बुधवार, 16 जुलाई 2025

NATO full form in Hindi with description

 


  NATO  का फुल फॉर्म है - North Atlantic Treaty Organisation. उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन

NATO के उद्देश्य क्या हैं ?

NATO एक ऐसा संगठन है जो कूटनीति जैसे शांतिपूर्ण उपायों के माध्यम से सदस्य देशों में स्थिरता लाने और संघर्षों को सुलझाने में मदद करने का प्रयास करता है। सदस्य राष्ट्र एक सामूहिक सुरक्षा गठबंधन का हिस्सा हैं और किसी बाहरी देश के आक्रमण की स्थिति में नाटो उस देश की सुरक्षा करने के लिए शांतिपूर्ण प्रयत्न करता है।
लेकिन यदि आवश्यकता हुई तो NATO सैन्य बल भी उपलब्ध करवाता है। 
वर्तमान में नाटो के बजट में सबसे ज्यादा भागीदारी लगभग 80% अकेले अमेरिका करता है।
नाटो प्राकृतिक आपदाओं सहित संकट प्रबंधन में भी सहायता करता है।

NATO का बजट 1.3 ट्रिलियन डॉलर है।

NATO में कुल 32 देश हैं जिनमें 30 यूरोप के और 2 देश उत्तरी अमेरिका के US व कनाडा हैं।

NATO की स्थापना द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 4 अप्रैल 1949 में हुई।

NATO के  महासचिव General secretary कौन हैं ?


NATO के वर्तमान महासचिव नीदरलैंड के Mark Rutte हैं जो इस पद पर 14 वें महासचिव के रूप में 1अक्टूबर 2024 से कार्यरत है





नाटो के 32सदस्य देश कौनसे हैं ?


अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार NATO के 32 सदस्य देश :-


1. अल्बानिया  2.बेल्जियम, 3.बुल्गारिया, 4.कनाडा, 5.क्रोएशिया, 6.चेक गणराज्य, 7.डेनमार्क, 8. एस्टोनिया, 9. फिनलैंड, 10. फ्रांस, 11.जर्मनी, 12. ग्रीस, 13. हंगरी, 14. आइसलैंड, 15.इटली,16. लातविया, 17. लिथुआनिया, 18. लक्समबर्ग, 19.मोंटेनेग्रो, 20. नीदरलैंड, 21. उत्तरी मैसेडोनिया, 22.नॉर्वे, 23.पोलैंड, 24. पुर्तगाल, 25. रोमानिया, 26. स्लोवाकिया, 27.स्लोवेनिया, 28. स्पेन, 29. स्वीडन, 30. तुर्की, 31.यूनाइटेड किंगडम और 32.संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल

नाटो का मुख्यालय कहां है ?

NATO का मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रेसेल्स में है।

यूक्रेन को NATO का समर्थन


यूक्रेन पर फरवरी, 2024 से रूस द्वारा पूर्ण कालिक आक्रमण के बाद से NATO  यूक्रेन का समर्थन कर रहा है और रूस को सैन्य शस्त्र का उपयोग बंद करने, निर्दोष लोगों को न मारने व क्षेत्र में शांति बहाल करने हेतु दबाव बनाते आ रहा है। अमेरिका NATO के माध्यम से यूक्रेन को सैन्य-सहायता भी देता रहा है।









मंगलवार, 15 जुलाई 2025

What is the meaning of idk ?

   


 idk शब्द का उपयोग विशेष तौर पर सोशलेडी पर मैसेज भेजने के लिए काम में लिया जाता है।

किसी को बहुत ही जल्दी कोई मैसेज भेजना हो तो I don't know के स्थान पर सिर्फ ये तीन शब्द idk लिख कर SMS  कर देते हैं।

कई बार तो लोग idk का उपयोग ऐसे साथियों, परिवार के लोगों को मैसेज भेजने में कर लेते हैं जो सोशल मीडिया की इस मैं भाषा से परिचित नहीं होते हैं।

इसलिए ऐसे abbreviations या संक्षिप शब्द इस्तेमाल सोच-समझ कर करें।

सोमवार, 14 जुलाई 2025

NTE full form in Hindi

 


 NTE का फुल फॉर्म है Night Time  Economy

NTE यह शब्द वैसे तो नया प्रतीत होता है लेकिन इसका संबंध night culture रात्रिकालीन संस्कृति से है। 

अभी यह शब्द सुर्खियों में है। कारण कि हैदराबाद शहर (तेलंगाना)  NTE लागू करने की तैयारी के बिलकुल करीब है। यदि ऐसा होता है तो हैदराबाद अधिकृत रूप से चौबीसों  घंटे खुला रहने वाला देश का पहला शहर बन जाएगा।

अधिकृत रूप से इसलिए कि मुंबई, दिल्ली और कई अन्य बड़े शहरों में पहले से ही पब, बार, मनोरंजन क्लब, रेस्टोरेंट आदि देर रात तक खुले रहते है।

अब नाइट कल्चर के आर्थिक लाभ देखते हुए हैदराबाद इसे अपनाने की दिशा में पहल कर रही है।

राज्य सरकार NTE  लागू होने के बाद रात में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने, उनका मार्गदर्शन करने अवैध कामों पर अंकुश लगाने के लिए NTEA Night Time Economy Authority बनाने के भी अंतिम चरण में है। 

NTEA - Night Economy Authority 

NTEA के तहत नियुक्त रात्रिकालीन अधिकारी स्थानीय लोगों की सुरक्षा, आराम, स्वास्थ्य जैसे सुविधाओं में बाधा न होने देना, पर्यटकों की समस्याओं का निराकरण, वाहनों के  परिवहन, अनावश्यक शोरगुल, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, मनोरंजन केंद्रों की सभी गतिविधियों आदि जैसे मुद्दों पर सतत निगरानी रखेंगे।

हैदराबाद में प्रस्तावित योजना के परिणामस्वरूप आईटी और स्वास्थ्य सेवा से लेकर खुदरा (ग्रॉसरी ) और मनोरंजन के क्षेत्रों में वृद्धि होगी

पूर्व में 2023 में, राज्य सरकार ने दुकानों और कार्यालयों को 24/7 संचालित करने की अनुमति देने के लिए इसी तरह की पहल करने का प्रयास किया थ

Nte हेतु कड़े नियम और नियंत्रण इसे सफल बना सकते हैं।

हैदराबाद की NTE सिर्फ क्लब तक न सीमित रह कर, ग्रॉसरी, हॉस्पिटल IT सर्विसेज, पर्यटन साहित्यिक संगोष्ठियों, संगीत कार्यक्रम तक विस्तारित की जाएगी।

नाइट कल्चर क्या है ?

वैसे तो नाइट कल्चर का चलन सदियों पहले कई पश्चिमी देशों में शुरू हुआ था। एम्स्टर्डम की सफल नाइट मेयर योजना से प्रेरित न्यूयॉर्क, लंदन, बर्लिन जैसे वैश्विक महानगरों में नाइट कल्चर  नागरिकों और प्रशासन के लिए फायदेमंद साबित हुआ।  इसके आर्थिक लाभ के कारण अब यह अन्य देशों में भी लोकप्रिय हो रहा है। भारत के भी अनेक शहरों में यह पहले से है जैसे मुंबई में क्लब, रेस्टोरेंट ग्रॉसरी स्टोर्स, शराब की दुकानें रात 2 बजे के बाद तक भी खुली रहती हैं। 

NTE का अर्थव्यवस्था में योगदान

अर्थशास्त्री मानते हैं कि NTE तेलंगाना राज्य की अर्थव्यवस्था में बड़ा और सकारात्मक परिवर्तन लाने में सक्षम है। नए रोजगार निर्मित होंगे। पर्यटकों से स्थानीय निकायों की आय में वृद्धि होगी

NTE  हैदराबाद में सफल रहा तो tier 2 वाले शहर इंदौर, अहमदाबाद जैसी जगहों की स्थानीय सरकार भी इसे लागू करने में देर नहीं लगाएगी क्योंकि इससे नए रोजगार पैदा होने के साथ, निगमों की आय में बढ़ोतरी निश्चित है।

 जनता की सहमति, और सहभागिता इस नई संस्कृति युक्त विचारधारा को फलने फूलने में सहयोग करेगी।

रात्रि कालीन संस्कृति के पक्ष और विपक्ष में तर्क दिए जा रहे हैं। कुछ लोग इसे आर्थिक विकास में सहायक मानते हैं तो इसका विरोध करने वाले रात को नशेड़ियों द्वारा हुडदंग करने का अंदेशा जताते हैं।

 फिलहाल एक रिपोर्ट के अनुसार  nte व्यवसाय 8500 करोड़ का है यह आंकड़ा 2032 तक तीन गुना होकर 26000 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।

नाइट टाइम इकोनॉमी से आर्थिक लाभ मिलना तय है लेकिन इसके सामाजिक पहलू और नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था पुलिस,  स्थानीय प्रशासन व राज्य-केंद्र सरकार  के लिए एक चुनौतीपूर्ण काम होगा।


रविवार, 13 जुलाई 2025

SIR in Bihar

 

 SIR - Special Investigation Revision 

SIR - Special Investigation Revision 

बिहार में इन दिनों चुनाव आयोग SIR अभियान चला रहा है।

चुनाव कार्य कर रहे BLO पिछले कई दिनों से घर-घर जाकर मतदाताओं के नामों का वेरिफिकेशन कर रहे हैं। इस अभियान को SIR नाम दिया गया है। इसके तहत कितने लोग अवैध रूप से रह रहे हैं, पता चलेगा।

अभी तक के सर्च रिपोर्ट में मतदाता सूची में हजारों बांग्लादेशी, नेपाली,   म्यांमार के लोग पहचाने जा चुके हैं।

 अभी तक 80 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने बारे में आवश्यक जानकारी यानी नाम, पता, जन्मतिथि, आधार नंबर, वोटर पहचान पत्र नंबर सहित दर्ज कर फॉर्म जमा कर दिए हैं।

 हालांकि आयोग ने इस काम के लिए अंतिम तिथि 25 जुलाई तय की हुई है. लेकिन उम्मीद है कि तय समय सीमा से पहले ही ये काम पूरा हो जाएगा

NHAI full form in Hindi

 

  NHAI फुल फॉर्म - National Highways Authority of India भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण

एनएचएआई (NHAI) भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त शासी संस्था है, जिसका गठन  NHAI अधिनियम 1988 के अंतर्गत किया गया था। सन् 1995 इसने कार्य करना आरंभ किया। इसका मुख्य काम भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास, रखरखाव और प्रबंधन करना है।

   भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण  (NHAI) National Highways Authority of India, "सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH)"  के प्रशासनिक नियंत्रण में आता है। इसे सरकार द्वारा निहित राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास, रखरखाव और प्रबंधन की दृष्टि से स्थापित किया गया था।

राष्ट्रीय राजमार्ग का अर्थ

"राष्ट्रीय राजमार्ग" देश के अन्दर एक राज्य से दूसरे राज्य में यात्रियों के आवागमन और माल परिवहन हेतु महत्वपूर्ण सड़कें होती हैं। ये सड़कें देश में लम्बाई और चौड़ाई में आर-पार फैली हुई हैं तथा राष्ट्रीय और राज्यों की राजधानियों, प्रमुख बंदरगाहों और रेल जंक्शनों, सीमा से लगी हुई सड़कों और विदेशी राजमार्गों को जोड़ती हैं।

भारतमाला प्रोजेक्ट

देश के सामाजिक-आर्थिक विकास हेतु प्रतिबद्ध भाराराप्रा NHAI ने दूरस्थ क्षेत्रों को जोड़ने, नए रास्तों के निर्माण के लिए भारतमाला प्रोजेक्ट की संकल्पना की जिसका फोकस परिवहन लागत को कम करने, देश में अंतिम छोर तक संपर्क और मौजूदा आपूर्ति श्रृंखला के बुनियादी ढांचे में सुधार करने पर केंद्रित था।

सड़क नेटवर्क

31 मार्च, 2025 तक भारत में 63 लाख किलोमीटर से अधिक सड़क नेटवर्क है, जिसमें से राष्ट्रीय राजमार्ग 1,46,204 किलोमीटर , राज्य राजमार्ग 1,79,535 किलोमीटर और 60,19,723 किलोमीटर अन्य सड़कें हैं।

NHAI के अध्यक्ष कौन हैं ?


भारत सरकार द्वारा 26 दिसंबर 2022 को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संतोष कुमार यादव को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण NHAI का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

गुरुवार, 10 जुलाई 2025

Full form of UAN in Hindi

 


   UAN का फुल फॉर्म है- Unique Account Number

हिंदी में इसे " विशिष्ठ पहचान संख्या कहा जाता है।

इसका संबंध कर्मचारी भविष्य निधि अर्थात Employee's Providend Fund (EPF) से है। UAN में कुल 12 अंकों की एक संख्या होती है।

भारत में जितने भी नियमित वेतनभोगी कर्मचारी हैं जिनकी तनख्वाह से हर माह कुछ निश्चित राशि नियोक्ता द्वारा उसके भविष्य निधि खाते में जमा की जाती है, उन्हें अपने इस खाते के परिचालन हेतु यह नंबर आवंटित किया जाता है।

बुधवार, 9 जुलाई 2025

FATF full form in Hindi with description

   


 FATF का फुल फॉर्म है - Financial Action Task Force हिंदी में जिसे "वित्तीय कार्यवाही कार्य बल" कहते हैं।

एफएटीएफ एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है।भारत इसमें  सन् 2010 में शामिल हुआ।

एफएटीएफ के कार्य -  यह संगठन भ्रष्टाचार, आतंकवाद, सायबर अपराध, नशीली दवाओं की तस्करी, अवैध हथियारों का व्यापार,  व अन्य सभी अवैध गतिविधियों के संचालन में उपयोग में लाई गई धनराशि के लेन-देन की जांच करता है।

एफएटीएफ के अध्यक्ष-  एफएटीएफ के प्रेसिडेंट की नियुक्ति दो वर्ष के लिए की जाती है। 

वर्तमान में मेंक्सिको की एलिसा डी आंदा माड्रा जो ने 1 जुलाई 2024 को वित्तीय कार्रवाई कार्य बल  (एफएटीएफ) के अध्यक्ष के रूप में अपना दो साल का कार्यकाल शुरू किया। इससे पहले इस संगठन के अध्यक्ष सिंगापुर के श्री टी. राजा कुमार थे।


ABVP full form in Hindi

 


    Full Form of ABVP - Akhil Bhartiy Vidhyarthi Parishad अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद

ABVP की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी। यह भारत का सबसे बड़ा छात्र संगठन है।

   एबीवीपी का कार्यक्षेत्र -  इस संगठन का मुख्य कार्यक्षेत्र देश के कॉलेज है जहां यह छात्रों के हित और उनके बेहतर भविष्य हेतु कार्य करता है।

उद्देश्य- ABVP बनाने के पीछे शिक्षा पद्धति को छात्रों के भविष्य निर्माण के अनुकूल बनाना, छात्रों को रचनात्मक गतिविधियों में लगाना और सामाजिक हित में कार्य करना।

 एबीवीपी की गतिविधियां - एबीवीपी समय-समय पर छात्रों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं केरियर मार्गदर्शन जैसे कार्यक्रम आयोजित करती है। साथ ही देश में आपदाग्रस्त क्षेत्र में नागरिकों की सुरक्षा और सहायता आदि मुहैया कराती है।



मंगलवार, 8 जुलाई 2025

AQI full form in Hindi


  AQI का फुल फॉर्म - Air Quality Index 

हिंदी में इसे  वायु गुणवत्ता सूचकांक कहा जाता है। AQI शून्य से 500 तक हो सकता है। हवा जितनी ज्यादा प्रदूषित होगी, AQI  उतना अधिक होगा।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 17 सितंबर, 2014 को स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत देश की राजधानी नई दिल्ली में आरम्भ किया गया था।

 एक्यूआई लेवल 50 से कम होने पर हवा को शुद्ध माना जाता है। एक्यूआई यदि लंबी अवधि तक येलो जोन में बना रहे तो सेंसेटिव लोगों को बहुत परेशानी हो सकती है।

300 से ज्यादा एक्यूआई रेड जोन माना जाता है। इस जोन में रहने से इंसान के स्वास्थ्य पर बहुत अधिक बुरा प्रभाव पड़ता  है।

रविवार, 6 जुलाई 2025

Full form of BRICS in Hindi

 


 BRICS एक वैश्विक संगठन है। इसका पूरा अर्थ है- Brazil, Russia, India, China, South Africa.

 


                              BRICS LOGO 

BRICS की स्थापना सन् 2009 में हुई थी। BRIC नाम गोल्डमैन सैक्स के एक अर्थशास्त्री जिम ओ'नील ने दिया था। इसका मुख्यालय चीन की राजधानी शंघाई में है।

सोवियत संघ के पतन के बाद पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पाश्चात्य देशों खासकर अमेरिका का वर्चस्व और बढ़ गया। इन देशों के दबदबे को कम करने के लिए ब्राजील, रुस, भारत और चीन ने मिलकर BRIC बनाया जो अब BRICS है।

सन् 2023 में इसमें ईरान, मिस्र, इथियोपिया, यूएई, सऊदी अरब, इंडोनेशिया भी शामिल किए गए।

BRICS के समस्त ग्यारह देश विश्व की कुल आबादी का 45% हिस्सा हैं।

BRICS देशों द्वारा अमेरिकी डॉलर की जगह लोकल करंसी में व्यापार करने के लिए एक नया पैमेंट सिस्टम बनाने का प्रयास चल रहा है। BRICS देश मिलकर अपनी स्वयं की करंसी UNIT शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

अभी पूरी दुनिया का लगभग 80% व्यापार अमेरिकन डॉलर में होता है। BRICS ने यदि नई करंसी का उपयोग शुरू कर दिया तो डॉलर बहुत कमजोर पड़ जाएगा।

इसीलिए अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने तो धमकी दी है कि यदि ब्रिक्स देशों ने अमेरिकी डॉलर के स्थान पर किसी अन्य करंसी में ट्रेड करना शुरू किया तो अमेरिका उन पर 100% टैरिफ लगाएगा।


बुधवार, 2 जुलाई 2025

Full form of Delhi NCR in hindi

 

                     (Image- from Shutterstock)

अधिकांश लोगों को दिल्ली और दिल्ली एनसीआर में अंतर नहीं मालूम होता है। वे दिल्ली और दिल्ली एनसीआर को एक ही समझते हैं जबकि दोनों में काफी फर्क है। दिल्ली एनसीआर Delhi NCR का पूरा अर्थ है : National Capital Region

        Delhi NCR भारत की राजधानी दिल्ली के पास स्थित एक महानगरीय क्षेत्र (metropolitan area) है जिसमें दिल्ली के अतिरिक्त आसपास के दूसरे राज्यों के कुछ शहर भी शामिल किये गए हैं।

दिल्ली एनसीआर क्षेत्र विकसित करने के पीछे भारत सरकार का एक मुख्य उद्धेश्य था कि देश की राजधानी दिल्ली से थोड़ा दूर एक ऐसी जगह बनाई जाए जो दिल्ली में बढ़ रही जनसंख्या,आवास और रोजगार समस्या हल करने में सहायक हो। इसीलिए भारत सरकार द्वारा सन् 1962 में एक कमेटी बनाई गई जिसकी सिफारिश पर सन् 1985 में "National Capital Region Planning Board" या "राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नियोजन समिति" (NCRPB) का गठन किया गया।
तब से NCRPB ने एनसीआर क्षेत्र में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर, ज्यादा रोजगार और उद्यम विकास की कई योजनाएं बनाईं।
 
NCR में एनसीटी दिल्ली के अलावा पड़ोसी राज्यों हरियाणा के 14 राजस्थान के 2 और उत्तर प्रदेश के 8 जिले शामिल हैं। 

Delhi NCR का क्षेत्रफल

DELHI NCR 55,083 स्क्वायर कि.मी. में फैला है। 

Delhi NCR की जनसँख्या -


 46,069,000 ( सन् 2011 गणना के अनुसार) या 4 करोड़ 70 लाख

Delhi NCR में राज्यवार जिलों की सूची इस प्रकार है -

हरियाणा के 14 जिले
1.फरीदाबाद
2. गुरुग्राम 
3. नूह
4. रोहतक
5. सोनीपत
6. रेवाड़ी 
7. झज्झर 
8. पानीपत
9. पलवल
10. भिवानी
11. चरखी-दादरी
12.  महेंद्रगढ़ 
13. जींद
14. करनाल

यूपी के 8 जिले -
1. मेरठ
2. गाजियाबाद
3. गौतम बुद्ध नगर
4. बुलंद शहर
5. बागपत
6. हापुड़
7. शामली
8. मुजफ्फर नगर

राजस्थान के 2 जिले -
1. अलवर
2. भरतपुर

इन सबमें एनसीटी दिल्ली National Capital Territory को मिला कर एनसीआर दिल्ली बनाई गई है।
केंद्र द्वारा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, आगरा व मथुरा जिलों को भी एनसीआर में शामिल करने का प्रस्ताव NCRPB और उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा गया है।
NCRPB और भारत सरकार समय-समय पर एनसीआर दिल्ली के विकास हेतु योजनाएं बनाते हैं जिससे न केवल राजधानी दिल्ली पर पड़ रहा जनसंख्या, यातायात और रोजगार का अतिरिक्त बोझ कम हो बल्कि पड़ोसी राज्यों का भी संपर्क दिल्ली से और बेहतर बन सके।

हाल ही में केंद्र ने हरियाणा के गुरुग्राम सहित 8 जिलों को "फल-सब्जी उत्पादन केंद्र" बनाने का निर्णय लिया है। इस योजना का उद्धेश्य दिल्ली एनसीआर में फल- सब्जी की आपूर्ति बढ़ा कर किसानों को उनकी फसल का उचित दाम दिलाना है।
ये आठ जिले हैं - गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्झर, रोहतक, पानीपत, नूह, सोनीपत और पलवल।

Delhi NCR में Delhi NCT भी शामिल है।

Delhi NCT क्या है ?


Delhi NCT एक Demi state अर्थात अर्द्ध-शासकीय राज्य है। NCT का  अर्थ- National Capital Territory मतलब क्षेत्र में केंद्र और राज्य दोनों मिलकर शासन चलाएंगे।
Delhi NCT की अपनी एक विधानसभा है और विधिवत चुनी हुई एक सरकार है। वर्तमान में इसकी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं।
लेकिन वास्तविकता यह है कि Delhi NCT सरकार के अधिकार बहुत कम हैं। प्रत्येक कार्य के लिए मुख्यमंत्री को LG उपराज्यपाल की स्वीकृति लेनी पड़ती है। 
LG केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं और गृह मंत्रालय के अधीन काम करते हैं।
जबकि Delhi NCR के बारे में आपने ऊपर पढा ही है, यह दिल्ली और आसपास के कई स्थानों को मिलाकर बनाया गया क्षेत्र है।



Full form of SAARC in Hindi


  SAARC - SAARC का फुल फार्म है  " South Asian Association for Regional Corporate".

SAARC की स्थापना 8 दिसंबर 1985 को ढाका (बांग्लादेश) में की गई थी। इसकी स्थापना का मुख्य उद्देश्य दक्षिण एशियाई देशों के मध्य परस्पर सहयोग बढ़ाना था।                                     
प्रारंभ में SAARC में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका,   नेपाल, भूटान और मालदीव थे। सन् 2007 में अफगानिस्तान         भी इसमें शामिल हो गया।                                                             
मुख्यालय -  SAARC का मुख्यालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में है।  


सन् 2014 से SAARC की कोई भी बैठक नहीं हुई है।                                                                    
                                                                               
फिलहाल यह चर्चा है कि पाकिस्तान और चाइना मिलकर               SAARC के स्थान पर दूसरा संगठन बनाने की कोशिश कर रहे     हैं।                                                                                







मंगलवार, 1 जुलाई 2025

इरडा फुल फार्म IRDA Full Form

IRDA- Insurance Regulatory and Development Authority of India 

IRDA इरडा का हिंदी में विस्तृत नाम है- 

भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण

इरडा, भारत में इंश्योरेंस यानि बीमा व्यवसाय से जुड़ी समस्त कंपनियों को संचालित एवं नियंत्रित करने के लिए बनाई गयी एक वैधानिक और स्वतन्त्र संस्था है।इरडा द्वारा बनाये गए नियम समस्त बीमा कंपनियों पर सामान रूप से लागू होते हैं। भारत में बीमा कंपनियों को इरडा के नियमों के अनुसार अपना व्यवसाय परिचालित करना अनिवार्य है।

निजी व सरकारी सभी बीमा कंपनियों के बीमा पॉलिसी धारकों के हितों की रक्षा करना, पॉलिसी धारकों के वास्तविक दावों का जल्द निपटान करवाना और दावों के निपटान प्रक्रिया में किसी प्रकार का गलत भुगतान होने से रोकना IRDA की स्थापना करने का मुख्य उद्देश्य है।

इरडा का प्रधान कार्यालय हैदराबाद में स्थित है।

इरडा संस्था मल्होत्रा कमेटी की सिफारिश के आधार पर "भारतीय बीमा  नियामक एवं विकास प्राधिकरण एक्ट 1999" के अंतर्गत बनाई गई थी।

  

Full form of ICRA in Hindi

ICRA का फुल फॉर्म होता है - Information and Credit Rating Agency

हिंदी में इसे  निवेश सूचना एवं क्रेडिट रेटिंग एजेंसी कहा जाता है।

इसे  संक्षिप्त में "इक्रा" कहते हैं।
- ICRA एक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी है।
       
                            ICRA का लोगो
- इसकी स्थापना 1991 में की गई थी। तब इसका नाम Investment Information and Cred Rating Agency ( IICRA ) था।
बाद में कंपनी ने अपना नाम ICRA किया और अप्रैल 2007 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज BSE और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज NSE में लिस्ट हुई।

ICRA के कार्य - 

इक्रा संस्था निवेशकों और ऋणदाताओं के लिए एक सलाहकार के रूप में सहायता करती है। इसकी दी गई रेटिंग के आधार पर किसी कंपनी या व्यापार, उद्योग में पैसा लगाने वाले व ऋणदाता किसी हद तक अपना फैसला लेते हैं।

मुख्यालय - गुरुग्राम

रजिस्टर्ड कार्यालय -  नई दिल्ली


ICRA के प्रमोटर एक अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट रेटिंग संस्था MOODY है और इसकी 50% से भी अधिक हिस्सेदारी Moody's Corp के पास है।
ICRA के एमडी और सीईओ श्री Ramnath Krishnan हैं।


-

Full form of ED in Hindi with details


 






पिछले कुछ वर्षों में कई हाई प्रोफाइल मामलों की जांच होने के सिलसिले में ED का नाम अक्सर मिडिया में आता रहता है। VVIP हेलिकॉप्टर मामला, रॉबर्ट वाड्रा का विदेशी सम्पत्ति मामला, वित्त मंत्री पी चिदम्बरम और उनके पुत्र कार्ति के खिलाफ INX मिडिया केस में बेहिसाब संपत्ति रखने का मामला,विजय माल्या व नीरव मोदी के धन-शोधन (money laundering) मामले की जांच ED द्वारा ही की जा रही है।

 ED का अंग्रेजी में पूरा नाम है:- Directorate of Enforcement या Directorate General of Economic Enforcement. हिन्दी में इसे प्रवर्तन निदेशालय के नाम से जाना जाता है।
प्रवर्तन निदेशालय की स्थापना 1 मई 1956 को की गई थी और यह केंद्रीय राजस्व विभाग एवं वित्त मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। इसका मुख्यालय दिल्ली है। ED में सभी उच्च अधिकारियों की पदस्थापना अनिवार्यतः IAS, IPS या IRS रैंक के अधिकारियों में से ही की जाती है।

 ED के मुख्य कार्य हैं :-
1. विदेशी विनिमय प्रबन्धन अधिनियम foreign Exchange Management Act 1999 (FEMA) के अंतर्गत विदेशी मुद्रा विनिमय विधियों व नियमों के उल्लंघन की जांच करने के साथ-साथ आरोपियों को दंड देने का अधिकार भी ED के पास है।
2. भारत में आर्थिक अपराध एवं आर्थिक नियमों को लागू करना, काला धन जब्त करने में पुलिस की सहायता करना।
3. Prevention of  Money Laundering Act PMLA 2002 धन शोधन निवारण अधिनियम के अंतर्गत आपराधिक गतिविधियों से अर्जित संपत्ति का पता लगाने हेतु जांच करना व उसके उपरांत उन संपत्तियों को जब्त करने/ कुर्क करने और धन शोधन में लिप्त अपराधियों पर मुकदमा चलाने का अधिकार भी ED के पास है।
पहले धन-शोधन की रोकथाम से जुड़े मौजूदा प्रावधानों के तहत जब्त या कुर्क की गई परिसंपत्तियों की वैध अवधि 90 दिन थी।लेकिन 1 फरवरी 2019 को पेश 2019-20 के अंतरिम बजट में इस अवधि को बढ़ाकर 365 दिन कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले से ईडी जाँच एजेंसी को सबूत इकट्ठा करने और आर्थिक अपराधी का जुर्म साबित करने के लिए ज्यादा समय मिलेगा।

ED के उच्चतम अधिकारी को प्रवर्तन निदेशक कहते हैं। ED के 5 मुख्य कार्यालय हैं : मुम्बई,चेन्नई,चंडीगढ़ कोलकाता व दिल्ली।
ED के 16 क्षेत्रीय कार्यालय हैं : अहमदाबाद,बेंगलुरु, चंडीगढ़,चेन्नई,कोच्चि,दिल्ली,पणजी,गुवाहाटी, हैदराबाद,जयपुर,जालंधर,कोलकाता,लखनऊ,मुंबई, पटना और श्रीनगर। क्षेत्रीय कार्यालय प्रमुख को संयुक्त निदेशक कहा जाता है।
ED के 11 उप क्षेत्रीय कार्यालय भी हैं : भुबनेश्वर, कोजीकोड,इंदौर,मदुरै,नागपुर, प्रयागराज,रायपुर, देहरादून, रांची, सूरत व शिमला।इनके प्रमुख अधिकारी को उप-निदेशक कहा जाता है।

ED के मुख्य निदेशक कौन हैं ?

 अभी ED के मुख्य निदेशक राहुल नवीन हैं। इनकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा 14 अगस्त 2024 को दो वर्ष के लिए की गई है।

ईडी के निदेशक का कार्यकाल कितनी अवधि का होता है ?


केंद्रीय सतर्कता आयोग  एक्ट 2003 के अनुसार ईडी के निदेशक का कार्यकाल दो साल का होता था पर 14 नवम्बर 2021 को केंद्रीय सतर्कता आयोग (संशोधन) 2021 नामक अध्यादेश जारी हुआ है। इसके बाद अब ईडी के निदेशक का कार्यकाल पांच साल हो जाएगा। ईडी के निदेशक को कुछ अपवाद छोड़कर पद से नहीं हटाया जा सकता है।
 

उम्मीद है, आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी। यदि आप CAG का फुल फॉर्म और इसके बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक को कॉपी करिए -
https://togetfullforms.blogspot.com/2019/02/cag-full-form-in-hindi.html