मंगलवार, 30 सितंबर 2025

UNGA full form in Hindi

   


     UNGA

 Full form - United Nations General Assembly.

UNGA संयुक्त राष्ट्र united nations का एक  मुख्य निर्णय लेना वाला संगठन है।

UNGA के कितने सदस्य देश हैं ?

UNGA के कुल193 सदस्य देश हैं।

UNGA की स्थापना कब की गई थी ?

UNGA की स्थापना 1945 में की गई थी।

UNGA का मुख्यालय कहां है ?

UNGA का मुख्यालय न्यूयॉर्क सिटी अमेरिका में है।

UNGA का वर्तमान अध्यक्ष कौन है ?

9से 28 सितंबर 2025तक चले UNGA के 80 वें सम्मेलन में जर्मनी की पूर्व विदेशमंत्री Annalena Bearbock को नया अध्यक्ष बनाया गया है।

UNGA में कितने देश हैं ?

इसमें 54अफ्रीकी देशों के समूह से, 55एशिया प्रशांत देशों के समूह से,23पूर्वी यूरोपीय देशों के समूह से, 33लैटिन अमेरिका और केरेबियाई देशों के समूह से,28पश्चिमी यूरोपीय और अन्य देशों के समूह से शामिल हैं।

UNGA'25 सम्मेलन में इजरायल का बायकॉट -


UNGA'25 के 80वेंसेशन में इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भाषण का कई देशों के प्रतिनिधियों ने वॉकआउट कर दिया जबकि नेतन्याहू ने उनका भाषण सुनने के लिए गाजा में लाउड स्पीकर लगवाए थे ताकि गाजा के रहवासी हमास को दी गई उनकी चेतावनी सुन सके। इससे इसराइल की बहुत बेइज्जती हुई है, जबकि अमेरिका इसराइल के साथ है और हमास के आतंक का विरोध कर रहा है।

सोमवार, 22 सितंबर 2025

Gen-Z क्या है ?

 


   आजकल एक शब्द बहुत सुनाई दे रहा है,  वह है Gen-Z

यह शब्द अभी हाल ही में हुए नेपाल देश में युवाओं द्वारा मौजूदा सरकार के खिलाफ बगावत के संदर्भ में प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही इसका उपयोग खुल कर कर रहे हैं। 

तो यह जानना आवश्यक हो जाता है कि आखिर यह Gen - z है क्या और इसका क्या मतलब है ?

Gen-Z में Z से मतलब Zoomers भी है। इस पीढ़ी को Digital Native भी कहा जा रहा है क्योंकि ये पीढ़ी इन्टरनेट और सोशल मीडिया के युग में बड़े हुई है।

वैसे "जेन-जी" एक विशेष काल खंड में जन्मे आयु वर्ग के युवाओं को संबोधन हेतु दिया गया है। 

अमूमन दुनिया में इंसान की अधिकतम आयु 100 वर्ष के लगभग मान लीजिए। अब 100 वर्ष पहले जन्म लेने वाले व्यक्ति और आज के व्यक्ति के पालन- पौषण, सामाजिक परिवेश और विज्ञान की सतत प्रगति के कारण उनके सोच-विचार, आहार-व्यवहार और मानसिक स्तर में जमीन-आसमान का फर्क है।

इसीलिए 1928 से लेकर 2025 में जन्में व्यक्तियों को अलग-अलग वर्गों में बांट दिया गया ताकि पीढ़ियों का अंतर आसानी से समझा जा सके।

 इसी प्रकार अलग अलग कालखंड में जन्मी भिन्न-भिन्न पीढ़ियों को भिन्न-भिन्न नाम दिए गए हैं जो निम्न प्रकार हैं....

1. 1901-1924 के बीच जन्मी पीढ़ी : द ग्रेटेस्ट जेनरेशन

2. 1925-1945 के बीच जन्मी पीढ़ी :  साइलेंट जेनेरेशन

3. 1946-1964 के बीच जन्मीं पीढ़ी : बेबी बूमर्स

4. 1965-1980 के बीच जन्मी पीढ़ी :  जेनेरेशन-एक्स

5. 1981-1996 के बीच जन्मी पीढ़ी :  मिलेनियल्स/Gen-Y

6. 1997-2012 के बीच जन्मी पीढ़ी :  जेन-जी(Gen-Z)

7. 2013-2024 के बीच जन्मी पीढ़ी : जेन-अल्फा

8. 2025 से 2039 तकजन्म लेने वाले : जेन-बीटा