बुधवार, 5 जून 2024

POP full form in Hindi



 

   POP का अर्थ है - प्लास्टर ऑफ पेरिस

POP full form - Plaster Of Paris

प्लास्टर ऑफ पेरिस नाम से सभी परिचित हैं। यह सफेद रंग का महीन पाउडर होता है जो बिल्डिंग मटेरियल, मूर्तियां, सजावटी सामान, चिकित्सा और कलाकृतियां बनाने में काम आता है। हड्डी टूटने पर बांधा जाने वाला प्लास्टर इसीका बना होता है। हालांकि POP से बना प्लास्टर वजन में अत्यंत भारी होता है इसलिए मॉडर्न आर्थोपेडिक चिकित्सा पद्धति में आजकल मरीज को फाइबरगलास और थर्मोप्लास्टिक मटेरियल से बने प्लास्टर चढ़ाये जाते हैं।

प्लास्टर ऑफ पेरिस कैसे बनाते हैं ?

प्लास्टर ऑफ पेरिस जिप्सम ( CaSO4.1/2 H2O ) नामक खनिज पदार्थ से बनाया जाता है।

पेरिस में जिप्सम की बहुत सी खदाने हैं  इसीलिए इसका नाम "प्लास्टर ऑफ पेरिस" पड़ा।

 जिप्सम को ऊंचे तापमान पर लगभग 1500 से 1800 डिग्री तक गर्म किया जाता है जिससे यह निर्जलित ( dehydrate ) होकर सफेद पदार्थ में बदल जाता है। इसे मशीन में पिसकर पाउडर बनाया जाता है।

प्लास्टर ऑफ पेरिस को जब पानी में घोला जाता है तो इसको सांचे में ढाल कर मूर्तियां आदि बनाई जा सकती है। लेकिन यह पानी सोख कर बहुत जल्दी कड़ा हो जाता है इसलिए इसको तुरंत ही काम में लेना पड़ता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें