आजकल एक शब्द बहुत सुनाई दे रहा है, वह है Gen-Z
तो यह जानना आवश्यक हो जाता है कि आखिर यह Gen - z है क्या और इसका क्या मतलब है ?
Gen-Z में Z से मतलब Zoomers भी है। इस पीढ़ी को Digital Native भी कहा जा रहा है क्योंकि ये पीढ़ी इन्टरनेट और सोशल मीडिया के युग में बड़े हुई है और विज्ञान व तकनीक जैसे विषयों की गहरी जानकारी रखती है।
वैसे "जेन-जी" एक विशेष काल खंड में जन्मे आयु वर्ग के युवाओं को संबोधन हेतु दिया गया है।
अमूमन दुनिया में इंसान की अधिकतम आयु 100 वर्ष के लगभग मान लीजिए। अब 100 वर्ष पहले जन्म लेने वाले व्यक्ति और आज के व्यक्ति के पालन- पौषण, सामाजिक परिवेश और विज्ञान की सतत प्रगति के कारण उनके सोच-विचार, आहार-व्यवहार और मानसिक स्तर में जमीन-आसमान का फर्क है।
इसीलिए 1928 से लेकर 2025 में जन्में व्यक्तियों को अलग-अलग वर्गों में बांट दिया गया ताकि पीढ़ियों का अंतर आसानी से समझा जा सके।
इसी प्रकार अलग अलग कालखंड में जन्मी भिन्न-भिन्न पीढ़ियों को भिन्न-भिन्न नाम दिए गए हैं जो निम्न प्रकार हैं....
1. 1901-1924 के बीच जन्मी पीढ़ी : द ग्रेटेस्ट जेनरेशन
2. 1925-1945 के बीच जन्मी पीढ़ी : साइलेंट जेनेरेशन
3. 1946-1964 के बीच जन्मीं पीढ़ी : बेबी बूमर्स
4. 1965-1980 के बीच जन्मी पीढ़ी : जेनेरेशन-एक्स
5. 1981-1996 के बीच जन्मी पीढ़ी : मिलेनियल्स/Gen-Y
6. 1997-2012 के बीच जन्मी पीढ़ी : जेन-जी(Gen-Z)
7. 2013-2024 के बीच जन्मी पीढ़ी : जेन-अल्फा
8. 2025 से 2039 तकजन्म लेने वाले : जेन-बीटा

