हिन्दी में CPI का मतलब - उपभोक्ता मूल्य सूचकांक
CPI के आंकड़े कौनसा विभाग जारी करता है ?
2. कृषि मज़दूर (Agricultural Labourer-AL) के लिये CPI
3. ग्रामीण मज़दूर (Rural Labourer-RL) के लिये CPI
4. CPI (ग्रामीण/शहरी/संयुक्त)
अंग्रेजी के संक्षिप्त रूप या abbreviations के फुल फॉर्म आपको विस्तृत विवरण सहित सीधे-सरल तरीके से सटीक व सबसे उम्दा आलेख आपको हिंदी भाषा में togetfullforms.blogspot.com में पढ़ने को मिलेंगे। यदि आप पुरानी पोस्ट पढ़ना चाहते हैं तो नीचे जहां "मुखपृष्ठ" लिखा है, उसके दायीं तरफ का तीर पर क्लिक करें और नई पोस्ट पढ़ना चाहें तो बाईं तरफ के तीर पर क्लिक करें।
| Rank | Country | Nominal GDP (USD) in trillions |
| 1 | United States (U.S) | $30.615 |
| 2 | China | $19.398 |
| 3 | Germany | $5.013 |
| 4 | Japan | $4.279 |
| 5 | India | $4.125 |
| 6 | United Kingdom (U.K.) | $3.958 |
| 7 | France | $3.361 |
PETA विश्व भर में फैले पशु-प्रेमियों का एक अंतरराष्ट्रीय संगठन
है।
PETA पशु अधिकार, वन्य जीव संरक्षण, वीगन जीवन पद्धति से संबंधित विषयों पर शैक्षिक कार्यक्रम आदि पर काम करता है। जहां कहीं भी जानवरों के साथ अन्याय, अत्याचार, दुर्व्यहार होता है तो PETA जानवरों के हित में इसके खिलाफ आवाज उठाता है। PETA न केवल आवारा व जंगली जानवरों, पशु-पक्षियों के लिए आवाज उठाता है बल्कि पालतू जानवरों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर भी संज्ञान लिया है।
PETA की शुरुआत 1980 में अमेरिका के वर्जिनिया शहर में की गई थी।
भारत में जानवरों के प्रति हिंसा अपराध की श्रेणी में रखा गया है। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के अनुसार किसी पालतू या जंगली जानवर को सताना अमानवीय है। पशुओं पर किया गया किसी भी तरह का अत्याचार और अपनी आजीविका हेतु उनका इस्तेमाल एक दंडनीय अपराध है।
जहां कहीं किसी बीमार, घायल पशु-पक्षी को वेटरनरी सेवा की आवश्यकता होती है, तो कोई भी व्यक्ति PETA के हेल्पलाइन नंबर(0) 98201 22602पर सूचना दे सकता है।
IIBX देश का प्रथम अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज है। इसका संचालन गुजरात राज्य में गांधीनगर स्थित GIFY CITY से किया जाता है।
IIBX सोना और चांदी की ट्रेडिंग के लिए एक प्लेटफार्म है। इस प्लेटफार्म के जरिए अनुमति-प्राप्त व्यापारी आसानी से सोना आयात कर सकते हैं। यह एक्सचेंज इन कीमती धातुओं में ट्रेडिंग को अधिक पारदर्शी व कानूनी रूप से वैध बनाता है जिससे सोने के व्यापार और इसके आयात में होने वाली सट्टेबाजी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
29 जुलाई 2022 को गिफ्ट सिटी गुजरात में आईआईबीएक्स का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
IIBX अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) द्वारा विनियमित की या जाता है।
ASEAN आसियान दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का क्षेत्रीय संगठन है। इसकी स्थापना 1967 में बैंकॉक में हुई थी।
ASEAN का मुख्य कार्यालय इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में है।
अभी तक इसमें कुल 10 सदस्य थे। इंडोनेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, वियतनाम, फिलिपिंस, मलेशिया, म्यांमार, कंबोडिया, ब्रूनेई और लाओस।
26अक्टूबर 2025 को कुआलालंपुर में 47 वें ASEAN सम्मेलन में एक और देश Timor Leste जिसे ईस्ट तिमोर के नाम से जाना जाता है, को ASEAN संगठन के 11 वां सदस्य बनाया गया।
East Timor - ईस्ट तिमोर 300 वर्षों तक पुर्तगाली उपनिवेश रहने के बाद सन् 2002 में स्वतंत्र हुआ था। वह 2014 से ही आसियान की सदस्यता के लिए प्रयासरत था। इसके राष्ट्रपति Jose Ramos Horta को 1996 में नॉबेल पुरस्कार दिया गया था।