.

                        

   GI टैग logo

जब कोई स्थान और वहां बहुतायत से मिलने वाली या बनने वाली वस्तु का आपस में घनिष्ठ संबंध हो जाता है तो ऐसी वस्तु को GI tag देकर उस वस्तु और स्थान की महत्ता को सुरक्षित किया जाता है।

जैसे दार्जलिंग का नाम चाय के साथ, कोल्हापुर का नाम चप्पल के साथ जुड़ गया। 

GI टैग मिलने से उन उत्पादों को एक विशिष्ट पहचान मिलती है साथ ही उसकी प्रमाणिकता का पुष्टिकरण होता है। GI टैग मिलने से उत्पादों को दुनिया के प्रत्येक कोने में पहुंचाने और अधिक मूल्य दिलाने में मदद मिलती है।

ये टैग किन वस्तुओं को मिल सकता है ?

GI टैग किसी खाद्य वस्तु, दैनिक उपयोग वाली वस्तु जैसे चप्पल, कपड़े ,चाय, फल और मेवे और कोई अन्य वस्तु को मिल सकता है।

भारत में GI टैग किस एक्ट के अंतर्गत आता है ?

भारत में GI टैग जियोग्राफिकल इंडिकेशन, 1999 के अंतर्गत आता है और भारत सरकार इस एक्ट के नियमों के हिसाब से GI TAG देती है।

GI टैग में कितनी वस्तुएं हैं ?

मार्च  2029 तक भारत में 822 वस्तुओं को GI tag मिल चुका है और आगे यह संख्या बढ़ती रहेगी। 


सबसे पहला टैग किस वस्तु को मिला था? 

सबसे पहला टैग भारत में दार्जलिंग की चाय को 2004 में मिला था।

सबसे अधिक GI TAG किस राज्य के पास है ?

उत्तर प्रदेश के पास सबसे अधिक GI TAG वाले 77 उत्पाद हैं। दूसरे नंबर पर तमिल नाडु आता है


GI tag का मुख्यालय कहां है?

चेन्नई तमिल नाडु में GI tag का मुख्यालय है।

दुनिया का पहला GI TAG वाला उत्पाद कौनसा है ?

ROCKFORT CHEES रोकफोर्ट पनीर जो फ्रांस का एक उत्पाद है, उसे 1955 में पहला GI TAG मिला था।

GI टैग किसी व्यक्ति को मिल सकता है ?

इसका उत्तर है, नहीं।

 GI टैग किसी संस्था, संगठन या राज्य और केंद्र सरकार को ही मिलता है।

GI टैग एक तरह से किसी खास नाम पर अपने अधिकार जैसा है। यह 10 वर्ष के लिए वैध रहता है। दस वर्ष बाद पुनः इसको नवीनीकरण करवाना होता है। यदि नहीं कराया तो दूसरा कोई भी उसका दुरुपयोग कर सकता है।

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026

OPEC full form in Hindi

   
                       LOGO
  

 OPEC - Organisation of Petroleum Exporting Countries.
प्रमुख तेल उत्पादक देशों का समूह

स्थापना वर्ष : सन् 2016. 

इससे पहले सितंबर 1960 में OPEC की शुरुआत बगदाद में ईरान ,इराक, कुवैत, सऊदी अरब और वेनेजुएला ने की थी। अभी ओपेक में 12 देश हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं-

  • मध्य पूर्व (पश्चिम एशिया) : ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात।
  • संयुक्त अरब अमीरात 01मई 2026 से OPEC और OPEC+से अलग हो रहा है।
  • अफ्रीका : अल्जीरिया, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, गैबॉन, लीबिया, नाइजीरिया।
  • दक्षिण अमेरिका : वेनेजुएला।

 OPEC+में 11 और देश शामिल हैं। इससे गैर-OPEC देश भी वैश्विक तेल नीति में भाग लेते हैं। यह गठबंधन दुनिया के 41% कच्चे तेल का उत्पादन नियंत्रित करता है। हाल ही में OPEC के 8 देशों ने सितंबर 2025 से उत्पादन 5,47,000 बैरल प्रतिदिन बढ़ाने का फैसला किया है।

विश्व का करीब 80% तेल OPEC देशों के पास है


ओपेक का मुख्यालय कहां है ?

OPEC का मुख्यालय ऑस्ट्रिया, वियना में है।

OPEC+ समूह में कौनसे देश हैं ?

ओपेक+संगठन में कुल 11सदस्य देश हैं। ये सभी देश तेल उत्पादन नहीं करते हैं लेकिन तेल उत्पादन, इसकी कीमत आदि निर्धारित करने में इन देशों का सहयोग OPEC लेता है।

OPEC+के 11सदस्य देश हैं -

अज़रबैजान, बहरीन, ब्रुनेई, ब्राजील, कजाकिस्तान, मलेशिया, मैक्सिको, ओमान, रूस, दक्षिण सूडान और सूडान।

यूएई का OPEC संगठन से अलग होने के क्या कारण हैं ? 

UAE संयुक्त अरब अमीरात ओपेक का बहुत पुराना और एक अहम सदस्य रहा है। खाड़ी के तेल उत्पादक देशों में यह तीसरा सबसे बड़ा देश है।अब इसने OPEC और OPEC+ से बाहर निकलने की घोषणा कर दी है।

उसका फैसला 01मई 2026 से लागू माना जायेगा।

यूएई ने ओपेक छोड़ने का कारण ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से विश्व में तेल,पेट्रोलियम पदार्थो और एलपीजी की कीमतें बढ़ने को बताया है।

यूएई के ऊर्जा मंत्री सुहैल अल मजरूई (Suhail Al Mazrouei) ने कहा कि  ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध से तेल की कीमतें अस्थिर हो गई हैं और सभी देशों की अर्थव्यवस्था पर इसका असर पड़ रहा है अतः भविष्य में वह तेल की कीमतें स्थिर रखना चाहता है और तेल उत्पादन बढ़ा कर इसमें मदद करेगा।



मंगलवार, 10 मार्च 2026

CPI full form in Hindi


 CPI -CPI Stands for Consumer Price Index


हिन्दी में CPI का मतलब - उपभोक्ता मूल्य सूचकांक
इंग्लिश में CPI का अर्थ - Consumer Price Index
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक CPI का सरल। शब्दों में अर्थ है कि जो कीमत किसी वस्तु खरीदने के लिए आम जन भुगतान करते हैं, वह CPI कहलाती है।

CPI के आंकड़े कौनसा विभाग जारी करता है ?


भारत में सीपीआई के आंकड़े "सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय MoSPI  (Ministry of Statistics and Programme Implementation of India) द्वारा प्रत्येक माह की 12तारीख या अगले कार्यदिवस पर शाम को 4.00 बजे जारी होते हैं।


दिनांक 21 अक्टूबर 2020 से CPI (I W) 
का बेस ईयर 2001 से बदल कर 2016 किया गया था। अब केंद्र ने CPI का आधार वर्ष 2024 कर दिया है।
साथ ही CPI 2024 के अंतर्गत महंगाई के आंकड़े तीन स्तर पर जारी होंगे। ग्रामीण, शहरी व सम्मिलित।
अब से सीपीआई के आंकड़े देश के साथ अलग-अलग राज्यों के लिए भी जारी होंगे।
यह बदलाव श्रम ब्यूरो द्वारा किया गया। ज्ञात हो, श्रम ब्यूरो (Labour Bureau) भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय Ministry of Labour & Employment के अधीन कार्य करता है।
श्रम ब्यूरो द्वारा अब यह तय किया गया है कि CPI (IW) का आधार वर्ष हर 5 साल में बदला जाएगा।
बाजार की स्थिति और उपभोक्ता की पसंद- नापसन्द के आधार पर सीपीआई का निर्धारण किया जाएगा।
सीपीआई के बेस ईयर में बदलाव का सीधा लाभ पेंशनर्स, सरकारी कर्मचारी एवं फैक्ट्री वर्कर्स को होगा। 
CPI में यह  बदलाव CPI for Industrial Workers CPI (IW) में किया गया है।

CPI मुख्यतः चार प्रकार के होते हैं:
1. 
1. औद्योगिक श्रमिकों (Industrial Workers-IW) के लिये CPI 
2. कृषि मज़दूर (Agricultural Labourer-AL) के लिये CPI
3. ग्रामीण मज़दूर (Rural Labourer-RL) के लिये CPI
4. CPI (ग्रामीण/शहरी/संयुक्त)


 






रविवार, 1 मार्च 2026

Full form of WPI


WPI (Whole Sale Price Index)
 

हिंदी में - थोक मूल्य सूचकांक


  1. थोक मूल्य सूचकांक WPI की व्याख्या सीधे शब्दों में की जाए तो यह वह कीमत होती है जो थोक बाजार में एक व्यापारी दूसरे व्यापारी से वसूलता है.

  2.  WPI का आंकलन प्रति सप्ताह ऑफिस ऑफ़ इकॉनामिक एडवाइजर करती है जो वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आता है.WPI की गणना के लिए
  3. एक base year (आधार वर्ष) तय किया जाता है जो फिलहाल 2011-12 है. इसको बदलकर अब 2022-23 किया जा रहा है।
  4.  इस गणना में कुल 697 वस्तुएं सम्मिलित हैं,  इन सभी को तीन भागों में विभाजित किया जा सकता हैं:–
  • 1.प्राथमिक वस्तु (primary articles):— दाल, चावल, सब्जियाँ इत्यादि. इसका वेटेज 22.62% है.

  • 2. निर्माण उत्पाद (manufactured articles):—पेय पदार्थ,तम्बाकू व इससे निर्मित उत्पाद,लकड़ी व इससे निर्मित सामान,रासायनिक उत्पाद, धातु उत्पाद, खाद्य उत्पाद, कपड़े,कागज व इससे निर्मित उत्पादन, रबर और इससे निर्मित उत्पाद. इसका वेटेज सबसे ज्यादा 64.23% है.

  • 3. इंधन (तेल, बिजली, कोयला) :--- इसका वेटेज 13.15% है.
रासायनिक उत्पाद में कार्बन और उसके यौगिक, एसिड, सोडा, सोडा ऐश, ऑक्सीजन, जिंक ऑक्साइड आदि आते हैं.
खाद्येत्तर वस्तुओं में- रुई, जूट, ऊन, सिल्क, फाइबर आदि आते हैं.

WPI की सूची में उन वस्तुओं को ऊपर
 रखा जाता है जिनके prices महत्त्वपूर्ण हैं. उदाहरण के लिए, WPI प्राथमिक वस्तु में सर्वप्रथम खाद्य वस्तुएँ (दाल-चावल आदि) फिर खाद्येत्तर …फिर जाकर खनिज के prices-level को रखा जाता है. दूसरे शब्दों में हम कह सकते हैं कि खाद्य वस्तुओं के दाम को सबसे अधिक प्राथमिकता दी गई है. यह प्राथमिकता, उपभोक्ताओं के द्वारा किसी विशेष वस्तु पर किये जा रहे खर्च पर निर्भर करता है. जिस प्रकार की वस्तु पर अधिक खर्च किया जाता है,के वह सूची में ऊपर दिखेगा और कम उपयोगी वस्तुओं के वर्ग का नाम नीचे आएगा.
2012 तक सरकार द्वारा जारी मुद्रा- स्फीति के आंकड़े WPI पर ही आधारित होते थे लेकिन 2013 से मुद्रा-स्फीति का आंकलन CPI के आधार पर निर्धारित होता है.

WPI कैसे निकाला जाता है ?

WPI निकालने के लिए बेस ईयर की सहायता ली जाती है। सन् 2017 से WPI मापने के आधार वर्ष 2011-12 है. अब मान लें आपको दालों का WPI पता करना है. इसके लिए सन् 2011-12 के दौरान दालों की कीमतें जानना होगी. मान लीजिए उस समय दालों की कीमत 40 रुपये प्रति किलो थी. अभी 2020 में यह बढ़कर 90 रुपये प्रति किलो हो गई तो मूल्य में बढ़ोतरी 50 रुपये प्रति किलो हुई. इसे हमको प्रतिशत के रूप में बदलना होगा.
40 रुपये पर 50 रुपए की वृद्धि
100 रुपये पर 125 रुपये की वृद्धि
अतः WPI 100 + 125 =225 
दालों के लिए सन् 2020 में WPI 225 है.
15 जून 2026 से सरकार प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स PPI लागू करने जा रही है. अगले 5सालों में यह WPI की जगह प्रयुक्त किया जाएगा.
PPI में पहली बार वस्तुओं के साथ, बैंकिंग और रेलवे जैसी सेवाओं को भी शामिल किया जाएगा. इसका आधार वर्ष 2022-23 होगा. इसके अलावा PPI में सौर और पवन ऊर्जा जैसे नए उत्पाद भी शामिल किए जाएंगे.

रविवार, 21 दिसंबर 2025

Full form of FTSE, DAX & CAC in Hindi



FTSE, DAX और CAC ये तीनों ही अंतरराष्ट्रीय स्टॉक इंडेक्स हैं। ये तीनों इंडेक्स यूरोपीय स्टॉक एक्सचेंज से संबंधित हैं। दुनियाभर की अर्थव्यवस्था में फ्रांस,जर्मनी व ब्रिटेन बड़ी इकोनॉमी में गिने जाने वाले देश हैं। सन् 2018 तक तो फ्रांस,जर्मनी व यूनाइटेड किंगडम का खासा महत्व था। जर्मनी दुनिया की चौथी सबसे  बड़ी अर्थव्यवस्था थी। फ्रांस पांचवीं और यूके दुनिया की छठी सबसे बड़ी इकॉनमी मानी जाती थी। हालांकि अमेरिकी थिंक टैंक वर्ल्ड पापुलेशन रिव्यू के अनुसार अब दुनिया की पांच बड़ी अर्थव्यवस्था में फ्रांस और ब्रिटेन शामिल नहीं है। इसमें अब भारत का नाम जुड़ गया है। सन् 2025 के GDP आंकड़ों के हिसाब से दुनिया की सात सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था इस तरह है :

RankCountryNominal GDP (USD) in trillions
1United States (U.S)$30.615
2China$19.398
3Germany$5.013
4Japan$4.279
5India$4.125
6United Kingdom (U.K.)$3.958
7France$3.361


इसीलिए FTSE, DAX और CAC इन तीनों सूचकांकों का दुनिया की इकॉनमी में बहुत महत्व है क्योंकि ये क्रमशः ब्रिटेन,जर्मनी और फ्रांस देश से संबंधित हैं।
ये सूचकांक या इंडेक्स ठीक वैसे ही कार्य करते हैं जैसे हमारे भारत मे SENSEX और NIFTY कार्य करते हैं। ये तीनों सूचकांक भारत में भी टीवी पर विभिन्न बिज़नेस चैनल्स पर मोनिटर किये जाते हैं। आप लोगों ने भी इन सूचकांकों को टीवी पर जरूर देखा होगा और इनके बारे में अधिक जानने की उत्सुकता हुई होगी। तो यहां पर हम आपको इन तीनों इंडेक्स के बारे में विस्तृत रूप से बताएंगे।

FTSE Full form : "Financial Times Stock Exchange 100 index" को संक्षिप्त में FTSE या FTSE100 index कहते हैं।


 दरअसल FTSE 100 इंडेक्स FTSE यानि फाइनेंसियल टाइम्स स्टॉक एक्सचेंज समूह द्वारा 3 जनवरी 1984 को बनाया गया था। लन्दन स्टॉक एक्सचेंज में,पूंजी के हिसाब से FTSE में यूनाइटेड किंगडम की 100 सबसे बड़ी कंपनियां सूचीबद्ध की गई है।
FTSE में सूचीबद्ध जो पांच सबसे बड़ी कंपनियां हैं वह इस प्रकार से हैं :-
1. Royal Dutch Shell plc - यह एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो ऑइल व गैस का कारोबार करती है।
2. HSBC Holding plc - यह यूरोप का सबसे बड़ा और दुनिया का सातवां सबसे बड़ा बैंक है।
3.British Petroleum plc-  यह एक और बहुराष्ट्रीय ऑइल व गैस कंपनी है।
4. Glaxo SmithKline plc-यह दुनिया की जानी-मानी दवा कंपनी है। कम्पनी का भारत में भी अच्छा कारोबार है।यह सन् 2000 में Glaxo Welcome और Smith Kline Beccham के मर्जर से बनी दुनिया की छठी सबसे बड़ी दवा कम्पनी है।
5. British American Tobacco plc - तम्बाकू बनाने वाली एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी। यह 180 देशों में अपना कामकाज करती है। इसके मशहूर ब्रांड : Dunhill, Pall Mall व Lucky Strike हैं।

कम्पनी के नाम के अंत में लिखे plc का मतलब है - Public Limited company इसे PLC भी लिखा जाता है। ब्रिटेन में सभी पब्लिक लिमिटेड कंपनियों को अपने नाम के अंत में plc या PLC लिखना अनिवार्य है।

Full form of DAX  : Deutscher Karien index.

DAX या DAX30 एक जर्मन स्टॉक इंडेक्स है जिसमें फ्रेंकफर्ट स्टॉक एक्सचेंज में पूंजी के हिसाब से 30 सबसे बड़ी जर्मन कंपनियां सूचीबद्ध की गई हैं।यह इंडेक्स 1 जुलाई 1988 को Deutsche Borse द्वारा स्थापित किया गया था। इस इंडेक्स में सूचीबद्ध बहुत सारी कंपनियों के उत्पाद भारत मे भी काफी लोकप्रिय हैं। कई कंपनियां तो हमारे BSE व NSE में भी सूचीबद्ध हैं। इनमें से कुछ नाम हैं -
Adidas, Allianz, BASF, Bayer Pharmaceuticals and Chemicals, BMW, Deutsch Bank, Heidelberg Cement, Henkel, Linde, Merck, Siemens व  VolksWagon
 group.

Full form of CAC 40 : Citation Assisted en Continu. यह  फ्रेंच स्टॉक मार्केट एक्सचेंज है। सन् 1987 में स्थापित किया गया था। इसे यूरोनेक्स्ट (Euronext)  द्वारा संचालित किया जाता है। इस इंडेक्स में कुछ ऐसे नाम जो अपने देश भारत में भी खासे लोकप्रिय हैं ~

Airbus, Arcelor Mittal, Ada, BNP Baribas, Caogemini, L"Oreal", Renault, Saint-Gobain और Sanofi.






रविवार, 7 दिसंबर 2025

Some abbreviations mostly used on social media


 1. OMG – Oh My God

2. LOL - Laugh Out Loud 3. IC - I See 4. ΤΒΗ - To Be Honest 5. DM - Direct Message 6. OOTD - Outfit Of The Day 7. ICYMI - In Case You Missed It 8. FYI - For Your Information 9. BTW - By The Way 10. FOMO – Fear Of Missing Out 11. IMO – In My Opinion 12. IDK - I Don't Know 13. PPL - People 14. NSFW - Not Safe For Work
15. TBT - Throughback Thursday

16. BRB - Be Right Back

17. SMH - Shaking My Head

18. THX - Thanks

19. ASAP - As Soon As Possible

20. TTYS - Talk To You Soon

गुरुवार, 13 नवंबर 2025

PETA full form in Hindi

   

   PETA full form - People for the    Ethical Treatment of Animals.


PETA विश्व भर में फैले पशु-प्रेमियों का एक अंतरराष्ट्रीय संगठन

है।

PETA क्या करता है ?

   PETA पशु अधिकार, वन्य जीव संरक्षण, वीगन जीवन पद्धति से संबंधित विषयों पर शैक्षिक कार्यक्रम आदि पर काम करता है।   जहां कहीं भी जानवरों के साथ अन्याय, अत्याचार, दुर्व्यहार होता है तो PETA जानवरों के हित में इसके खिलाफ आवाज उठाता है। PETA न केवल आवारा व जंगली जानवरों, पशु-पक्षियों के लिए आवाज उठाता है बल्कि पालतू जानवरों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर भी संज्ञान लिया है।

PETA संगठन कब बनाया गया ?

PETA  की शुरुआत 1980 में अमेरिका के वर्जिनिया शहर में की गई थी।


भारत में PETA कानून की क्या स्थिति है ?

भारत में जानवरों के प्रति हिंसा अपराध की श्रेणी में रखा गया है।  पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के अनुसार किसी पालतू या जंगली जानवर को सताना अमानवीय है। पशुओं पर किया गया किसी भी तरह का अत्याचार और अपनी आजीविका हेतु उनका इस्तेमाल एक दंडनीय अपराध है।

जहां कहीं किसी बीमार, घायल पशु-पक्षी को वेटरनरी सेवा की आवश्यकता होती है, तो कोई भी व्यक्ति PETA के हेल्पलाइन नंबर(0) 98201 22602पर सूचना दे सकता है।

मंगलवार, 4 नवंबर 2025

IIBX full form in Hindi

 IIBX  full form - India International Bullion Exchange.

IIBX देश का प्रथम अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज है। इसका संचालन गुजरात राज्य में गांधीनगर स्थित GIFY CITY से किया जाता है।

IIBX सोना और चांदी की ट्रेडिंग के लिए एक प्लेटफार्म है। इस प्लेटफार्म के जरिए अनुमति-प्राप्त व्यापारी आसानी से सोना आयात कर सकते हैं। यह एक्सचेंज इन कीमती धातुओं में ट्रेडिंग को अधिक पारदर्शी व कानूनी रूप से वैध बनाता है जिससे  सोने के व्यापार और इसके आयात में होने वाली सट्टेबाजी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

IIBX कब शुरू किया गया था ?

29 जुलाई 2022 को गिफ्ट सिटी गुजरात में आईआईबीएक्स का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

IIBX अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) द्वारा विनियमित की या जाता है।


  

      

बुधवार, 29 अक्टूबर 2025

ASEAN full form in Hindi

   


     ASEAN full form - Association of South East Asian Nations

ASEAN आसियान दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का क्षेत्रीय संगठन है। इसकी स्थापना 1967 में बैंकॉक में हुई थी।

ASEAN का मुख्य कार्यालय कहां है ?

ASEAN का मुख्य कार्यालय इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में है।

अभी तक इसमें कुल 10 सदस्य थे। इंडोनेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, वियतनाम, फिलिपिंस, मलेशिया, म्यांमार, कंबोडिया, ब्रूनेई और लाओस।

26अक्टूबर 2025 को कुआलालंपुर में 47 वें ASEAN सम्मेलन में एक और देश Timor Leste जिसे ईस्ट तिमोर के नाम से जाना जाता है, को ASEAN संगठन के 11 वां सदस्य बनाया गया।

East Timor - ईस्ट तिमोर 300 वर्षों तक पुर्तगाली उपनिवेश रहने के बाद सन् 2002 में स्वतंत्र हुआ था। वह 2014 से ही आसियान की सदस्यता के लिए प्रयासरत था। इसके राष्ट्रपति Jose Ramos Horta को 1996 में नॉबेल पुरस्कार दिया गया था।

ASEAN शिखर सम्मेलन वर्ष में कितनी बार आयोजित होते हैं ?

ASEAN शिखर सम्मेलन वर्ष में दो बार होते हैं।




मंगलवार, 30 सितंबर 2025

UNGA full form in Hindi

   


     UNGA

 Full form - United Nations General Assembly.

UNGA संयुक्त राष्ट्र united nations का एक  मुख्य निर्णय लेना वाला संगठन है।

UNGA के कितने सदस्य देश हैं ?

UNGA के कुल193 सदस्य देश हैं।

UNGA की स्थापना कब की गई थी ?

UNGA की स्थापना 1945 में की गई थी।

UNGA का मुख्यालय कहां है ?

UNGA का मुख्यालय न्यूयॉर्क सिटी अमेरिका में है।

UNGA का वर्तमान अध्यक्ष कौन है ?

9से 28 सितंबर 2025तक चले UNGA के 80 वें सम्मेलन में जर्मनी की पूर्व विदेशमंत्री Annalena Bearbock को नया अध्यक्ष बनाया गया है।

UNGA में कितने देश हैं ?

इसमें 54अफ्रीकी देशों के समूह से, 55एशिया प्रशांत देशों के समूह से,23पूर्वी यूरोपीय देशों के समूह से, 33लैटिन अमेरिका और केरेबियाई देशों के समूह से,28पश्चिमी यूरोपीय और अन्य देशों के समूह से शामिल हैं।

UNGA'25 सम्मेलन में इजरायल का बायकॉट -


UNGA'25 के 80वेंसेशन में इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भाषण का कई देशों के प्रतिनिधियों ने वॉकआउट कर दिया जबकि नेतन्याहू ने उनका भाषण सुनने के लिए गाजा में लाउड स्पीकर लगवाए थे ताकि गाजा के रहवासी हमास को दी गई उनकी चेतावनी सुन सके। इससे इसराइल की बहुत बेइज्जती हुई है, जबकि अमेरिका इसराइल के साथ है और हमास के आतंक का विरोध कर रहा है।

सोमवार, 22 सितंबर 2025

Gen-Z क्या है ?

 


   आजकल एक शब्द बहुत सुनाई दे रहा है,  वह है Gen-Z

 अभी हाल ही में हुए नेपाल देश में युवाओं द्वारा मौजूदा सरकार के खिलाफ बगावत के संदर्भ में प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही इस शब्द का उपयोग खुल कर कर रहे हैं। 

तो यह जानना आवश्यक हो जाता है कि आखिर यह Gen - z है क्या और इसका क्या मतलब है ?

Gen-Z में Z से मतलब Zoomers भी है। इस पीढ़ी को Digital Native भी कहा जा रहा है क्योंकि ये पीढ़ी इन्टरनेट और सोशल मीडिया के युग में बड़े हुई है और विज्ञान व तकनीक जैसे विषयों की गहरी जानकारी रखती है।

वैसे "जेन-जी" एक विशेष काल खंड में जन्मे आयु वर्ग के युवाओं को संबोधन हेतु दिया गया है। 

अमूमन दुनिया में इंसान की अधिकतम आयु 100 वर्ष के लगभग मान लीजिए। अब 100 वर्ष पहले जन्म लेने वाले व्यक्ति और आज के व्यक्ति के पालन- पौषण, सामाजिक परिवेश और विज्ञान की सतत प्रगति के कारण उनके सोच-विचार, आहार-व्यवहार और मानसिक स्तर में जमीन-आसमान का फर्क है।

इसीलिए 1928 से लेकर 2025 में जन्में व्यक्तियों को अलग-अलग वर्गों में बांट दिया गया ताकि पीढ़ियों का अंतर आसानी से समझा जा सके।

 इसी प्रकार अलग अलग कालखंड में जन्मी भिन्न-भिन्न पीढ़ियों को भिन्न-भिन्न नाम दिए गए हैं जो निम्न प्रकार हैं....

1. 1901-1924 के बीच जन्मी पीढ़ी : द ग्रेटेस्ट जेनरेशन

2. 1925-1945 के बीच जन्मी पीढ़ी :  साइलेंट जेनेरेशन

3. 1946-1964 के बीच जन्मीं पीढ़ी : बेबी बूमर्स

4. 1965-1980 के बीच जन्मी पीढ़ी :  जेनेरेशन-एक्स

5. 1981-1996 के बीच जन्मी पीढ़ी :  मिलेनियल्स/Gen-Y

6. 1997-2012 के बीच जन्मी पीढ़ी :  जेन-जी(Gen-Z)

7. 2013-2024 के बीच जन्मी पीढ़ी : जेन-अल्फा

8. 2025 से 2039 तकजन्म लेने वाले : जेन-बीटा 



मंगलवार, 12 अगस्त 2025

full forms of abbreviations used in doctor's prescription



जब मरीज का परीक्षण करने के बाद दवाओं की पर्ची लिख कर देता है तो डॉक्टर पर्ची पर दवाइयां लिखते-लिखते मरीज को दवाई दिन में कितनी बार और कैसे लेनी है,यह बताता चलता है पर पर्ची या प्रिस्क्रिप्शन में लिखे सांकेतिक कोड वर्ड न मरीज समझ सकता है न उसके घर वाले। ऐसी परिस्थिति में दवा की दुकान वाला केमिस्ट कई बार दवा की शीशी और गोलियों के पत्तों पर दवा लेने के बारे में हिदायतें लिख देता है,लेकिन यदि मरीज खुद पर्चे में लिखी दवा को कैसे और कितनी बार लेना है समझ जाए तो दवा की गलत खुराक लेने से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। और वैसे भी डॉक्टर के यहां जाने का काम तो हम सभी को कभी-कभी पड़ता ही रहता है तो क्यों न हम स्वयं डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन में लिखी सीक्रेट भाषा सीखें ताकि दवाई लेने में कोई भूल न हो।

दरअसल बीमारी का इलाज करने की एलोपैथिक पद्धति का उद्भव लैटिन अमेरिका में हुआ था। इस कारण
  से डॉक्टर्स अपने प्रिस्क्रिप्शन में लैटिन भाषा प्रयोग करते हैं। यहां हम आपको डॉक्टर द्वारा प्रयोग किये जाने वाले शार्ट फॉर्म्स का पूरा नाम व उनका आशय बताएंगे :

Rx -  Recipere or Prescription.

  प्रिस्क्रिप्शन में सबसे ऊपर लिखा जाने वाला शब्द। इसका अर्थ है - इलाज के लिए उपचार। यह शब्द भोजन बनाने की विधि अर्थात recipe रेसिपी जैसा ही है। Rx शब्द कई दवाओं के पत्तों पर भी    लिखा रहता हैै।  इस का मतलब है कि यह दवाई  केवल तभी बेची जा सकती है जब डॉक्टर  मरीज को  परची पर लिख कर दे।
Hx - History अर्थात मरीज को अतीत में कौनसी दवाईयां दी गई और क्या ट्रीटमेंट किया गया।

N.A.D. - (नो अबनोरमेलिटी डिटेक्टेड) अर्थात मरीज में कोई असामान्यता नहीं पाई गई।
g - gram ग्राम

Tab. - tablet गोली
Cap. - capsule
Syp. - सीरप
Inj.  - इंजेक्शन
Oint. - ऑइंटमेंट यानि मलहम
Gtt. - ड्राप
Sol - Solution घोल

I.M. - Intra muscular मांसपेशी में लगाया जाने वाला इंजेक्शन

I.V. - Intra Venus नस में लगने वाला इंजेक्शन

S.C. - Sub Cutenus त्वचा के नीचे लगने वाला इंजेक्शन।

A/D - Alternate Day दवा एक दिन छोड़ कर लेनी है। इसे Q.O.D.भी लिखा जाता है।

Q.D./Q.I.D. - Quarter in die दवा दिन में चार बार, चार-चार घण्टे के अंतर से लेनी है।

O.D. - omni die दिन में एक बार लेना है।

B.D/B.I.D. - Bis in die दिन में दो बार यानि 12 घण्टे के अंतर से दवा लेनी है।

A.C. - Ante Cibum भोजन से पहले दवा लेनी है।
P. C. - Post Cibum भोजन के बाद।


B.B.F. - before breakfast सुबह नाश्ते के पहले

T.I.D. -  Ter in die  दिन में 3 बार अर्थात 5 घण्टे के अंतर से लेनी है। इसे T.D.S. भी लिखा
जाता है।

S.L. - Sub Lingual जीभ के नीचे रख कर गोली चूसना है।

S.T.A.T. - दवा की खुराक तुरन्त लेना है।

S.O.S. - ज्यादा दर्द या तकलीफ बढ़ने पर ही लेना है।

S.R. - मरीज को नमक कम से कम खाना है।

H.S. -  Hora somni दवा रात को सोने से पहले लेनी है।

T.S.F. - table spoonful  एक छोटा चम्मच भर कर

W.S. - Warm saline गुनगुने पानी मे नमक डाल कर गरारे करना या दर्द वाली जगह पर सिंकाई करना है।

Aplicap - कैप्सूल लेकिन इसे निगलना नहीं है बल्कि काट कर आंखों में डालना है या घाव पर लगाना है।

Ad Lib - पर्ची में लिखी मात्रा में ही दवा लें।ज्यादा लेने से नुकसान हो सकता है।

P.O. - दवा मुंह से लेनी है,इंजेक्शन द्वारा नहीं।

Q.H. -  Queque Hora हर घंटे।

B.T. - Bed time सोते समय

Pulv - पावडर

s - sine, के बिना।

c - cum, के साथ।
S S - One Half, आधी गोली।

Q - Queque or Every, प्रत्येक

Qd - Queque die प्रतिदिन

Q.O.D. -  Queque Alter die  एक दिन छोड़कर 
Dx - Diagnosis 

गोली पर बीच में बनी लाइन -

आपने देखा होगा कि कई गोलियों के मध्य में एक लाइन बनी रहती है। इसे अंग्रेजी में debossed line कहते हैं।  इस लाइन का क्या उपयोग है ? 
गोली पर बीच में जो लाइन बनी होती है, वह अक्सर साइज में बड़ी गोली पर बनाई जाती है। ज्यादा पॉवरफुल गोली पर भी यह लाइन दवा कम्पनी द्वारा बना दी जाती है। जैसे कोई गोली 100mg मात्रा की है और डॉक्टर ने आपको 50mg मात्रा एक समय में लेने के लिए निर्देश दिए हैं तो आप गोली को बीच में से तोड़ कर आधी गोली ले सकें, इसलिये यह लाइन बनाई जाती है। जिन गोलियों पर यह लाइन नहीं बनी रहती है, उन्हें कभी तोड़कर कम मात्रा में न लें। कम मात्रा में लेने से ऐसी गोली का प्रभाव शून्य होगा।



































बुधवार, 6 अगस्त 2025

CAT exam Full form in Hindi

 CAT full form - Common Admission Test
                    सामान्य प्रवेश परीक्षा


 CAT परीक्षा भारत में सिविल सर्विस परीक्षा के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कठिन परीक्षा मानी जाती है। CAT परीक्षा देश के 21 ख्यात प्रबंधन संस्थान Management Institutes विशेष कर IIMs और अन्य  मैनेजमेंट कॉलेजेस में  स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम व PhD के लिए हेतु एक कंप्यूतरीकृत परीक्षा है।

CAT की लिखित प्रवेश परीक्षा में पास होने के उपरांत कैट स्कोर, ग्रुप डिस्कशन व पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर प्रतियोगियों को IIMs या अन्य प्रबंधन संस्थानों में प्रवेश मिलता है।

देश में 21आईआईएमएस Indian Institute of Management है।

 2024 CAT स्कोर के आधार पर इनकी रैंक इस तरह से सामने आई अर्थात अहमदाबाद में सबसे ज्यादा स्कोर वाले प्रतियोगी को प्रवेश मिला और अंत में आईआईएम सिरमौर का नाम है।

. Ahmedabad 2. Bangalore 3. Kozhikode 4.        Kolkata, 5. Mumbai, 6. Lucknow, 7. Indore, 8. Rohtak, 9. Raipur 10. Ranchi 11. Udaipur  12.Kashipur 13. Shilong, 14. vishakhapatnam, 15. Tiruchirapalli, 16.Nagpur, 17. Amritsar 18.Sambalpur 19. Bodhgaya, 20. Jammu, 21. Sirmour

सभी 21आईआईएम संस्थानों में 2025 में लगभग 5000 सीटें हैं।

हर साल करीब तीन लाख विद्यार्थी CAT की परीक्षा देते हैं।

रजिस्ट्रेशन फीस -  2025 में परीक्षा में बैठने हेतु रजिस्ट्रेशन फीस सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए ₹2600 तथा एससी, एसटी हेतु ₹1300 रखी गई थी। आगे प्रति वर्ष इसमें बढ़ोतरी होती रहती है।

परीक्षा केंद्र :

 CAT का आयोजन लगभग 170 परीक्षा केंद्रों पर किया जाता है।

उम्मीदवारों को उनकी पसंद के 5 चयनित परीक्षा केंद्रों में से कोई एक  परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाता है।

प्रति वर्ष करीब 2.5-3 लाख विद्यार्थी यह परीक्षा देते हैं।

CAT परीक्षा के लिए पात्रता :

इसके लिए 50% नंबर या इसके बराबर CGPA के साथ स्नातक डिग्री  होना जरूरी है।

 यह सीमा SC,ST और दिव्यांग प्रतियोगियों हेतु 45% है।

जो विद्यार्थी स्नातक परीक्षा में बैठने वाले हों या परीक्षा के बाद रिजल्ट का इंतजार कर रहे है, वे भी CAT परीक्षा दे सकते हैं।

CAT परीक्षा का पेपर पैटर्न और मार्किंग सिस्टम क्या है ?

CAT एग्जाम कुल 120मिनट की होती है।

CAT पेपर में तीन सेक्शन होते हैं:

1. वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कंप्रहेंशन 24सवाल

2. डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग 22सवाल

3. क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 22सवाल

कुल 68 सवाल

हर सही उत्तर पर 3 नंबर और हर गलत उत्तर पर 1 नेगेटिव नंबर।

CAT  के बारे में विस्तृत जानकारी https://iimcat.ac.in वेबसाइट पर मिल जाएगी।

CMAT ( Common Management Admission Test) परीक्षा भी CAT का एक अच्छा विकल्प है। इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन NTA नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा किया जाता है।

इसके माध्यम से देश के 1300 मैनेजमेंट कॉलेजों में प्रवेश दिया जाता है।




मंगलवार, 29 जुलाई 2025

UNFCCC and COP full form in Hindi

   


   UNFCCC फुल फॉर्म - United Nations Framework Convention on Climate Change UNFCCC

  संयुक्त राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क कन्वेंशन   


 खबर है कि भारत ने 2028 में COP-33 सम्मेलन की मेजबानी करने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया है।

तो आखिर COP शब्द के क्या मायने हैं, यह इस पोस्ट में जानते हैं।

COP full form  - Conference Of Parties

 
 COP (Conference Of the Parties) क्या है? 

 संयुक्त राष्ट्र के जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क कन्वेंशन (United Nations Framework Convention on Climate Change UNFCCC) की वार्षिक बैठक को COP कहते हैं। इस बैठक में जलवायु परिवर्तन में तेजी से हो रहे बदलाव व उससे निपटने के लिए योजना बनाने हेतु विचार-मंथन किया जाता है।

UNFCCC की सदस्य संख्या कितनी है ?

198 देश यूएनएफसीसीसी के सदस्य हैं। 

क्योटो प्रोटोकॉल1997और पेरिस समझौता 2015 COP की ही देन हैं।

जनवरी 2026 के प्रारंभ में यह खबर आई है कि अमेरिका UNFCCC की सदस्यता छोड़ रहा है।

बुधवार, 16 जुलाई 2025

Full form of NOIDA in Hindi

 

 नोएडा ने साल 2025 का 3 से 10 लाख जनसंख्या वाले वर्ग में सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड जीत लिया।
तो क्यों न नोएडा के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की जाए।

NOIDA को NOIDA का फुल फॉर्म है - New Okhla Industrial Development Authority जिसे हम हिंदी में नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण कह सकते हैं।


नोएडा का निर्माण 1975 - 1976 में आपातकाल के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी द्वारा करवाया गया था। 
NOIDA उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट एक्ट 1976 (U.P. Act No.6 of 1976) के तहत निर्मित किया गया औद्योगिक क्षेत्र है। 

NOIDA DAY - 

 17 अप्रेल 1976 को नोएडा विधिवत रूप से अस्तित्व में लाया गया। इसीलिए 17 अप्रैल नोएडा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
नोएडा उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में स्थित है। दिल्ली से नोएडा की दूरी महज 20 किलो मीटर है। इसके अलावा नोएडा यमुना और हिंडन दोनों नदियों से लगा हुआ है। नोएडा का 50% क्षेत्र  हरे- भरे क्षेत्र अर्थात ग्रीन कवर के अंतर्गत आता है। इसलिए नोएडा को भारत के सबसे अधिक हरे- भरे शहर का दर्जा प्राप्त है और इसे "ग्रीनोसिटी" भी कहा जाता है।
2011 की जनसँख्या के मान से नोएडा की जनसँख्या 6,42,381 है। वर्तमान में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री महेश शर्मा नोएडा के सांसद हैं। और केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथसिंह के पुत्र पंकज सिंह बीजेपी  विधायक हैं।
नोएडा में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कई बड़ी कंपनियों के ऑफिस हैं। जिस वजह सेे यहां देश-विदेश से बड़ी मात्रा में लोग आते-जााते रहते हैं।
 

नोएडा में एक बड़ी संख्या कामकाजी महिलाओं की है। जिन्हें देर रात और सुबह जल्दी घर से बाहर आना-जाना पड़ता है। इनकी सुरक्षा के लिए दिल्ली सरकार ने सन् 2016 में यहां "गुलाबी ऑटो सेवा" Pink Auto Service लॉन्च की थी। गुलाबी ऑटो या कम-से कम गुलाबी रंग के हुड वाले इन ऑटो रिक्शा में महिला यात्रियों की सहायता के लिए जीपीएस, महिला हेल्प लाइन नं 1090, पुलिस कंट्रोल नं 100, ड्राइवर का नाम, पता, फोन नं आदि गुलाबी ऑटो पर लिखा रहेगा।

नोएडा में विश्वविद्यालय (यूनिवर्सिटीज)


गौतम बुद्ध यूनीवर्सिटी
नोएडा इण्टरनेशनल यूनीवर्सिटी
शारदा यूनीवर्सिटी
शिवनाडार यूनीवर्सिटी
गलगोटिया यूनीवर्सिटी

नोएडा के आकर्षण केंद्र 


नोएडा में मुख्य स्थान जो देखने लायक है और आप इनमें दूसरी जगहों से कुछ विशेष बात पाएंगे, ऐसे स्थान हैं -
1.लोटस टेम्पल
2. इस्कॉन मंदिर
3. वर्ल्डस ऑफ वण्डर
4. ओखला पक्षी अभ्यारण्य
5. कालिंदी कुंज पार्क
6. नेशनल जूलोजिकल पार्क
7. सेंटर स्टेज मॉल
8. सब मॉल
9. आर्ट लाइफ गैलरी
10. नोएडा गोल्फ कोर्स
11. सनातन धर्म मंदिर 
12. स्तूप 18 गैलरी.
13. म्यूजिकल फाउंटेन

नोएडा का म्यूजिकल फाउंटेन


 अब नोएडा के पहले म्यूजिकल फाउंटेन (Musical Fountain) को भी आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।पोस्ट के ऊपर दिया गया चित्र इसीका है। नोएडा सेक्टर 91 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क (Bio-diversity Park ) के मेडिसन पार्क में बने इस म्यूजिकल फाउंटेन में लेजर लाइट एंड साउंड शो को देखने के लिए लोगों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। इसमें लोगों की एंट्री फ्री है, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण अभी इसे देखने वाले लोगों की संख्या को सीमित रखा जाएगा। एक बार में सिर्फ 75 लोग ही इस म्यूजिकल फाउंटेन का आनंद ले सकेंगे। नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने म्यूजिकल फाउंटेन बनाने और लेजर लाइट एंड साउंड शो की व्यवस्था करने में चार करोड़ 45 लाख रुपये खर्च किए हैं। 
 लेजर लाइट एंड साउंड शो प्रतिदिन शाम सात बजे आयोजित होगा। इस शो का उद्देश्य लोगों का मनोरंजन करने के साथ ही उन्हें विभिन्न वनस्पति औषधि के बारे में जानकारी देना है। इस अनूठे शो के माध्यम से महर्षि चरक के जीवन का इतिहास और आयुर्वेद से उनके रिश्तों को बताया जाएगा। इस म्यूजिकल फाउंटेन का उद्घाटन 5 अक्टूबर 2020 सोमवार शाम को प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी, सांसद डॉ. महेश शर्मा व विधायक पंकज सिंह ने किया था।

 युवाओं का मनपसंद स्थान NOIDA 


नोएडा आईटी कंपनियों , मल्टीनेशनल ऑफिसों और स्टार्टअप्स का हब माना जाता है। नोएडा अपने शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर और चौड़ी सड़कों के लिए फेमस है। यहां फिल्म सिटी भी है। यहां टीवी सीरियल और न्यूज चैनल्स का प्रोडक्शन होता रहता है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के ज्यादा अवसरों के कारण यह युवाओं और प्रोफेशनल्स के बीच काफी लोकप्रिय है।
◀️▶️◀️▶️◀️▶️◀️▶️◀️▶️◀️▶️◀️▶️◀️▶️

नोट : यदि आप इस ब्लॉग की पुरानी और नई पोस्ट पढ़ना चाहे तो इस पोस्ट के अंत में जहां "मुखपृष्ट" लिखा है, उसके दोनों ओर बने तीर के चिह्न पर क्लिक करें।