सोमवार, 15 जून 2026

Full form of IIP. IIP का मतलब

 

   IIP means Index of Industrial Production

IIP का विस्तृत रुप - औद्योगिक उत्पाद सूचकांक


IIP का विस्तृत रुप - औद्योगिक उत्पाद सूचकांक

IIP का अर्थ -
देश में, एक विशेष समय सीमा के भीतर औद्योगिक उत्पादन में होने वाले परिवर्तन को  IIP द्वारा मापा जाता है। इसका आंकलन भारत में केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय CSO अर्थात Central Statistics Office द्वारा प्रति माह किया जाता है। CSO, MOSP (Ministry of Statistics & Programme Implementation) के अधीन कार्य करता है। IIP के माध्यम से औद्योगिक उत्पादों के एक समूह में शामिल वस्तुओं के उत्पादन में छोटी अवधि में हो रही घटत-बढ़त को दर्शाया जाता है।
भारत सरकार ने हाल ही में IIP का आधार वर्ष 2004-05 से बदल कर 2022-23 किया है। आधार वर्ष का मूल्य सदैव 100 होता है। अतः यदि एक वर्ष में IIP 110 है तो इसका अर्थ यह हुआ कि देश में 2004-05 के मुकाबले 10%  ज्यादा औद्योगिक उत्पादन हुआ है।

IIP के मुख्य घटक
IIP के तीन घटक हैं - 1. खदानों का उत्पादन या Mining Production 2. निर्माण या Manufacturing Production 3. विद्युत या Electricity Production.
 IIP में खदान उत्पादन की 29 वस्तुएं, विनिर्माण क्षेत्र की 809 वस्तुएं व विद्युत क्षेत्र (1) मिला कर कुल 839 वस्तुएं सम्मिलित हैं। जिनका भार पूरे IIP में  क्रमशः 14.4%,77.6% व 8% है

IIP का महत्व
▪️ आईआईपी देश की सरकार व नीतिकारों को आर्थिक नीतियां बनाने व उन्हें लागू करने में सहायक है।
▪️ आईआईपी द्वारा देश की आर्थिक वृद्धि और विकास की स्थिति पता चलती है।
▪️ इसके माध्यम से बड़े उद्योगों में निवेश करने वाले लोगों को किन उद्योगों में निवेश करना लाभदायक रहेगा, यह निर्णय लेने में मदद करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें