DIY यह शब्द आपने कई बार इंटरनेट पर किसी समस्या का हल खोजने के लिए सर्च करने के दौरान पढ़ा होगा। आजकल DIY का प्रयोग इंटरनेट पर छोटे- छोटे घरेलू उपयोग सम्बन्धी टिप्स देने वाली साइट्स और यूट्यूब वीडियो में बहुतायत से हो रहा है। DIY टिप्स में ऐसी जानकारी दी जाती है जिसमें बिना किसी विशेषज्ञ की मदद के आसानी से उपलब्ध
अंग्रेजी के संक्षिप्त रूप या abbreviations के फुल फॉर्म आपको विस्तृत विवरण सहित सीधे-सरल तरीके से सटीक व सबसे उम्दा आलेख आपको हिंदी भाषा में togetfullforms.blogspot.com में पढ़ने को मिलेंगे। यदि आप पुरानी पोस्ट पढ़ना चाहते हैं तो नीचे जहां "मुखपृष्ठ" लिखा है, उसके दायीं तरफ का तीर पर क्लिक करें और नई पोस्ट पढ़ना चाहें तो बाईं तरफ के तीर पर क्लिक करें।
गुरुवार, 12 नवंबर 2020
DIY full form in Hindi
DIY यह शब्द आपने कई बार इंटरनेट पर किसी समस्या का हल खोजने के लिए सर्च करने के दौरान पढ़ा होगा। आजकल DIY का प्रयोग इंटरनेट पर छोटे- छोटे घरेलू उपयोग सम्बन्धी टिप्स देने वाली साइट्स और यूट्यूब वीडियो में बहुतायत से हो रहा है। DIY टिप्स में ऐसी जानकारी दी जाती है जिसमें बिना किसी विशेषज्ञ की मदद के आसानी से उपलब्ध
रविवार, 25 अक्टूबर 2020
CPI full form in Hindi
हिन्दी में CPI का मतलब - उपभोक्ता मूल्य सूचकांक
2. कृषि मज़दूर (Agricultural Labourer-AL) के लिये CPI
3. ग्रामीण मज़दूर (Rural Labourer-RL) के लिये CPI
4. CPI (ग्रामीण/शहरी/संयुक्त)
सोमवार, 19 अक्टूबर 2020
full form of MAT & GMAT in hindi
MAT - Management Aptitude Test
मैट का फुल फॉर्म है- मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट।
मैट परीक्षा का आयोजन आल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है। मैनेजमेंट क्षेत्र की सबसे लोकप्रिय प्रवेश परीक्षाओं में से एक प्रवेश परीक्षा है- MAT । मैट प्रवेश परीक्षा में प्राप्त स्कोर के अनुसार परीक्षार्थियों को देश के 308 मैनेजमेंट संस्थाओं में प्रवेश दिया जाता है।
MAT परीक्षा का पैटर्न कैसा होता है ?
मैट परीक्षा की अवधि 150 मिनट की होती है। इसमें बहुविकल्पीय ( मल्टीप्ल चॉइस ) प्रकार के 200 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। यदि गलत उत्तर दिये गये तो प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काट लिया जाता है।
GMAT - Graduate Management Admission Test
बुधवार, 7 अक्टूबर 2020
BPL & APL full form in Hindi
भारत में जनता को तीन तरह के राशन कार्ड जारी किए जाते हैं :
BPL भारत सरकार द्वारा अत्यंत गरीब परिवार की पहचान निर्धारित करने के लिए बनाया गया benchmark है। जिसके तहत सरकार एक निश्चित मापदंड के नीचे गुजर-बसर करने वाले लोगों को चिन्हित करके उनके कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं बनाती हैं। उन्हें घर, भोजन और दूसरी जीवन यापन की आवश्यक वस्तुएं कम दर पर उपलब्ध कराने हेतु BPL राशन कार्ड बनाये जाते हैं।
BPL निर्धारण के मापदंड हर राज्य में अलग-अलग हैं। ये मापदंड ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लिए भी भिन्न-भिन्न होते हैं। राज्य सरकार, राज्य की आर्थिक, सामाजिक और दूसरी कई स्थितियों के मान से BPL रेखा का निर्धारण करती हैं।
बीपीएल कार्ड धारक किसी भी सरकारी बैंक से मामूली ब्याज दर पर ऋण ले सकता है।
भारत में फिलहाल रुपये 20,000/- से कम वार्षिक आय वाले व्यक्ति को बीपीएल कार्ड जारी किए जाते हैं।
गुरुवार, 17 सितंबर 2020
Full form of LIBOR & MIBOR
full form of LIBOR - London Inter Bank Offer Rate.
Full form of MIBOR- Mumbai Inter Bank Offer Rate.
Full form of IBOR- इंटर बैंक ऑफर रेट- जिस ब्याज दर पर एक बैंक दूसरी बैंक से छोटी अवधि के लिए उधार या ऋण लेना चाहती है, वह दर अन्तर बैंक ब्याज दर या inter bank interest rate कहलाती है।
सबसे पहले सन् 1986 में लन्दन में तीन विदेशी करेंसी USD, GBP और JPY के लिए जो अंतर बैंक दरें निर्धारित की गयीं उन्हें LIBOR "लाइबोर" नाम दिया गया। बाद में अन्य देशों ने भी विदेशी मुद्राओं में अंतर बैंक दरें प्रकाशित करना प्रारम्भ किया जैसे-
MIBOR- Mumbai Inter Bank Offer Rate.
HIBOR- Hong-Kong Inter Bank Offer Rate.
SIBOR- Singapore Inter Bank Offer Rate.
TIBOR- Tokyo Inter Bank Offer Rate.
लाइबोर दरें शुरू में Thomes Reuters, BBA (British Bankers Association) के सहयोग से प्रकाशित करता था लेकिन 01 फरवरी 2014 से BBA का स्थान Inter Continental Exchange(ICE) ने ले लिया है।
अब लाइबोर दरें ICE Benchmark Administration (IBA)द्वारा तय की जाती हैं और ये पांच करेंसी पर आधारित हैं:-
1. the US dollar (USD)
2. euro (EUR)
3. British pound (GBP)
4. Japanese yen (JPY)
5. Swiss franc (CHF)
ये दरें एक दिन से एक वर्ष के मध्य 15 विभिन्न समयावधि के लिए होती हैं।
LIBOR rate निर्धारित करने हेतु प्रतिदिन 11.00 AM तक 18 अंतर्राष्ट्रीय बैंको द्वारा निर्धारित की गयी inter bank rate संग्रह की जाती है। इन 18 आंकड़ों का औसत निकाल कर प्रतिदिन 11.30 AM बजे LIBOR दरें जारी कर दी जाती हैं।
MIBOR- Mumbai Inter Bank Offer Rate
माईबोर दरें भारत में NSEIL नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया लिमिटेड जारी करता है। इसमें सरकारी व निजी बैंके, डीलर्स और कुछ विदेशी बैंकों की IBOR को शामिल किया जाता है।
MIBOR rates प्रतिदिन सुबह 9.40 AM और 11.30 AM बजे अलग- अलग समयावधि( एक दिन से एक वर्ष तक) के लिए जारी की जाती हैं।
इंटर कॉन्टिनेंटल एक्सचेंज का प्रधान कार्यालय कहां है ?
where is the Head Office of Inter Continental Exchange situated ?
बुधवार, 12 अगस्त 2020
ABVP full form in Hindi
Full Form of ABVP - Akhil Bhartiy Vidhyarthi Parishad अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
ABVP की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी। यह भारत का सबसे बड़ा छात्र संगठन है।
एबीवीपी का कार्यक्षेत्र - इस संगठन का मुख्य कार्यक्षेत्र देश के कॉलेज है जहां यह छात्रों के हित और उनके बेहतर भविष्य हेतु कार्य करता है।
वर्तमान परिदृश्य में विशेष कर भारत में जहां कुल आबादी में युवाओं की संख्या अधिक है, देश की प्रगति में युवाओं और छात्रों की भूमिका और सहभागिता बहुत महत्वपूर्ण हो गई है। ABVP छात्रों को इन दायित्वों का निर्वहन करने और भविष्य के बेहतर राष्ट्र- निर्माण करने हेतु तैयार करता है।
उद्देश्य- ABVP बनाने के पीछे शिक्षा पद्धति को छात्रों के भविष्य निर्माण के अनुकूल बनाना, छात्रों को रचनात्मक गतिविधियों में लगाना और सामाजिक हित में कार्य करना।
एबीवीपी की गतिविधियां - एबीवीपी समय-समय पर छात्रों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं केरियर मार्गदर्शन जैसे कार्यक्रम आयोजित करती है। साथ ही देश में आपदाग्रस्त क्षेत्र में नागरिकों की सुरक्षा और सहायता आदि मुहैया कराती है।
Full form of WPI
WPI (Whole Sale Price Index)
- WPI का आंकलन प्रति सप्ताह ऑफिस ऑफ़ इकॉनामिक एडवाइजर करती है जो वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आता है.WPI की गणना के लिए
- एक base year (आधार वर्ष) तय किया जाता है जो फिलहाल 2011-12 है.
- इस गणना में कुल 676 वस्तुएं सम्मिलित हैं, वे हैं:–
- प्राथमिक वस्तु (primary articles):— दाल, चावल, सब्जियाँ इत्यादि.
- निर्माण उत्पाद (manufactured articles):—पेय पदार्थ,तम्बाकू व इससे निर्मित उत्पाद,लकड़ी व इससे निर्मित सामान,रासायनिक उत्पाद, धातु उत्पाद, खाद्य उत्पाद, कपड़े,कागज व इससे निर्मित उत्पादन, रबर और इससे निर्मित उत्पाद, व
- इंधन (तेल, बिजली, कोयला)
2012 तक सरकार द्वारा जारी मुद्रा- स्फीति के आंकड़े WPI पर ही आधारित होते थे लेकिन 2013 से मुद्रा-स्फीति का आंकलन CPI के आधार पर निर्धारित होता है.
WPI कैसे निकाला जाता है ?
बुधवार, 24 जून 2020
CAG Full form in hindi
प्रसिद्ध कोयला खदान आंवटन व 2G स्पेक्ट्रम आंवटन घोटाले का पता लगाने में CAG का सबसे बड़ा हाथ था। CAG ने ही वर्ष 2012-13 से 2017-18 की अवधि में UPA व NDA के कार्यकाल के दौरान रक्षा क्षेत्र में खरीद के 32 ऑफसेट कांट्रेक्ट का ऑडिट किया है। इसमें थलसेना,नौसेना और वायुसेना के लिए खरीदे गए रक्षा उपकरणों के सौदे शामिल हैं।
CAG का फुल फॉर्म :-
Comptroller and Auditor General का संक्षिप्त रूप है CAG जिसे हिंदी में भारत का "नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक" कहते हैं।
कैग CAG भारत के संविधान के अनुच्छेद 148 द्वारा स्थापित एक संस्था है जो भारत सरकार,सभी राज्य सरकार और सरकारी पूंजी से बने सभी सार्वजनिक उपक्रम व संस्थाओं के वित्तीय लेखों का अंकेक्षण audit करता है। कैग के ऑडिट व एकाउंट्स विभाग में कुल 57000 कर्मचारी काम करते हैं। इसका मुख्यालय दिल्ली है। CAG पूरी तरह से एक स्वतन्त्र संस्था है,जिस पर केंद्र सरकार का नियंत्रण नहीं होता। CAG की रिपोर्ट पर संसद की लोकलेखा समिति (PAC) और सार्वजनिक उपक्रमों की समिति विचार करती है।
CAG के सर्वोच्च अधिकारी को भी CAG कैग ही कहा जाता है।
CAG से संबद्ध व्यवस्थाएं हमारे संविधान के अनुच्छेद 148 से 151 तक की गई है। देश के वरीयता अनुक्रम में CAG का स्थान नौवां है जो सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश के बराबर है। कैग का कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष की उम्र,जो भी पहले हो,की अवधि के लिए होता है। CAG को उसके पद से केवल उसी रीति से और उन्हीं आधारों पर हटाया जा सकता है, जिस रीति से और जिन आधारों पर सुप्रीम कोर्ट के जज को हटाया जाता है। अपने पद से हटाये जाने के पश्चात् वह केंद्र सरकार के या किसी राज्य सरकार के अधीन किसी और पद का पात्र नहीं होगा।
बुधवार, 15 अप्रैल 2020
EURO Full form in Hindi
"यूरो" Euro शब्द हम अक्सर सुनते रहते हैं। दुनिया में अमेरिकन डॉलर के बाद यूरो सबसे ज्यादा प्रचलित मुद्रा है। लेकिन अधिकांश लोग इतना ही जानते हैं कि यूरो एक करंसी है। वास्तविकता यह है कि यूरो Euro किसी एक देश की करंसी नहीं है। बल्कि क्षेत्र विशेष "यूरोज़ोन" द्वारा अपनाई गई एक करंसी या मुद्रा है।
यूरो का मुद्रा चिह्न € और इसका बैंक कोड EUR है।
यूरोज़ोन क्या है ? What is Eurozone ?
"यूरोज़ोन" EUROZONE यूरोपियन यूनियन के 27 सदस्य में से 19 देशों द्वारा बनाया गया एक संगठन है। पहले यूरोपियन यूनियन में ब्रिटेन भी एक सदस्य था लेकिन brexit समझौते के अंतर्गत उसने 31 जनवरी 2020 को यूरोपियन यूनियन छोड़ दिया है।
यूरोज़ोन में शामिल 19 देश ये हैं :
1. ऑस्ट्रिया
2. बेल्जियम
3. सायप्रस
4. एस्टोनिया
5. फिनलैंड
6. फ्रांस
7. जर्मनी
8. ग्रीस
9. आयरलैंड
10. इटली
11. लातविया
12. लिथुवानिया
13. लक्समबर्ग
14. माल्टा
15. नीदरलैंड
16. पुर्तगाल
17. स्लोवाकिया
18. स्लोवेनिया
19. स्पेन
यूरोपियन यूनियन या यूरोपियन संघ सन् 1999 से अस्तित्व में आया। इसके साथ ही संघ ने उस समय प्रचलित मुद्रा European Currency Unit ECU के स्थान पर EURO को अपनाया। फिर 01-01-2002 को यूरो बैंक नोट और सिक्के जारी हुए।
यूरो के सौवें हिस्से को सेंट कहते हैं। 15 april 2020 को भारत के एक रुपये का मूल्य 83.527 यूरो के बराबर था।
उपरोक्त 19 देशों के अलावा छः अन्य यूरोपियन देश भी यूरो मुद्रा के अधिकृत प्रयोक्ता हैं :
1. अंडोरा
2. मायोत
3. मोनैको
4. संत पियरे & मिकुलों
5. संत मारिनो
6. वेटिकन सिटी
हम आपको यह भी बताते चलें कि छठा देश वेटिकन सिटी पृथ्वी का सबसे छोटा स्वतंत्र राष्ट्र है। जिसका क्षेत्रफल सिर्फ 44 हेक्टेयर है। यह इटली के शहर रोम में स्थित है। ईसाई समूह के प्रमुख समुदाय "रोमन कैथोलिक "के चर्च का केंद्र यहीं पर है और पोप यहीं रहते हैं।
यूरो मुद्रा के तीन अनधिकृत प्रयोक्ता भी हैं :
मोंटेनिग्रो, अक्रातिरी व ढाकेसिया और कोसोवो गणराज्य।
फ्रांस के पांच विभाग माने जाने वाले स्थान भी यूरो का इस्तेमाल करते हैं। इन स्थानों के अपने ध्वज हैं अतः इन्हें एक देश कहना गलत नहीं होगा :
गुवाडेलुप, फ्रेंच गयाना, मार्टेनिका, मेट्रोपोलिटन फ्रांस और रियूनियों।
युरोपियन संघ का मुख्यालय कहां है ?
युरोपियन संघ का मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स है।युरोपियन संघ के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं ?
युरोपियन संघ के वर्तमान अध्यक्ष इटली के डेविड सोसोली (63) हैं।
सोमवार, 6 अप्रैल 2020
PPE Kit- PPE kit full form in Hindi
PPE का फुल फार्म होता है- personal Protection Equipment. पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट अर्थात व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण।
मास्क, गाउन, एप्रन, ग्लोव्स, फेस प्रोटेक्टर, फेस शील्ड, स्पेशल हेलमेट, रेस्पिरेटर्स, आई प्रोटेक्टर्स, गॉगल्स, हेड कवर, शू कवर,रबर बूट्स।
ऊपर बताई चीजों में से काफी नामों से हम भली-भांति परिचित हैं,जैसे मास्क,ग्लोव्स,गॉगल्स,एप्रन आदि।बस इन्हें PPE KIT कहते हैं,ये कोरोना ने सीखा दिया।
डॉक्टर्स व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के लिए गम्भीर बीमारी के इलाज, ICU में भर्ती मरीजों का इलाज और सर्जरी कार्य करते समय PPE सूट भी इस्तेमाल किये जाते हैं। ये काफी महंगे होते हैं और वैज्ञानिक तरीके से बनाये जाते हैं। PPE Suit पहनने से डॉक्टर्स केमिकल, फिजिकल और रेडियोलॉजिकल प्रकार के संक्रमण से अपना बचाव करते हैं। PPE Suit में ऊपर लिखे - मास्क,ग्लोव्स,आंखों के लिए चश्मा, जूते के कवर,हेड कवर, हेलमेट व रेस्पिरेटर्स मतलब सिर से पैर तक शरीर को ढंकने हेतु उच्च गुणवत्ता वाले सभी संसाधन होते हैं।
साधारण मास्क जो बाजार में 3 लेयर वाला होता है,10रुपये तक में मिल जाता है। इस मास्क से कोरोना से बचाव नहीं होता। इससे बेहतर क्वालिटी के मास्क हैं-N 95 मास्क और N 99 मास्क। ये मास्क 5 लेयर वाले होते हैं और पोलीप्रोपिलीन कपड़े से बने होते हैं। इनकी कीमत लगभग 150 रुपये से लेकर 300 रुपये तक अनुमानित है। N95 मास्क 95% व N99 मास्क 99 % हवा में फैले वाइरस को नाक के द्वारा शरीर के अंदर जाने से रोकते हैं। ऐसे मास्क .3 माइक्रोन साइज तक के बैक्टीरिया व वाइरस को फिल्टर कर सकते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार कोरोना वाइरस की साइज .13 माइक्रोन है अर्थात N95 और N99 मास्क कोरोना को रोकने में सहायक हैं।
PPE Kit का उपयोग किसी बीमारी के संक्रमण से बचाव की गारंटी नहीं है। PPE Kit पहनने के बाद भी डॉक्टर्स तक भी कोरोना से संक्रमित हो गए, ऐसी खबरें हमने पढ़ी-सुनी है।
फिर भी किसी बीमारी के संक्रमण से बचाव में PPE Kit के महत्व को कम नहीं आंका जा सकता है।
बुधवार, 19 फ़रवरी 2020
Full form of FTSE, DAX & CAC in Hindi
FTSE, DAX और CAC ये तीनों ही अंतरराष्ट्रीय स्टॉक इंडेक्स हैं। ये तीनों इंडेक्स यूरोपीय स्टॉक एक्सचेंज से संबंधित हैं। दुनियाभर की अर्थव्यवस्था में फ्रांस,जर्मनी व ब्रिटेन बड़ी इकोनॉमी में गिने जाने वाले देश हैं। सन् 2018 तक तो फ्रांस,जर्मनी व यूनाइटेड किंगडम का खासा महत्व था। जर्मनी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी। फ्रांस पांचवीं और यूके दुनिया की छठी सबसे बड़ी इकॉनमी मानी जाती थी। हालांकि अमेरिकी थिंक टैंक वर्ल्ड पापुलेशन रिव्यू के अनुसार अब दुनिया की पांच बड़ी अर्थव्यवस्था में फ्रांस और ब्रिटेन शामिल नहीं है।इसमें अब भारत का नाम जुड़ गया है। सन् 2019 के GDP आंकड़ों के हिसाब से दुनिया की सात सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था इस तरह है :
देश जीडीपी लाख करोड़ रु में रैंक
अमेरिका 1522 1
इसीलिए FTSE, DAX और CAC इन तीनों सूचकांकों का दुनिया की इकॉनमी में बहुत महत्व है क्योंकि ये क्रमशः ब्रिटेन,जर्मनी और फ्रांस देश से संबंधित हैं।
ये सूचकांक या इंडेक्स ठीक वैसे ही कार्य करते हैं जैसे हमारे भारत मे SENSEX और NIFTY कार्य करते हैं।ये तीनों सूचकांक भारत में भी टीवी पर विभिन्न बिज़नेस चैनल्स पर मोनिटर किये जाते हैं। आप लोगों ने भी इन सूचकांकों को टीवी पर जरूर देखा होगा और इनके बारे में अधिक जानने की उत्सुकता हुई होगी। तो यहां पर हम आपको इन तीनों इंडेक्स के बारे में विस्तृत रूप से बताएंगे।
FTSE Full form : "Financial Times Stock Exchange 100 index" को संक्षिप्त में FTSE या FTSE100 index कहते हैं।
दरअसल FTSE 100 इंडेक्स FTSE यानि फाइनेंसियल टाइम्स स्टॉक एक्सचेंज समूह द्वारा 3 जनवरी 1984 को बनाया गया था। लन्दन स्टॉक एक्सचेंज में,पूंजी के हिसाब से FTSE में यूनाइटेड किंगडम की 100 सबसे बड़ी कंपनियां सूचीबद्ध की गई है।
FTSE में सूचीबद्ध जो पांच सबसे बड़ी कंपनियां हैं वह इस प्रकार से हैं :-
1. Royal Dutch Shell plc - यह एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो ऑइल व गैस का कारोबार करती है।
2. HSBC Holding plc - यह यूरोप का सबसे बड़ा और दुनिया का सातवां सबसे बड़ा बैंक है।
3.British Petroleum plc- यह एक और बहुराष्ट्रीय ऑइल व गैस कंपनी है।
4. Glaxo SmithKline plc-यह दुनिया की जानी-मानी दवा कंपनी है। कम्पनी का भारत में भी अच्छा कारोबार है।यह सन् 2000 में Glaxo Welcome और Smith Kline Beccham के मर्जर से बनी दुनिया की छठी सबसे बड़ी दवा कम्पनी है।
5. British American Tobacco plc - तम्बाकू बनाने वाली एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी। यह 180 देशों में अपना कामकाज करती है। इसके मशहूर ब्रांड : Dunhill, Pall Mall व Lucky Strike हैं।
कम्पनी के नाम के अंत में लिखे plc का मतलब है - Public Limited company इसे PLC भी लिखा जाता है। ब्रिटेन में सभी पब्लिक लिमिटेड कंपनियों को अपने नाम के अंत में plc या PLC लिखना अनिवार्य है।
Full form of DAX : Deutscher Karien index.
DAX या DAX30 एक जर्मन स्टॉक इंडेक्स है जिसमें फ्रेंकफर्ट स्टॉक एक्सचेंज में पूंजी के हिसाब से 30 सबसे बड़ी जर्मन कंपनियां सूचीबद्ध की गई हैं।यह इंडेक्स 1 जुलाई 1988 को Deutsche Borse द्वारा स्थापित किया गया था। इस इंडेक्स में सूचीबद्ध बहुत सारी कंपनियों के उत्पाद भारत मे भी काफी लोकप्रिय हैं। कई कंपनियां तो हमारे BSE व NSE में भी सूचीबद्ध हैं। इनमें से कुछ नाम हैं -Adidas, Allianz, BASF, Bayer Pharmaceuticals and Chemicals, BMW, Deutsch Bank, Heidelberg Cement, Henkel, Linde, Merck, Siemens व VolksWagon
group.
Full form of CAC 40 : Citation Assisted en Continu. यह फ्रेंच स्टॉक मार्केट एक्सचेंज है। सन् 1987 में स्थापित किया गया था। इसे यूरोनेक्स्ट (Euronext) द्वारा संचालित किया जाता है। इस इंडेक्स में कुछ ऐसे नाम जो अपने देश भारत में भी खासे लोकप्रिय हैं ~
Airbus, Arcelor Mittal, Ada, BNP Baribas, Caogemini, L"Oreal", Renault, Saint-Gobain और Sanofi.गुरुवार, 16 जनवरी 2020
COD & CDS full form in Hindi
COD का अर्थ क्या है या COD का फुल फॉर्म क्या है, इस तरह का सवाल सबके मन में उठना स्वाभाविक है।
२४ दिसम्बर २०१९ को सशस्त्र बलों को सुदृढ़ और शक्तिशाली बनाने के लिए भारत की सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने इस पद के सृजन की घोषणा की तथा जनरल बिपिन रावत को १ जनवरी २०२० को भारत का प्रथम रक्षा प्रमुख बनाया गया।
First Chief of Defence Staff - General Vipin Rawat
Chief of Defence Staff insignia रक्षा प्रमुख का प्रतीक चिन्ह
जनरल विपिन रावत को 3, कामराज मार्ग, नई दिल्ली पर निवास स्थान आवंटित किया गया है। जनरल विपिन रावत का कार्यकाल दिसंबर 2022 तक रहेगा।
Chief of Defence Staff का प्रतीक चिन्ह देश की तीनों सेनाओं के प्रतीक चिन्ह को सम्मिलित कर बनाया गया है।थल सेना के प्रतीक चिन्ह -तलवार और अशोक चक्र,जल सेना के प्रतीक चिन्ह - एंकर और वायु सेना के प्रतीक चिन्ह - गरुड़ तीनों ही CDS के प्रतीक चिन्ह में दृष्टिगोचर हो रहे हैं।