शुक्रवार, 4 जुलाई 2025

Full form of RAW in Hindi

 


RAW भारत की अंतरराष्ट्रीय गुप्तचर संस्था है। RAW को हिंदी में "रॉ" के नाम से पुकारा जाता है। 

RAW का फुल फॉर्म है- Research and Analysis Wing हिंदी में जिसे  "अनुसंधान एवं विश्लेषण संस्था" नाम से जाना जाता है।

RAW रॉ का ध्येय वाक्य क्या है ?-

रॉ का ध्येय वाक्य है - "धर्मो रक्षति रक्षितः"

धर्म की रक्षा करो। धर्म तुम्हारी रक्षा करेगा।

यह वाक्य मनुस्मृति से लिया गया है।

RAW का काम पहले इन्टेलिजेनंस ब्यूरो IB यही काम करती थी लेकिन 1962 में भारत-चीन और फिर 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में वह ठीक से कार्य नहीं कर पाई तब तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरूजी ने अलग खुफिया विभाग बनाने का सुझाव दिया। 


                            रामेश्वर नाथ काव

सन् 1968 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस प्रयास को हकीकत में बदलने का काम किया। इन्टेलिजेनंस ब्यूरो के उप निदेशक श्री रामेश्वर नाथ काव ने एक विस्तृत रूपरेखा प्रधानमंत्री के समक्ष रखी। और  21 सितंबर 1968 को श्री काव को RAW का प्रथम निदेशक बनाया गया।

रॉ की अहम  खुफिया जानकारी  - 

सन् 1984 में पाकिस्तान ने सियाचिन क्षेत्र में साल्टोरो रिज पर कब्जा करने की योजना बनाई जिसे उसने नाम दिया "आपरेशन अबाबील"। लेकिन रॉ की गुप्त सूचना के सहारे भारतीय सेना सतर्क हो गई और भारत की सेना ने "ऑपरेशन मेघदूत" से पाकिस्तान को सियाचिन क्षेत्र से खदेड़ दिया।

रॉ का मुख्य कार्यालय कहां है ?

 रॉ का मुख्य कार्यालय दिल्ली में है।

 वर्तमान में रॉ के अध्यक्ष कौन हैं ?

  1 जुलाई 2025 से रॉ के अध्यक्ष पराग जैन हैं जो पंजाब केडर के 1989 बैच के आईपीएस ऑफिसर रह चुके हैं।

कुछ वर्षों पहले तक RAW में अधिकारियों का चुनाव सेना और आईपीएस अधिकारियों में से किया जाता था लेकिन अब कॉलेज व विश्वविद्यालयों से भी सीधे ही इनका सिलेक्शन करते हैं।

RAW का  सम्पूर्ण विभाग प्रधानमंत्री के अधीन होता है और RAW सीधे प्रधानमंत्री के प्रति जवाबदेह होता है।

◀️▶️◀️▶️◀️▶️◀️▶️◀️▶️◀️▶️◀️▶️◀️▶️

नोट : पुरानी और नई पोस्ट पढ़ना चाहे तो इस पोस्ट के अंत में जहां "मुखपृष्ट" लिखा है, उसके दोनों ओर बने तीर के चिह्न पर क्लिक करें।


बुधवार, 2 जुलाई 2025

Full form of Delhi NCR in hindi

 

                     (Image- from Shutterstock)

अधिकांश लोगों को दिल्ली और दिल्ली एनसीआर में अंतर नहीं मालूम होता है। वे दिल्ली और दिल्ली एनसीआर को एक ही समझते हैं जबकि दोनों में काफी फर्क है। दिल्ली एनसीआर Delhi NCR का पूरा अर्थ है : National Capital Region

        Delhi NCR भारत की राजधानी दिल्ली के पास स्थित एक महानगरीय क्षेत्र (metropolitan area) है जिसमें दिल्ली के अतिरिक्त आसपास के दूसरे राज्यों के कुछ शहर भी शामिल किये गए हैं।

दिल्ली एनसीआर क्षेत्र विकसित करने के पीछे भारत सरकार का एक मुख्य उद्धेश्य था कि देश की राजधानी दिल्ली से थोड़ा दूर एक ऐसी जगह बनाई जाए जो दिल्ली में बढ़ रही जनसंख्या,आवास और रोजगार समस्या हल करने में सहायक हो। इसीलिए भारत सरकार द्वारा सन् 1962 में एक कमेटी बनाई गई जिसकी सिफारिश पर सन् 1985 में "National Capital Region Planning Board" या "राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नियोजन समिति" (NCRPB) का गठन किया गया।
तब से NCRPB ने एनसीआर क्षेत्र में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर, ज्यादा रोजगार और उद्यम विकास की कई योजनाएं बनाईं।
 
NCR में एनसीटी दिल्ली के अलावा पड़ोसी राज्यों हरियाणा के 14 राजस्थान के 2 और उत्तर प्रदेश के 8 जिले शामिल हैं। 

Delhi NCR का क्षेत्रफल

DELHI NCR 55,083 स्क्वायर कि.मी. में फैला है। 

Delhi NCR की जनसँख्या -


 46,069,000 ( सन् 2011 गणना के अनुसार) या 4 करोड़ 70 लाख

Delhi NCR में राज्यवार जिलों की सूची इस प्रकार है -

हरियाणा के 14 जिले
1.फरीदाबाद
2. गुरुग्राम 
3. नूह
4. रोहतक
5. सोनीपत
6. रेवाड़ी 
7. झज्झर 
8. पानीपत
9. पलवल
10. भिवानी
11. चरखी-दादरी
12.  महेंद्रगढ़ 
13. जींद
14. करनाल

यूपी के 8 जिले -
1. मेरठ
2. गाजियाबाद
3. गौतम बुद्ध नगर
4. बुलंद शहर
5. बागपत
6. हापुड़
7. शामली
8. मुजफ्फर नगर

राजस्थान के 2 जिले -
1. अलवर
2. भरतपुर

इन सबमें एनसीटी दिल्ली National Capital Territory को मिला कर एनसीआर दिल्ली बनाई गई है।
केंद्र द्वारा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, आगरा व मथुरा जिलों को भी एनसीआर में शामिल करने का प्रस्ताव NCRPB और उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा गया है।
NCRPB और भारत सरकार समय-समय पर एनसीआर दिल्ली के विकास हेतु योजनाएं बनाते हैं जिससे न केवल राजधानी दिल्ली पर पड़ रहा जनसंख्या, यातायात और रोजगार का अतिरिक्त बोझ कम हो बल्कि पड़ोसी राज्यों का भी संपर्क दिल्ली से और बेहतर बन सके।

हाल ही में केंद्र ने हरियाणा के गुरुग्राम सहित 8 जिलों को "फल-सब्जी उत्पादन केंद्र" बनाने का निर्णय लिया है। इस योजना का उद्धेश्य दिल्ली एनसीआर में फल- सब्जी की आपूर्ति बढ़ा कर किसानों को उनकी फसल का उचित दाम दिलाना है।
ये आठ जिले हैं - गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्झर, रोहतक, पानीपत, नूह, सोनीपत और पलवल।

Delhi NCR में Delhi NCT भी शामिल है।

Delhi NCT क्या है ?


Delhi NCT एक Demi state अर्थात अर्द्ध-शासकीय राज्य है। NCT का  अर्थ- National Capital Territory मतलब क्षेत्र में केंद्र और राज्य दोनों मिलकर शासन चलाएंगे।
Delhi NCT की अपनी एक विधानसभा है और विधिवत चुनी हुई एक सरकार है। वर्तमान में इसकी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं।
लेकिन वास्तविकता यह है कि Delhi NCT सरकार के अधिकार बहुत कम हैं। प्रत्येक कार्य के लिए मुख्यमंत्री को LG उपराज्यपाल की स्वीकृति लेनी पड़ती है। 
LG केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं और गृह मंत्रालय के अधीन काम करते हैं।
जबकि Delhi NCR के बारे में आपने ऊपर पढा ही है, यह दिल्ली और आसपास के कई स्थानों को मिलाकर बनाया गया क्षेत्र है।



Full form of SAARC in Hindi


  SAARC - SAARC का फुल फार्म है  " South Asian Association for Regional Corporate".


SAARC की स्थापना 8 दिसंबर 1985 को ढाका (बांग्लादेश) में की गई थी। इसकी स्थापना का मुख्य उद्देश्य दक्षिण एशियाई देशों के मध्य परस्पर सहयोग बढ़ाना था।                                     
प्रारंभ में SAARC में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका,   नेपाल, भूटान और मालदीव थे। सन् 2007 में अफगानिस्तान         भी इसमें शामिल हो गया।                                                             

मुख्यालय -  SAARC का मुख्यालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में है।  



सन् 2014 से SAARC की कोई भी बैठक नहीं हुई है।                                                                    
                                                                               
फिलहाल यह चर्चा है कि पाकिस्तान और चाइना मिलकर             SAARC के स्थान पर दूसरा संगठन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।                                                                                







मंगलवार, 1 जुलाई 2025

इरडा फुल फार्म IRDA Full Form

IRDA- Insurance Regulatory and Development Authority of India 

IRDA इरडा का हिंदी में विस्तृत नाम है- 

भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण

इरडा, भारत में इंश्योरेंस यानि बीमा व्यवसाय से जुड़ी समस्त कंपनियों को संचालित एवं नियंत्रित करने के लिए बनाई गयी एक वैधानिक और स्वतन्त्र संस्था है।इरडा द्वारा बनाये गए नियम समस्त बीमा कंपनियों पर सामान रूप से लागू होते हैं। भारत में बीमा कंपनियों को इरडा के नियमों के अनुसार अपना व्यवसाय परिचालित करना अनिवार्य है।

निजी व सरकारी सभी बीमा कंपनियों के बीमा पॉलिसी धारकों के हितों की रक्षा करना, पॉलिसी धारकों के वास्तविक दावों का जल्द निपटान करवाना और दावों के निपटान प्रक्रिया में किसी प्रकार का गलत भुगतान होने से रोकना IRDA की स्थापना करने का मुख्य उद्देश्य है।

इरडा का प्रधान कार्यालय हैदराबाद में स्थित है।

इरडा संस्था मल्होत्रा कमेटी की सिफारिश के आधार पर "भारतीय बीमा  नियामक एवं विकास प्राधिकरण एक्ट 1999" के अंतर्गत बनाई गई थी।

  

Full form of ICRA in Hindi

ICRA का फुल फॉर्म होता है - Information and Credit Rating Agency

हिंदी में इसे  निवेश सूचना एवं क्रेडिट रेटिंग एजेंसी कहा जाता है।

इसे  संक्षिप्त में "इक्रा" कहते हैं।
- ICRA एक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी है।
       
                            ICRA का लोगो
- इसकी स्थापना 1991 में की गई थी। तब इसका नाम Investment Information and Cred Rating Agency ( IICRA ) था।
बाद में कंपनी ने अपना नाम ICRA किया और अप्रैल 2007 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज BSE और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज NSE में लिस्ट हुई।

ICRA के कार्य - 

इक्रा संस्था निवेशकों और ऋणदाताओं के लिए एक सलाहकार के रूप में सहायता करती है। इसकी दी गई रेटिंग के आधार पर किसी कंपनी या व्यापार, उद्योग में पैसा लगाने वाले व ऋणदाता किसी हद तक अपना फैसला लेते हैं।

मुख्यालय - गुरुग्राम

रजिस्टर्ड कार्यालय -  नई दिल्ली


ICRA के प्रमोटर एक अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट रेटिंग संस्था MOODY है और इसकी 50% से भी अधिक हिस्सेदारी Moody's Corp के पास है।
ICRA के एमडी और सीईओ श्री Ramnath Krishnan हैं।


-

बुधवार, 7 मई 2025

SEBI full form in Hindi

SEBI - The Securities & Exchange Board of India
 SEBI का हिन्दी में पूरा नाम है - भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड.



SEBI के गठन का मुख्य उद्धेश्य :-

SEBI के गठन का मकसद क्रेडिट रेटिंग एजेंसयों जैसे क्रिसिल,इक्रा के लिए डिस्क्लोजर नियम तय करना, स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कंपनियों के लिए नियम निर्धारित करना व इन कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों के हितों का ध्यान रखना है।भारतीय बाजार में निवेश करने हेतु एफआईआई( फॉरेन इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स ) या जिन्हें हिंदी में विदेशी संस्थागत निवेशक कहते हैं,को भी आरबीआई के पास रजिस्ट्रेशन करवाने के साथ-साथ सेबी में भी रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।

 सेबी संस्था का निर्माण वैसे तो 1988 में ही हो गया था लेकिन इसे वैधानिक मान्यता 12 अप्रैल 1992 को दी गयी थी।
 वर्त्तमान में दिनांक 02 मार्च 2025 से इसके चेयरमेन श्री तुहीन कांत पांडे हैं। 



सेबी का मुख्य कार्यालय मुम्बई में है। इसके अलावा सेबी के चार क्षेत्रीय कार्यालय भी हैं:-
 1.उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय - नई दिल्ली.
2.पूर्वी क्षेत्रीय कार्यालय - कोलकाता.
3.दक्षिणी क्षेत्रीय कार्यालय - चेन्नई.
4.पश्चिम क्षेत्रीय कार्यालय - अहमदाबाद

 सेबी संस्था 9 सदस्यों द्वारा संचालित होती है। जिसमें एक चेयरमेन जो भारत सरकार द्वारा नामित किया जाता है और दो सदस्य भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अधिकारी, एक सदस्य रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया से एवं 5 अन्य सदस्य जिनमें 2 अल्पकालिक और तीन पूर्णकालिक (whole time member) सदस्य भारत सरकार द्वारा नामित किये जाते हैं।

भारतीय स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड कोई भी कंपनी के विरुद्ध यदि आप कोई शिकायत करना चाहते हैं तो आप सेबी के टोल फ्री नं 1800 66 7575 या 1800 22 7575 पर सुुुबह 9 बजे से शाम 6 बजे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा सेबी की https:// www.sebi.gov.in या https://investor.sebi.gov.in
या https://scores.gov.in पर भी शिकायत कर सकते हैं। SEBI सात दिन के अंदर आपकी शिकायतें संबंधित कंपनी को पहुंचा देती हैं।

Postal address of SEBI --


SEBI के मुख्यालय मुम्बई कार्यालय का पता है ~
सेबी भवन, प्लॉट संख्या C-7, "जी" ब्लॉक, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, बांद्रा (पूर्व ), मुम्बई 400051

SEBI का ईमेल पता - 

sebi@sebi.gov.in

स्टॉक ब्रोकर SEBI रजिस्टर्ड है या नहीं यह कैसे पता करें ?

- SEBI की वेबसाइट sebi.gov.in पर जाएं।
-वहां आपको बिलकुल नीचे बहुत  सारे ऑप्शंस में Recognised Intermediaries मिलेगा। उसे सेलेक्ट करें।
- नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर पता टाइप करें। Go पर क्लिक करें।
रिजल्ट में आपको आपके ब्रोकर का पूरा नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर,कॉन्टैक्ट डिटेल्स, मिल जाएंगे।
ब्रोकर द्वारा दी गई जानकारी से इसका मिलान करें और ब्रोकर सही है या नहीं, पता करें।
 

सोमवार, 22 जुलाई 2024

Full form of JCB in Hindi

 Full form of JCB - Joseph Cyril Bamford




हममें से सभी लोगों ने जेसीबी मशीन देखी है। यह एक बहुत  भारी दिखने वाली, खुदाई करने, मलबा ढोनेऔर कृषि, भवन निर्माण व साफ-सफाई के काम में ली जाती है।

 वास्तव में जेसीबी किसी मशीन का नाम नहीं लेकिन हम सब इसे बोलचाल की भाषा में इस्तेमाल करने लगे हैं। 

JCB नाम एक ब्रिटिश मेकेनिक Joseph  Cyril Bamford के नाम का संक्षिप्त रूप है।

 जोसेफ ब्रिटेन में खेती और बड़े निर्माण कार्यों के लिए बहुत ही उपयुक्त मशीन बना कर बेचते थे।

बाद में। उनकी बनाई मशीनों की मांग बढ़ने पर उन्होंने ज्यादा संख्या में मशीनें बनाना प्रारंभ किया और एक कंपनी Joseph Cyril Bamford Excavators Ltd बनाई।

ये मशीनें दुनिया में इतनी फेमस हुई कि हर देश इनका उपयोग करने लगा और JCB नाम सबकी जबान पर चढ़ गया।

JCB कंपनी का मुख्यालय कहां है ?

JCB कंपनी का मुख्यालय Rocester, England में स्थित है।

JCB मशीन का रंग पीला क्यों होता है ?

 जेसीबी मशीनों का रंग पीला होने का मुख्य कारण सुरक्षा और दृश्यता है। निर्माण स्थलों पर, जहां धूल, मलबा और भारी मशीनरी होती है, पीला रंग आसानी से दिखाई देता है, जिससे दुर्घटनाओं का जोखिम कम होता है। यह रंग दूर से ध्यान आकर्षित करता है और कम रोशनी या खराब मौसम में भी मशीन को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।पहले जेसीबी मशीनें लाल रंग से पुती  हुई होती थी लेकिन इससे धूल, मलबे से भरी जगह पर इसको देखने में ही मुश्किल आती थी। तब इसका रंग पीला कर दिया गया।अब तो पीला रंग जेसीबी के ब्रांड पहचान का हिस्सा बन गया है। कंपनी ने इसे अपने उपकरणों के लिए मानक रंग के रूप में अपनाया, जिससे यह बाजार में उनकी मशीनों को तुरंत पहचानने योग्य बनाता है। यह एक तरह से उनकी ब्रांडिंग रणनीति भी है।