मंगलवार, 1 सितंबर 2020

Full form of LAC & LOC/ Operation Gulmarg




                 Image from borderman.in

                    LAC और LOC 

 LAC और LOC दोनों मिलते-जुलते शब्द हैं। जिनमें कन्फ्यूजन होना  स्वाभाविक है। लेकिन ये दोनों शब्द काफी अलग अर्थ रखते हैं।
LAC Line Of Control भारत और चीन के बीच वास्तविक सीमा रेखा है। पिछले कुछ समय से चीन और भारत के मध्य LAC पर तनाव बढ़ता जा रहा है।
वहीं LOC का मतलब Line Of Control (लाइन ऑफ कंट्रोल या नियंत्रण रेखा)। इसके अलावा LAC और LOC को समझने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा यानि international border के बारे में भी जानकारी होना आवश्यक है।

LAC, LOC और अंतरराष्ट्रीय रेखा ये वो उन तीन तरह की सरहदों के नाम हैं जिनसे भारत का नाता काफी पुराना रहा है। आपने इनके नाम अक्सर सुने हैं लेकिन कई लोग इन रेखाओं की असल परिभाषा से वाकिफ नहीं होंगे। आइए आपको बताते हैं कि क्या हैं ये तीनों रेखाएं या बॉर्डर।

  LOC -Line Of Control नियंत्रण रेखा

                                                                                                                                                                                                                              LOC नियंत्रण रेखा भारत और पाकिस्तान के बीच खिंची गई 740 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा है। यह रेखा दोनों देशों के बीच पिछले 50 वर्षों से विवाद का विषय बनियंत्रण रेखा भारत और पाकिस्तान के बीच खिंची गई सीमा रेखा है। यह भारत के जम्मू कश्मीर और POK Pakistan Occupied Kashmir तक फैली है।इसकी लंबाई 776 किलोमीटर है।  वर्तमान नियंत्रण रेखा यहां 1947 में दोनों देशों के बीच हुए युद्ध को विराम देकर तत्कालीन नियंत्रण स्थिति पर खिंची गई थी, जो आज भी लगभग वैसी ही है। तब कश्मीर के कई भागों में पाकिस्तान ने आक्रमण कर दिया था और भारतीय सेनाएं कश्मीर की सुरक्षा हेतु आगे आई थीं। 

                                                                                                                                                                                                         पाकिस्तान ने 21-22 अक्टूबर 1947 भारत अधिकृत कश्मीर पर हमला कर दिया। इसे उसने "ऑपरेशन गुलमर्ग" नाम दिया। इस हमले में जम्मू-कश्मीर के 35000 से 40000 लोग मारे गए। 

इतना ही नहीं 26 अक्टूबर को फिर से बारामुला पर आक्रमण करके वहां के 11000 रहवासियों को मार डाला। श्रीनगर में बिजली आपूर्ति करने वाले मोहरा बिजली स्टेशन को नष्ट कर दिया।इसके बाद शेख अब्दुल्ला ने 1948 में संयुक्त राष्ट्र united nations को पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर में किये नरसंहार के बारे में बताया। 

संयुक्त राष्ट्र ने युद्ध विराम करवा कर दोनों देशों के बीच नियंत्रण रेखा LOC बनवाई।

            
                                                                                                                                                                                                                              उत्तरी भाग में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को कारगिल सेक्टर से पीछे श्रीनगर-लेह राजमार्ग तक पछाड़ दिया था।1965 में पाकिस्तान ने फिर आक्रमण किया किन्तु लड़ाई में गतिरोध उत्पन्न हुआ, जिसके चलते यथास्थिति 1971 तक बनी रही। 1971 में बांग्लादेश युद्ध के उत्तर में पाकिस्तान ने फिर कश्मीर पर आक्रमण किया जिससे नियंत्रण रेखा के दोनों ओर दोनों ही देशों ने एक दूसरे की चौकियों पर नियंत्रण किया था। भारत को नियंत्रण रेखा के उत्तरी भाग में लद्दाख क्षेत्र से लगभग 300 वर्ग मील भूमि मिली थी। 3 जुलाई, 1972 में शिमला समझौते के परिणामस्वरूप शांतिवार्ता के बाद नियंत्रण रेखा को बहाल किया गया

                                                                                                                                                                                                         LAC (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल या वास्तविक नियंत्रण रेखा)

नियंत्रण रेखा से अलग, वास्तविक नियंत्रण रेखा भारत और चीन के बीच की वास्तविक सीमा रेखा है। यह रेखा भारत के नियंत्रित क्षेत्र व चीन नियंत्रित क्षेत्र रेखा को अलग करती है। LAC को लेकरभारत व चीन दोनों की धारणा अलग है। भारत LAC की लंबाई 3488 किलोमीटर मानता है जबकि चीन इसकी लंबाई 2000 किलोमीटर मानता है। यह सीमा रेखा जम्मू-कश्मीर में भारत अधिकृत क्षेत्र और चीन अधिकृत क्षेत्र अक्साई चीन को पृथक करती है। यह लद्दाख, कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश से होकर गुजरती है। यह भी एक प्रकार की सीज फायर (युद्धविराम) रेखा ही है क्योंकि 1962 के भारत-चीन युद्घ के बाद दोनों देशों की सेनाएं जहां तैनात थी, उसे वास्तविक नियंत्रण रेखा मान लिया गया।

LAC क्षेत्र पर पहाड़, नदियां, ग्लेशियर और बर्फीले रेगिस्तान हैं।

अंतरराष्ट्रीय सीमा  international border

अंतरराष्ट्रीय सीमा दो देशों के बीच की वो सीमा रेखा  होती है जिसको लेकर उन देशों सहित दुनिया के बाकी देशों ने अपनी सहमति जताई है। जैसे ब्रिटेन और तिब्बत के बीच 1914 के शिमला समझौते के तहत जो सीमारेखा खिंची गई थी वो आज भारत और चीन के बीच मौजूद सीमा रेखा भी है। जबकि अगस्त 1947 में भारत और पाकिस्तान के बीच खिंची गई अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा को रेडक्लिफ लाइन के नाम से जाना जाता है।

बुधवार, 12 अगस्त 2020

ABVP full form in Hindi

 


    Full Form of ABVP - Akhil Bhartiy Vidhyarthi Parishad अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद

ABVP की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी। यह भारत का सबसे बड़ा छात्र संगठन है।

   एबीवीपी का कार्यक्षेत्र -  इस संगठन का मुख्य कार्यक्षेत्र देश के कॉलेज है जहां यह छात्रों के हित और उनके बेहतर भविष्य हेतु कार्य करता है।

 वर्तमान परिदृश्य में विशेष कर भारत में जहां कुल आबादी में युवाओं की संख्या अधिक है, देश की प्रगति में युवाओं और छात्रों की भूमिका और सहभागिता बहुत महत्वपूर्ण हो गई है। ABVP  छात्रों को इन दायित्वों का निर्वहन करने और भविष्य के बेहतर राष्ट्र- निर्माण करने हेतु तैयार करता है।

उद्देश्य- ABVP बनाने के पीछे शिक्षा पद्धति को छात्रों के भविष्य निर्माण के अनुकूल बनाना, छात्रों को रचनात्मक गतिविधियों में लगाना और सामाजिक हित में कार्य करना।

 एबीवीपी की गतिविधियां - एबीवीपी समय-समय पर छात्रों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं केरियर मार्गदर्शन जैसे कार्यक्रम आयोजित करती है। साथ ही देश में आपदाग्रस्त क्षेत्र में नागरिकों की सुरक्षा और सहायता आदि मुहैया कराती है।



बुधवार, 24 जून 2020

CAG Full form in hindi

CAG भारत की संवैधानिक संस्था है। कैग का नाम अक्सर अख़बारों में आता रहता है।
 प्रसिद्ध कोयला खदान आंवटन व 2G स्पेक्ट्रम आंवटन घोटाले का पता लगाने में CAG का सबसे बड़ा हाथ था। CAG ने ही वर्ष 2012-13 से 2017-18 की अवधि में UPA व NDA के कार्यकाल के दौरान रक्षा क्षेत्र में खरीद के 32 ऑफसेट कांट्रेक्ट का ऑडिट किया है। इसमें थलसेना, नौसेना और वायुसेना के लिए खरीदे गए रक्षा उपकरणों के सौदे शामिल हैं।

CAG का फुल फॉर्म :-


Comptroller and Auditor General का संक्षिप्त रूप है CAG जिसे हिंदी में भारत का "नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक" कहते हैं
।

कैग CAG भारत के संविधान के अनुच्छेद 148 द्वारा स्थापित एक संस्था है जो भारत सरकार, सभी राज्य सरकार और सरकारी पूंजी से बने सभी सार्वजनिक उपक्रम व संस्थाओं के वित्तीय लेखों का अंकेक्षण audit करता है। कैग के ऑडिट व एकाउंट्स विभाग में कुल 57000 कर्मचारी काम करते हैं। इसका मुख्यालय दिल्ली है। CAG पूरी तरह से एक स्वतन्त्र संस्था है,जिस पर केंद्र सरकार का नियंत्रण नहीं होता। CAG की रिपोर्ट पर संसद की लोकलेखा समिति (PAC) और सार्वजनिक उपक्रमों की समिति विचार करती है।
CAG के सर्वोच्च अधिकारी को भी CAG कैग ही कहा जाता है।

 CAG की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।


अभी देश के CAG कौन हैं ?
 राष्ट्रपति द्वारा 21नवंबर2024 से श्री K. Sanjay Murthy को भारत का CAG नियुक्त किया गया था।


CAG से संबद्ध व्यवस्थाएं हमारे संविधान के अनुच्छेद 148 से 151 तक की गई है। देश के वरीयता अनुक्रम में CAG का स्थान नौवां है जो सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश के बराबर है। कैग का कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष की उम्र,जो भी पहले हो, की अवधि के लिए होता है। CAG को उसके पद से केवल उसी रीति से और उन्हीं आधारों पर हटाया जा सकता है, जिस रीति से और जिन आधारों पर सुप्रीम कोर्ट के जज को हटाया जाता है। अपने पद से हटाये जाने के पश्चात् वह केंद्र सरकार के या किसी राज्य सरकार के अधीन किसी और पद का पात्र नहीं होगा।
डॉ अम्बेडकर ने CAG के बारे में कहा था - "मेरे विचार से कैग भारत की शासन व्यवस्था में सबसे महत्वपूर्ण अधिकारी होगा।
जैसा ऊपर भी लिखा गया है कि संविधान ने कैग CAG को सुप्रीम कोर्ट के जजों की भांति हर संभव अधिकार दिए हैं।
लेकिन अब धीरे-धीरे केंद्र ही नहीं राज्य सरकारें भी इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करने से बचने लगी हैं। 

11 वें नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक 11th CAG श्री विनोद राय थे - 


 7 जनवरी 2008 से 22 मई 2013 तक भारत के 11 वें नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक रहे श्री विनोद राय के बारे में  आपको न बताया जाए तो CAG से संबंधित सभी जानकारी अर्थहीन है। UPA सरकार के समय हुए 2G स्पेक्ट्रम घोटाला व कोयला घोटाला श्री विनोद राय ने ही उजागर किया था। इसके बाद CAG का नाम लोगों की जबान पर चढ़ गया। 

श्री विनोद राय की आत्मकथा "NOT JUST AN ACCOUNTANT" पुस्तक पढ़ने लायक है। यदि कोई इस पुस्तक को पढ़ना चाहे तो अमेजॉन और किंडल पर यह उपलब्ध है।

आशा है, आपको CAG के बारे में यह जानकारी पसंद आई होगी। यदि आप ED प्रवर्तन निदेशालय यानि Enforcement Directorate के बारे में जानना चाहते हैं तो इससे संबंधित पोस्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिककरिए ~ http://togetfullforms.blogspot.com/2018/10/full-form-of-ed-in-hindi.html
  





 

बुधवार, 15 अप्रैल 2020

EURO Full form in Hindi

"

"यूरो" Euro शब्द हम अक्सर सुनते रहते हैं। दुनिया में अमेरिकन डॉलर के बाद यूरो सबसे ज्यादा प्रचलित मुद्रा है। लेकिन अधिकांश लोग इतना ही जानते हैं कि यूरो एक करंसी है। वास्तविकता यह है कि यूरो Euro किसी एक देश की करंसी नहीं है। बल्कि क्षेत्र विशेष "यूरोज़ोन" द्वारा अपनाई गई एक करंसी या मुद्रा है।


 यूरो का मुद्रा चिह्न € और इसका बैंक कोड EUR है।

यूरोज़ोन क्या है ? What is Eurozone ?

"यूरोज़ोन" EUROZONE यूरोपियन यूनियन के 27 सदस्य में से 19 देशों द्वारा बनाया गया एक संगठन है। पहले यूरोपियन यूनियन में ब्रिटेन भी एक सदस्य था लेकिन brexit समझौते के अंतर्गत उसने 31 जनवरी 2020 को यूरोपियन यूनियन छोड़ दिया है।
 यूरोपियन यूनियन का एक साझा बैंक "यूरोपियन केंद्रीय बैंक" है। इस बैंक की अधिकृत मुद्रा Euro यूरो है।

यूरोज़ोन में शामिल 19 देश ये हैं :
1. ऑस्ट्रिया
2. बेल्जियम
3. सायप्रस
4. एस्टोनिया
5. फिनलैंड
6. फ्रांस
7. जर्मनी
8. ग्रीस
9. आयरलैंड
10. इटली
11. लातविया
12. लिथुवानिया
13. लक्समबर्ग
14. माल्टा
15. नीदरलैंड
16. पुर्तगाल
17. स्लोवाकिया
18. स्लोवेनिया
19. स्पेन
यूरोपियन यूनियन या यूरोपियन संघ सन् 1999 से अस्तित्व में आया। इसके साथ ही संघ ने उस समय प्रचलित मुद्रा European Currency Unit ECU   के स्थान पर EURO को अपनाया। फिर 01-01-2002 को यूरो बैंक नोट और सिक्के जारी हुए।

यूरो के सौवें हिस्से को सेंट कहते हैं। 15 april 2020 को भारत के एक रुपये का मूल्य 83.527 यूरो के बराबर था।
उपरोक्त 19 देशों के अलावा छः अन्य यूरोपियन देश भी यूरो मुद्रा के अधिकृत प्रयोक्ता हैं :
1. अंडोरा
2. मायोत
3. मोनैको
4. संत पियरे & मिकुलों
5. संत मारिनो
6. वेटिकन सिटी
हम आपको यह भी बताते चलें कि छठा देश वेटिकन सिटी पृथ्वी का सबसे छोटा स्वतंत्र राष्ट्र है। जिसका क्षेत्रफल सिर्फ 44 हेक्टेयर है। यह इटली के शहर रोम में स्थित है। ईसाई समूह के प्रमुख समुदाय "रोमन कैथोलिक "के चर्च का केंद्र  यहीं पर है और पोप यहीं रहते हैं।

यूरो मुद्रा के तीन अनधिकृत प्रयोक्ता भी हैं :
मोंटेनिग्रो, अक्रातिरी व ढाकेसिया और कोसोवो गणराज्य।
 फ्रांस के  पांच विभाग माने जाने वाले स्थान भी यूरो का इस्तेमाल करते हैं। इन स्थानों के अपने ध्वज हैं अतः इन्हें एक देश कहना गलत नहीं होगा :
गुवाडेलुप, फ्रेंच गयाना, मार्टेनिका, मेट्रोपोलिटन फ्रांस और रियूनियों।

युरोपियन संघ का मुख्यालय कहां है ?

युरोपियन संघ का मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स है।

युरोपियन संघ के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं ?


युरोपियन संघ के वर्तमान अध्यक्ष इटली के डेविड सोसोली (63) हैं।





सोमवार, 6 अप्रैल 2020

PPE Kit- PPE kit full form in Hindi



कोरोना वायरस ने इन दिनों दुनिया भर में उत्पात मचा रखा है। कोरोना वायरस से बचने के लिए PPE Kits का उपयोग करने के बारे में काफी चर्चा हो रही है। ये PPE Kits क्या हैं और इनसे वाइरस से मुकाबला करने में कैसे मदद मिलती है यह जानना आज की आवश्यकता है। तो आइए जानते हैं कि क्या होता है पीपीई किट ?

PPE का फुल फार्म होता है-  personal Protection Equipment. पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट अर्थात व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण।

 जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि ऐसे उपकरण जिनसे संक्रमण से खुद को बचाने में मदद मिले। कोरोना वायरस चूंकि संक्रामक बीमारी है इसलिए इससे बचने के लिए लोग मास्क पहन रहे हैं, बार-बार हाथ साफ कर रहे हैं, लोगों से दूरी बनाकर बात कर रहे हैं। आम जनता तो मास्क और दास्ताने का इस्तेमाल कर रही है लेकिन कोरोना की चपेट में आए मरीजों का उपचार कर रहे डॉक्टर्स, नर्स और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों के लिए ये चीजें नाकाफी हैं। वाइरस संक्रमण से बचने के लिए मेडिकल स्टाफ को बीमारों का इलाज व सर्जरी करते समय कुछ अतिरिक्त सावधानियां रखने के साथ शरीर को ढंकने हेतु विशेष प्रकार की वस्तुओं का इस्तेमाल भी करना पड़ता है। और ये सारी वस्तुएं PPE Kits कहलाती हैं। मास्क भी पीपीई किट का एक भाग है। इसके अलावा जो चीजें PPE Kits में शामिल की जाती है वे इस प्रकार है:

 मास्क, गाउन, एप्रन, ग्लोव्स, फेस प्रोटेक्टर, फेस शील्ड, स्पेशल हेलमेट, रेस्पिरेटर्स, आई प्रोटेक्टर्स, गॉगल्स, हेड कवर, शू कवर,रबर बूट्स।


ऊपर बताई चीजों में से काफी नामों से हम भली-भांति परिचित हैं,जैसे मास्क,ग्लोव्स,गॉगल्स,एप्रन आदि।बस इन्हें PPE KIT कहते हैं,ये कोरोना ने सीखा दिया।

डॉक्टर्स व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के लिए गम्भीर बीमारी के इलाज, ICU में भर्ती मरीजों का इलाज और सर्जरी कार्य करते समय PPE सूट भी इस्तेमाल किये जाते हैं। ये काफी महंगे होते हैं और वैज्ञानिक तरीके से बनाये जाते हैं। PPE Suit  पहनने से डॉक्टर्स केमिकल, फिजिकल और रेडियोलॉजिकल प्रकार के संक्रमण से अपना बचाव करते हैं। PPE Suit में  ऊपर लिखे - मास्क,ग्लोव्स,आंखों के लिए चश्मा, जूते के कवर,हेड कवर, हेलमेट व रेस्पिरेटर्स मतलब सिर से पैर तक शरीर को ढंकने हेतु उच्च गुणवत्ता वाले सभी संसाधन होते हैं।

 साधारण मास्क जो बाजार में 3 लेयर वाला होता है,10रुपये तक में मिल जाता है। इस मास्क से कोरोना से बचाव नहीं होता। इससे बेहतर क्वालिटी के मास्क हैं-N 95 मास्क और N 99 मास्क। ये मास्क 5 लेयर वाले होते हैं और पोलीप्रोपिलीन कपड़े से बने होते हैं। इनकी कीमत लगभग 150 रुपये से लेकर 300 रुपये तक अनुमानित है। N95 मास्क 95% व N99 मास्क 99 % हवा में फैले वाइरस को नाक के द्वारा शरीर के अंदर जाने से रोकते हैं। ऐसे मास्क .3 माइक्रोन साइज तक के बैक्टीरिया व वाइरस को फिल्टर कर सकते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार कोरोना वाइरस की साइज .13 माइक्रोन है अर्थात N95 और N99 मास्क कोरोना को रोकने में सहायक हैं।

 PPE Kit का उपयोग किसी बीमारी के संक्रमण से बचाव की गारंटी नहीं है। PPE Kit पहनने के बाद भी डॉक्टर्स तक भी कोरोना से संक्रमित हो गए, ऐसी खबरें हमने पढ़ी-सुनी है।
फिर भी किसी बीमारी के संक्रमण से बचाव में PPE Kit के महत्व को कम नहीं आंका जा सकता है।



गुरुवार, 16 जनवरी 2020

COD & CDS full form in Hindi

आजकल खबरों में COD और CDS दो शब्द बहुत सुनने में आ रहें है।
COD का अर्थ क्या है या COD का फुल फॉर्म क्या है, इस तरह का सवाल सबके मन में उठना स्वाभाविक है। 
COD या CDS का सम्बंध किसी देश के रक्षा क्षेत्र से जुड़ा है। COD का फुल फॉर्म है - Chief Of Defence। हिंदी में जिसका अर्थ है,रक्षा प्रमुख। CDS का फुल फॉर्म है - Chief of Defence Staff हिंदी में इसे "तीनों सेना के प्रमुख " कहा जा सकता है।

भारत मे रक्षा प्रमुख या चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ भारतीय सशस्‍त्र सेनाओं के पेशेवर त्रि-सेवा प्रमुख-(थल,जल व वायु) और भारत सरकार के वरिष्ठतम वर्दीधारी सैन्य सलाहकार हैं।

 २४ दिसम्बर २०१९ को सशस्त्र बलों को सुदृढ़ और शक्तिशाली बनाने के लिए भारत की सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने इस पद के सृजन की घोषणा की तथा जनरल बिपिन रावत को १ जनवरी २०२० को भारत का प्रथम रक्षा प्रमुख बनाया गया।

                                                  First Chief of      Defence Staff - General Vipin Rawat
                                                               
                                             Chief of Defence Staff insignia रक्षा प्रमुख का प्रतीक चिन्ह
पहले चीफ ऑफ डिफेंस -जनरल विपिन रावत
नियुक्ति कर्ता -  भारत के राष्ट्रपति
मनोनयन - केंद्र के कैबिनेट की नियुक्ति समिति
पद का सृजन -  24 दिसंबर 2019

रिपोर्ट - केंद्रीय रक्षा मंत्री
स्थिति - चार सितारा जनरल ऑफिसर Four-star General officer
कार्यकाल -  3 वर्ष या 65 वर्ष । इन दोनों में जो भी पहले हो ।  

जनरल विपिन रावत को 3, कामराज मार्ग, नई दिल्ली पर निवास स्थान आवंटित किया गया है। जनरल विपिन रावत का कार्यकाल दिसंबर 2022 तक रहेगा।
Chief of Defence Staff का प्रतीक चिन्ह देश की तीनों सेनाओं के प्रतीक चिन्ह को सम्मिलित कर बनाया गया है।थल सेना के प्रतीक चिन्ह -तलवार और अशोक चक्र,जल सेना के प्रतीक चिन्ह - एंकर और वायु सेना के प्रतीक चिन्ह - गरुड़ तीनों ही CDS के प्रतीक चिन्ह में दृष्टिगोचर हो रहे हैं।

शनिवार, 5 अक्टूबर 2019

Full form of NDRF in Hindi


NDRF का लोगो

placetogetfullforms.blogspot.com में हम आपको अंग्रेजी के short forms के बारे में जानकारी देते हैं। ये शब्द रोजमर्रा की जिंदगी में सुनने में आते रहते हैं और आम लोगों को उन शब्दों के बारे में ज्यादा जानने के लिए जिज्ञासा बनी रहती है।हाल ही में बिहार व उत्तर प्रदेश में अतिवृष्टि से जन-जीवन तबाह हो गया। कई सौ लोग मृत्यु का शिकार हो गए और करोड़ों-अरबों की संपत्ति नष्ट हो गई।इन राज्यों में NDRF टीम ने पहुंच कर लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया और उन्हें खाने-पीने की वस्तुएं,पेयजल व दवाइयां उपलब्ध कराई।                                                        

सामान्य तौर पर जब भी देश में कहीं भूकंप या बाढ़ जैसी कोई प्राकृतिक आपदा आ जाती है तो उसका साहसपूर्वक सामना करना आम जनता के बस की बात नहीं होती।इसलिए ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए सरकार ने NDRF दल का गठन किया। गम्भीर परिस्थिति में  NDRF की टीम प्रभावित लोगों की सहायता करने वहां पहुंचते हैं।

NDRF का पूरा नाम है :

NDRF - National Disaster Response Force

जिसे हिंदी में "राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल" कहते हैं।
वैसे Response का हिंदी में अर्थ है- प्रतिक्रिया करना, उत्तर देना। NDRF टीम भी प्राकृतिक आपदाओं का मुकाबला करके दैवीय शक्ति को आदरपूर्वक प्रत्युत्तर देती है।

भारत में प्राकृतिक आपदा प्रबन्ध राज्यों के आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी होती है। लेकिन जब बाढ़,भूकंप या अन्य कोई प्राकृतिक त्रासदी का सामना करने में राज्य सरकार के पास पर्याप्त साधन नहीं होते हैं तो राज्य के मुख्यमंत्री केंद्र से सैन्य सहायता,NDRF, आधुनिक उपकरण जैसे क्रेन, हेलीकॉप्टर,बोट-नावें, इत्यादि की मांग करती है।

NDRF दल का गठन सन् 2005 में Disaster Management Act के अंतर्गत किया गया था।यह केंद्र के गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। NDRF दल का निर्माण भारतीय सेना की विभिन्न इकाइयों से सदस्य चुन कर किया जाता है। इन सदस्यों को सैन्य विभाग प्रतिनियुक्ति (deputation) पर NDRF टीम में भेजती है। NDRF के इन सदस्यों को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने हेतु विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि वे विकट परिस्थितियों में राहत व बचाव कार्य करके जन-धन की हानि रोक सके।

4 की टीम में कुल 12 बटालियन
की पैरामिलिट्री लाइन फोर्स  शामिल है। जिसमें 3 BSF, 3 CRPF, 2 2CISF, 2 ITBP और 2 SSB के सदस्य रहते हैं।
ये 12 बटालियन भारत के जिन सबसे अधिक आपदाग्रस्त इलाकों में तैनात की जाती है,वे इस प्रकार हैं :-
क्र.1बटालियन NDRF,गोवाहाटी असम- BSF

क्र.2बटालियन NDRF, कोलकाता प बंगाल - BSF

क्र.3 बटालियन NDRF, मुंडला ओडिशा - CISF

क्र.4 बटालियन NDRF, अरककोणाम त नाडु - CISF

क्र.5 बटालियन NDRF, पुणे म राष्ट्र - CRPF

क्र.6 बटालियन NDRF गांधीनगर गुज - CRPF

क्र.7 बटालियन NDRF गाजियाबाद उप्र - ITBP

क्र.8 बटालियन NDRF,भटिंडा पंजाब - ITBP

क्र.9 बटालियन NDRF,पटना बिहार - BSF

क्र.।0 बटालियन NDRF, विजयवाड़ा आप्र - CRPF

क्र.11 बटालियन NDRF, वाराणसी उप्र - SSB

क्र. 12 बटालियन NDRF, ईटानगर अरुणाचल - SSB