सोमवार, 19 अक्टूबर 2020

full form of MAT & GMAT in hindi


MAT - Management Aptitude Test


मैट का फुल फॉर्म है- मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट।
मैट परीक्षा का आयोजन आल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है। मैनेजमेंट क्षेत्र की सबसे लोकप्रिय प्रवेश परीक्षाओं में से एक प्रवेश परीक्षा है- MAT । मैट प्रवेश परीक्षा में प्राप्त स्कोर के अनुसार परीक्षार्थियों को देश के 308 मैनेजमेंट संस्थाओं में प्रवेश दिया जाता है।

MAT परीक्षा का पैटर्न कैसा होता है ?

मैट परीक्षा  की अवधि 150 मिनट की होती है। इसमें बहुविकल्पीय ( मल्टीप्ल चॉइस ) प्रकार के 200 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है।  यदि गलत उत्तर दिये गये तो प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काट लिया जाता है।

GMAT - Graduate Management Admission Test

GMAT द्वारा दुनिया के  सबसे बढ़िया मैनेजमेंट स्कूल में एडमिशन दिया जाता है। GMAT को संचालित करने वाली संस्था Graduate Management Admission Council GMAC जिमेक है।
भारत से हर साल करीब तीन लाख विद्यार्थी यह परीक्षा देते हैं। इसका स्कोर 5 साल तक वेलीड रहता है। छात्र की एनालिटिकल,राइटिंग,क्वांटिटेटिव,वर्बल और रीडिंग योग्यता परखने वाली इस परीक्षा का ऑनलाइन वर्जन इसी वर्ष 2020 में लॉन्च किया गया है।
दुनिया के टॉप मैनेजमेंट स्कूल्स में प्रवेश के लिए GMAT के 800 अंकों में से ज्यादा से ज्यादा अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को दाखिला मिलता है। पिछले सालों के ट्रेंड देखने से पता चलता है कि YEL University, Harvard और स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के लिए यह स्कोर लगभग 725 रहता है।

बुधवार, 7 अक्टूबर 2020

BPL & APL full form in Hindi


BPL stands for -Below Powerty Line.


APL stands for - Above Poverty Line.

"बीपीएल" भारत में एक बहुत ही लोकप्रिय शब्द है। इसके क्या मायने हैं, आइये सरल भाषा में इसे समझते हैं।

भारत में जनता को तीन तरह के राशन कार्ड जारी किए जाते हैं :
1. BPL CARD
2. APL CARD 
और तीसरा ANTYODAY अंत्योदय कार्ड।
बीपीएल के बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है।
अंत्योदय कार्ड ~

 अंत्योदय कार्ड अत्यंत गरीब परिवार को दिए जाते हैं। अंत्योदय का अर्थ है - गरीबों में से भी सबसे ज्यादा गरीब का कल्याण। अंत्योदय योजना की शुरुआत मोदी सरकार द्वारा 25 सितंबर 2014 को की गई थी। अंत्योदय योजना का उद्देश्य था कि अंतिम पंक्ति में खड़ा अंतिम व्यक्ति  सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो पाए। यह दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

BPL CARD ~

BPL भारत सरकार द्वारा अत्यंत गरीब परिवार की पहचान निर्धारित करने के लिए बनाया गया benchmark है। जिसके तहत सरकार एक निश्चित मापदंड के नीचे गुजर-बसर करने वाले लोगों को चिन्हित करके उनके कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं बनाती हैं। उन्हें घर, भोजन और दूसरी जीवन यापन की आवश्यक वस्तुएं कम दर पर उपलब्ध कराने हेतु BPL राशन कार्ड बनाये जाते हैं।
BPL निर्धारण के मापदंड हर राज्य में अलग-अलग हैं। ये मापदंड ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लिए भी भिन्न-भिन्न होते हैं। राज्य सरकार, राज्य की आर्थिक, सामाजिक और  दूसरी कई स्थितियों के मान से BPL रेखा का निर्धारण करती हैं। 
UPA सरकार के समय सुरेश तेंदुलकर ने सन् 2009 में और सी रंगराजन ने सन् 2014 में BPL line को परिभाषित किया था। मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई उज्जवला योजना बीपीएल कार्ड धारियों के लिए ही बनाई गयी थी। इस योजना के अंतर्गत  2016 -17 से 2018-19 तक कुल 5 करोड़ बीपीएल कार्ड धारी महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था। अप्रैल 2017 तक 2 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए भी जा चुके हैं।

बीपीएल कार्ड धारक किसी भी सरकारी बैंक से मामूली ब्याज दर पर ऋण ले सकता है।
भारत में फिलहाल रुपये 20,000/- से कम वार्षिक आय वाले व्यक्ति को बीपीएल कार्ड जारी किए जाते हैं।
हरियाणा में बीपीएल कार्ड के लिए वार्षिक आय की सीमा 1.20 लाख थी जो जनवरी 2023 से 1.80 लाख कर दी जायेगी।

BPL CARD कैसे बनवाएं ?
बीपीएल कार्ड कैसे बनवाएं ?

BPL Card बनवाने हेतु जिस क्षेत्र में आप निवास करते हैं वहां के ग्राम पंचायत या नगरपालिका आदि सरकारी निकायों से बीपीएल कार्ड बनाने का फार्म लेकर  भरना होता है।यह फार्म बाजार में भी मिल जाता है। इसे ऑनलाइन भी डाउनलोड किया जा सकता है।
फॉर्म में जो भी जानकारी व्यक्ति से  मांगी गई है वह सही होना चाहिए। परिवार के सभी सदस्यों के नाम,उनकी उम्र, व्यवसाय,परिवार की वार्षिक आय, स्थायी पता आदि जानकारी देना होती है। दी गई जानकारी के अनुसार पात्र व्यक्ति को बीपीएल कार्ड जारी कर दिया जाता है।

यदि आप NABARD के फुल फॉर्म के बारे में पूरी जानकारी पाना चाहते हैं तो इस लिंक को कॉपी करिये - 

https://togetfullforms.blogspot.com/2017/full-form-of-nabard-in-hindi.html


गुरुवार, 17 सितंबर 2020

Full form of LIBOR & MIBOR


full form of LIBOR - London Inter Bank Offer Rate.

Full form of MIBOR- Mumbai Inter Bank Offer Rate.

Full form of IBOR-  इंटर बैंक ऑफर रेट- जिस ब्याज दर पर  एक बैंक दूसरी बैंक से  छोटी अवधि के लिए उधार या ऋण लेना चाहती है, वह दर अन्तर बैंक ब्याज दर या inter bank interest rate कहलाती है।
सबसे पहले सन् 1986 में लन्दन में तीन विदेशी करेंसी USD, GBP और JPY के लिए जो अंतर बैंक दरें निर्धारित की गयीं उन्हें LIBOR  "लाइबोर" नाम दिया गया। बाद में अन्य देशों ने भी विदेशी मुद्राओं में अंतर बैंक दरें प्रकाशित करना प्रारम्भ किया जैसे-
MIBOR- Mumbai Inter Bank Offer Rate.

HIBOR- Hong-Kong Inter Bank Offer Rate.

SIBOR- Singapore Inter Bank Offer Rate.

TIBOR- Tokyo Inter Bank Offer Rate.

लाइबोर दरें शुरू में Thomes Reuters, BBA (British Bankers Association) के सहयोग से प्रकाशित करता था लेकिन 01 फरवरी 2014 से BBA का स्थान  Inter Continental Exchange(ICE) ने ले लिया है।
अब लाइबोर दरें ICE Benchmark Administration (IBA)द्वारा तय की जाती हैं और ये पांच करेंसी पर आधारित हैं:-
1. the US dollar (USD)
2. euro (EUR)
3. British pound (GBP)
4. Japanese yen (JPY)
5. Swiss franc (CHF)

 ये दरें एक दिन से एक वर्ष के मध्य 15 विभिन्न समयावधि के लिए होती हैं।
LIBOR rate निर्धारित करने हेतु प्रतिदिन 11.00 AM तक 18 अंतर्राष्ट्रीय बैंको द्वारा निर्धारित की गयी inter bank rate संग्रह की जाती है। इन 18 आंकड़ों का औसत निकाल कर प्रतिदिन 11.30 AM बजे  LIBOR दरें जारी कर दी जाती हैं।
MIBOR- Mumbai Inter Bank Offer Rate

माईबोर दरें भारत में NSEIL नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया लिमिटेड जारी करता है। इसमें  सरकारी व निजी बैंके, डीलर्स और कुछ विदेशी बैंकों की IBOR को शामिल किया जाता है।
MIBOR rates प्रतिदिन सुबह 9.40 AM और 11.30 AM बजे अलग- अलग समयावधि( एक दिन से एक वर्ष तक) के लिए जारी की जाती हैं।

इंटर कॉन्टिनेंटल एक्सचेंज का प्रधान कार्यालय कहां है ?
where is the Head Office of Inter Continental Exchange situated ?


इंटर कॉन्टिनेंटल एक्सचेंज का प्रधान कार्यालय अटलांटा जार्जिया (अमेरिका) में है।

इंटर कॉन्टिनेंटल एक्सचेंज के अध्यक्ष कौन है ?
 
Who is the CEO of Inter Continental Exchange ?

अभी ICE के अध्यक्ष बेन जैक्सन हैं।

मंगलवार, 1 सितंबर 2020

Full form of LAC & LOC/ Operation Gulmarg




                 Image from borderman.in

                    LAC और LOC 

 LAC और LOC दोनों मिलते-जुलते शब्द हैं। जिनमें कन्फ्यूजन होना  स्वाभाविक है। लेकिन ये दोनों शब्द काफी अलग अर्थ रखते हैं।
LAC Line Of Control भारत और चीन के बीच वास्तविक सीमा रेखा है। पिछले कुछ समय से चीन और भारत के मध्य LAC पर तनाव बढ़ता जा रहा है।
वहीं LOC का मतलब Line Of Control (लाइन ऑफ कंट्रोल या नियंत्रण रेखा)। इसके अलावा LAC और LOC को समझने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा यानि international border के बारे में भी जानकारी होना आवश्यक है।

LAC, LOC और अंतरराष्ट्रीय रेखा ये वो उन तीन तरह की सरहदों के नाम हैं जिनसे भारत का नाता काफी पुराना रहा है। आपने इनके नाम अक्सर सुने हैं लेकिन कई लोग इन रेखाओं की असल परिभाषा से वाकिफ नहीं होंगे। आइए आपको बताते हैं कि क्या हैं ये तीनों रेखाएं या बॉर्डर।

  LOC -Line Of Control नियंत्रण रेखा

                                                                                                                                                                                                                              LOC नियंत्रण रेखा भारत और पाकिस्तान के बीच खिंची गई 740 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा है। यह रेखा दोनों देशों के बीच पिछले 50 वर्षों से विवाद का विषय बनियंत्रण रेखा भारत और पाकिस्तान के बीच खिंची गई सीमा रेखा है। यह भारत के जम्मू कश्मीर और POK Pakistan Occupied Kashmir तक फैली है।इसकी लंबाई 776 किलोमीटर है।  वर्तमान नियंत्रण रेखा यहां 1947 में दोनों देशों के बीच हुए युद्ध को विराम देकर तत्कालीन नियंत्रण स्थिति पर खिंची गई थी, जो आज भी लगभग वैसी ही है। तब कश्मीर के कई भागों में पाकिस्तान ने आक्रमण कर दिया था और भारतीय सेनाएं कश्मीर की सुरक्षा हेतु आगे आई थीं। 

                                                                                                                                                                                                         पाकिस्तान ने 21-22 अक्टूबर 1947 भारत अधिकृत कश्मीर पर हमला कर दिया। इसे उसने "ऑपरेशन गुलमर्ग" नाम दिया। इस हमले में जम्मू-कश्मीर के 35000 से 40000 लोग मारे गए। 

इतना ही नहीं 26 अक्टूबर को फिर से बारामुला पर आक्रमण करके वहां के 11000 रहवासियों को मार डाला। श्रीनगर में बिजली आपूर्ति करने वाले मोहरा बिजली स्टेशन को नष्ट कर दिया।इसके बाद शेख अब्दुल्ला ने 1948 में संयुक्त राष्ट्र united nations को पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर में किये नरसंहार के बारे में बताया। 

संयुक्त राष्ट्र ने युद्ध विराम करवा कर दोनों देशों के बीच नियंत्रण रेखा LOC बनवाई।

            
                                                                                                                                                                                                                              उत्तरी भाग में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को कारगिल सेक्टर से पीछे श्रीनगर-लेह राजमार्ग तक पछाड़ दिया था।1965 में पाकिस्तान ने फिर आक्रमण किया किन्तु लड़ाई में गतिरोध उत्पन्न हुआ, जिसके चलते यथास्थिति 1971 तक बनी रही। 1971 में बांग्लादेश युद्ध के उत्तर में पाकिस्तान ने फिर कश्मीर पर आक्रमण किया जिससे नियंत्रण रेखा के दोनों ओर दोनों ही देशों ने एक दूसरे की चौकियों पर नियंत्रण किया था। भारत को नियंत्रण रेखा के उत्तरी भाग में लद्दाख क्षेत्र से लगभग 300 वर्ग मील भूमि मिली थी। 3 जुलाई, 1972 में शिमला समझौते के परिणामस्वरूप शांतिवार्ता के बाद नियंत्रण रेखा को बहाल किया गया

                                                                                                                                                                                                         LAC (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल या वास्तविक नियंत्रण रेखा)

नियंत्रण रेखा से अलग, वास्तविक नियंत्रण रेखा भारत और चीन के बीच की वास्तविक सीमा रेखा है। यह रेखा भारत के नियंत्रित क्षेत्र व चीन नियंत्रित क्षेत्र रेखा को अलग करती है। LAC को लेकरभारत व चीन दोनों की धारणा अलग है। भारत LAC की लंबाई 3488 किलोमीटर मानता है जबकि चीन इसकी लंबाई 2000 किलोमीटर मानता है। यह सीमा रेखा जम्मू-कश्मीर में भारत अधिकृत क्षेत्र और चीन अधिकृत क्षेत्र अक्साई चीन को पृथक करती है। यह लद्दाख, कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश से होकर गुजरती है। यह भी एक प्रकार की सीज फायर (युद्धविराम) रेखा ही है क्योंकि 1962 के भारत-चीन युद्घ के बाद दोनों देशों की सेनाएं जहां तैनात थी, उसे वास्तविक नियंत्रण रेखा मान लिया गया।

LAC क्षेत्र पर पहाड़, नदियां, ग्लेशियर और बर्फीले रेगिस्तान हैं।

अंतरराष्ट्रीय सीमा  international border

अंतरराष्ट्रीय सीमा दो देशों के बीच की वो सीमा रेखा  होती है जिसको लेकर उन देशों सहित दुनिया के बाकी देशों ने अपनी सहमति जताई है। जैसे ब्रिटेन और तिब्बत के बीच 1914 के शिमला समझौते के तहत जो सीमारेखा खिंची गई थी वो आज भारत और चीन के बीच मौजूद सीमा रेखा भी है। जबकि अगस्त 1947 में भारत और पाकिस्तान के बीच खिंची गई अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा को रेडक्लिफ लाइन के नाम से जाना जाता है।

बुधवार, 12 अगस्त 2020

ABVP full form in Hindi

 


    Full Form of ABVP - Akhil Bhartiy Vidhyarthi Parishad अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद

ABVP की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी। यह भारत का सबसे बड़ा छात्र संगठन है।

   एबीवीपी का कार्यक्षेत्र -  इस संगठन का मुख्य कार्यक्षेत्र देश के कॉलेज है जहां यह छात्रों के हित और उनके बेहतर भविष्य हेतु कार्य करता है।

 वर्तमान परिदृश्य में विशेष कर भारत में जहां कुल आबादी में युवाओं की संख्या अधिक है, देश की प्रगति में युवाओं और छात्रों की भूमिका और सहभागिता बहुत महत्वपूर्ण हो गई है। ABVP  छात्रों को इन दायित्वों का निर्वहन करने और भविष्य के बेहतर राष्ट्र- निर्माण करने हेतु तैयार करता है।

उद्देश्य- ABVP बनाने के पीछे शिक्षा पद्धति को छात्रों के भविष्य निर्माण के अनुकूल बनाना, छात्रों को रचनात्मक गतिविधियों में लगाना और सामाजिक हित में कार्य करना।

 एबीवीपी की गतिविधियां - एबीवीपी समय-समय पर छात्रों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं केरियर मार्गदर्शन जैसे कार्यक्रम आयोजित करती है। साथ ही देश में आपदाग्रस्त क्षेत्र में नागरिकों की सुरक्षा और सहायता आदि मुहैया कराती है।



बुधवार, 24 जून 2020

CAG Full form in hindi

CAG भारत की संवैधानिक संस्था है। कैग का नाम अक्सर अख़बारों में आता रहता है।
 प्रसिद्ध कोयला खदान आंवटन व 2G स्पेक्ट्रम आंवटन घोटाले का पता लगाने में CAG का सबसे बड़ा हाथ था। CAG ने ही वर्ष 2012-13 से 2017-18 की अवधि में UPA व NDA के कार्यकाल के दौरान रक्षा क्षेत्र में खरीद के 32 ऑफसेट कांट्रेक्ट का ऑडिट किया है। इसमें थलसेना, नौसेना और वायुसेना के लिए खरीदे गए रक्षा उपकरणों के सौदे शामिल हैं।

CAG का फुल फॉर्म :-


Comptroller and Auditor General का संक्षिप्त रूप है CAG जिसे हिंदी में भारत का "नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक" कहते हैं
।

कैग CAG भारत के संविधान के अनुच्छेद 148 द्वारा स्थापित एक संस्था है जो भारत सरकार, सभी राज्य सरकार और सरकारी पूंजी से बने सभी सार्वजनिक उपक्रम व संस्थाओं के वित्तीय लेखों का अंकेक्षण audit करता है। कैग के ऑडिट व एकाउंट्स विभाग में कुल 57000 कर्मचारी काम करते हैं। इसका मुख्यालय दिल्ली है। CAG पूरी तरह से एक स्वतन्त्र संस्था है,जिस पर केंद्र सरकार का नियंत्रण नहीं होता। CAG की रिपोर्ट पर संसद की लोकलेखा समिति (PAC) और सार्वजनिक उपक्रमों की समिति विचार करती है।
CAG के सर्वोच्च अधिकारी को भी CAG कैग ही कहा जाता है।

 CAG की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।


अभी देश के CAG कौन हैं ?
 राष्ट्रपति द्वारा 21नवंबर2024 से श्री K. Sanjay Murthy को भारत का CAG नियुक्त किया गया था।


CAG से संबद्ध व्यवस्थाएं हमारे संविधान के अनुच्छेद 148 से 151 तक की गई है। देश के वरीयता अनुक्रम में CAG का स्थान नौवां है जो सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश के बराबर है। कैग का कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष की उम्र,जो भी पहले हो, की अवधि के लिए होता है। CAG को उसके पद से केवल उसी रीति से और उन्हीं आधारों पर हटाया जा सकता है, जिस रीति से और जिन आधारों पर सुप्रीम कोर्ट के जज को हटाया जाता है। अपने पद से हटाये जाने के पश्चात् वह केंद्र सरकार के या किसी राज्य सरकार के अधीन किसी और पद का पात्र नहीं होगा।
डॉ अम्बेडकर ने CAG के बारे में कहा था - "मेरे विचार से कैग भारत की शासन व्यवस्था में सबसे महत्वपूर्ण अधिकारी होगा।
जैसा ऊपर भी लिखा गया है कि संविधान ने कैग CAG को सुप्रीम कोर्ट के जजों की भांति हर संभव अधिकार दिए हैं।
लेकिन अब धीरे-धीरे केंद्र ही नहीं राज्य सरकारें भी इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करने से बचने लगी हैं। 

11 वें नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक 11th CAG श्री विनोद राय थे - 


 7 जनवरी 2008 से 22 मई 2013 तक भारत के 11 वें नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक रहे श्री विनोद राय के बारे में  आपको न बताया जाए तो CAG से संबंधित सभी जानकारी अर्थहीन है। UPA सरकार के समय हुए 2G स्पेक्ट्रम घोटाला व कोयला घोटाला श्री विनोद राय ने ही उजागर किया था। इसके बाद CAG का नाम लोगों की जबान पर चढ़ गया। 

श्री विनोद राय की आत्मकथा "NOT JUST AN ACCOUNTANT" पुस्तक पढ़ने लायक है। यदि कोई इस पुस्तक को पढ़ना चाहे तो अमेजॉन और किंडल पर यह उपलब्ध है।

आशा है, आपको CAG के बारे में यह जानकारी पसंद आई होगी। यदि आप ED प्रवर्तन निदेशालय यानि Enforcement Directorate के बारे में जानना चाहते हैं तो इससे संबंधित पोस्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिककरिए ~ http://togetfullforms.blogspot.com/2018/10/full-form-of-ed-in-hindi.html
  





 

बुधवार, 15 अप्रैल 2020

EURO Full form in Hindi

"

"यूरो" Euro शब्द हम अक्सर सुनते रहते हैं। दुनिया में अमेरिकन डॉलर के बाद यूरो सबसे ज्यादा प्रचलित मुद्रा है। लेकिन अधिकांश लोग इतना ही जानते हैं कि यूरो एक करंसी है। वास्तविकता यह है कि यूरो Euro किसी एक देश की करंसी नहीं है। बल्कि क्षेत्र विशेष "यूरोज़ोन" द्वारा अपनाई गई एक करंसी या मुद्रा है।


 यूरो का मुद्रा चिह्न € और इसका बैंक कोड EUR है।

यूरोज़ोन क्या है ? What is Eurozone ?

"यूरोज़ोन" EUROZONE यूरोपियन यूनियन के 27 सदस्य में से 19 देशों द्वारा बनाया गया एक संगठन है। पहले यूरोपियन यूनियन में ब्रिटेन भी एक सदस्य था लेकिन brexit समझौते के अंतर्गत उसने 31 जनवरी 2020 को यूरोपियन यूनियन छोड़ दिया है।
 यूरोपियन यूनियन का एक साझा बैंक "यूरोपियन केंद्रीय बैंक" है। इस बैंक की अधिकृत मुद्रा Euro यूरो है।

यूरोज़ोन में शामिल 19 देश ये हैं :
1. ऑस्ट्रिया
2. बेल्जियम
3. सायप्रस
4. एस्टोनिया
5. फिनलैंड
6. फ्रांस
7. जर्मनी
8. ग्रीस
9. आयरलैंड
10. इटली
11. लातविया
12. लिथुवानिया
13. लक्समबर्ग
14. माल्टा
15. नीदरलैंड
16. पुर्तगाल
17. स्लोवाकिया
18. स्लोवेनिया
19. स्पेन
यूरोपियन यूनियन या यूरोपियन संघ सन् 1999 से अस्तित्व में आया। इसके साथ ही संघ ने उस समय प्रचलित मुद्रा European Currency Unit ECU   के स्थान पर EURO को अपनाया। फिर 01-01-2002 को यूरो बैंक नोट और सिक्के जारी हुए।

यूरो के सौवें हिस्से को सेंट कहते हैं। 15 april 2020 को भारत के एक रुपये का मूल्य 83.527 यूरो के बराबर था।
उपरोक्त 19 देशों के अलावा छः अन्य यूरोपियन देश भी यूरो मुद्रा के अधिकृत प्रयोक्ता हैं :
1. अंडोरा
2. मायोत
3. मोनैको
4. संत पियरे & मिकुलों
5. संत मारिनो
6. वेटिकन सिटी
हम आपको यह भी बताते चलें कि छठा देश वेटिकन सिटी पृथ्वी का सबसे छोटा स्वतंत्र राष्ट्र है। जिसका क्षेत्रफल सिर्फ 44 हेक्टेयर है। यह इटली के शहर रोम में स्थित है। ईसाई समूह के प्रमुख समुदाय "रोमन कैथोलिक "के चर्च का केंद्र  यहीं पर है और पोप यहीं रहते हैं।

यूरो मुद्रा के तीन अनधिकृत प्रयोक्ता भी हैं :
मोंटेनिग्रो, अक्रातिरी व ढाकेसिया और कोसोवो गणराज्य।
 फ्रांस के  पांच विभाग माने जाने वाले स्थान भी यूरो का इस्तेमाल करते हैं। इन स्थानों के अपने ध्वज हैं अतः इन्हें एक देश कहना गलत नहीं होगा :
गुवाडेलुप, फ्रेंच गयाना, मार्टेनिका, मेट्रोपोलिटन फ्रांस और रियूनियों।

युरोपियन संघ का मुख्यालय कहां है ?

युरोपियन संघ का मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स है।

युरोपियन संघ के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं ?


युरोपियन संघ के वर्तमान अध्यक्ष इटली के डेविड सोसोली (63) हैं।