सोमवार, 11 अगस्त 2025

OPEC full form in Hindi

   
                       LOGO
  

 OPEC - Organisation of Petroleum Exporting Countries.
प्रमुख तेल उत्पादक देशों का समूह

स्थापना: 2016. इससे पहले सितंबर 1960 में OPEC की शुरुआत बगदाद में ईरान ,इराक, कुवैत, सऊदी अरब और वेनेजुएला ने की थी। अभी ओपेक में 12 देश हैं।

  • मध्य पूर्व (पश्चिम एशिया): ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात।
  • अफ्रीका: अल्जीरिया, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, गैबॉन, लीबिया, नाइजीरिया।
  • दक्षिण अमेरिका: वेनेजुएला।

 OPEC+में 11 और देश शामिल हैं। इससे गैर-OPEC देश भी वैश्विक तेल नीति में भाग लेते हैं। यह गठबंधन दुनिया के 41% कच्चे तेल का उत्पादन नियंत्रित करता है।हाल ही में OPEC के 8 देशों ने सितंबर25 से उत्पादन 5,47,000 बैरल प्रतिदिन बढ़ाने का फैसला किया है।

विश्व का करीब 80% तेल OPEC देशों के पास है


ओपेक का मुख्यालय कहां है ?

OPEC का मुख्यालय ऑस्ट्रिया, वियना में है।

OPEC+ समूह में कौनसे देश हैं ?

ओपेक+संगठन में कुल 11सदस्य देश हैं। ये सभी देश तेल उत्पादन नहीं करते हैं लेकिन तेल उत्पादन, इसकी कीमत आदि निर्धारित करने में इन देशों का सहयोग OPEC लेता है।

OPEC+के 11सदस्य देश हैं -

अज़रबैजान, बहरीन, ब्रुनेई, ब्राजील, कजाकिस्तान, मलेशिया, मैक्सिको, ओमान, रूस, दक्षिण सूडान और सूडान

बुधवार, 6 अगस्त 2025

CAT exam Full form in Hindi

 CAT full form - Common Admission Test
                    सामान्य प्रवेश परीक्षा


 CAT परीक्षा भारत में सिविल सर्विस परीक्षा के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कठिन परीक्षा मानी जाती है। CAT परीक्षा देश के 21 ख्यात प्रबंधन संस्थान Management Institutes  विशेष कर IIMs और अन्य  मैनेजमेंट कॉलेजेस में  स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम व PhD के लिए हेतु एक कंप्यूतरीकृत परीक्षा है।

CAT की लिखित प्रवेश परीक्षा में पास होने के उपरांत कैट स्कोर, ग्रुप डिस्कशन व पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर प्रतियोगियों को IIMs या अन्य प्रबंधन संस्थानों में प्रवेश मिलता है।

देश में 21आईआईएमएस Indian Institute of Management है।

 2024 CAT स्कोर के आधार पर इनकी रैंक इस तरह से सामने आई अर्थात अहमदाबाद में सबसे ज्यादा स्कोर वाले प्रतियोगी को प्रवेश मिला और अंत में आईआईएम सिरमौर का नाम है।

. Ahmedabad 2. Bangalore 3. Kozhikode 4.        Kolkata, 5. Mumbai, 6. Lucknow, 7. Indore, 8. Rohtak, 9. Raipur 10. Ranchi 11. Udaipur  12.Kashipur 13. Shilong, 14. vishakhapatnam, 15. Tiruchirapalli, 16.Nagpur, 17. Amritsar 18.Sambalpur 19. Bodhgaya, 20. Jammu, 21. Sirmour

सभी 21आईआईएम संस्थानों में 2025 में लगभग 5000 सीटें हैं।

हर साल करीब तीन लाख विद्यार्थी CAT की परीक्षा देते हैं।

रजिस्ट्रेशन फीस -  2025 में परीक्षा में बैठने हेतु रजिस्ट्रेशन फीस सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए ₹2600 तथा एससी, एसटी हेतु ₹1300 रखी गई थी। आगे प्रति वर्ष इसमें बढ़ोतरी होती रहती है।

परीक्षा केंद्र :

 CAT का आयोजन लगभग 170 परीक्षा केंद्रों पर किया जाता है।

उम्मीदवारों को उनकी पसंद के 5 चयनित परीक्षा केंद्रों में से कोई एक  परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाता है।

प्रति वर्ष करीब 2.5-3 लाख विद्यार्थी यह परीक्षा देते हैं।

CAT परीक्षा के लिए पात्रता :

इसके लिए 50% नंबर या इसके बराबर CGPA के साथ स्नातक डिग्री  होना जरूरी है।

 यह सीमा SC,ST और दिव्यांग प्रतियोगियों हेतु 45% है।

जो विद्यार्थी स्नातक परीक्षा में बैठने वाले हों या परीक्षा के बाद रिजल्ट का इंतजार कर रहे है, वे भी CAT परीक्षा दे सकते हैं।

CAT परीक्षा का पेपर पैटर्न और मार्किंग सिस्टम क्या है ?

CAT एग्जाम कुल 120मिनट की होती है।

CAT पेपर में तीन सेक्शन होते हैं:

1. वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कंप्रहेंशन 24सवाल

2. डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग 22सवाल

3. क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 22सवाल

कुल 68 सवाल

हर सही उत्तर पर 3 नंबर और हर गलत उत्तर पर 1 नेगेटिव नंबर।

CAT  के बारे में विस्तृत जानकारी https://iimcat.ac.in वेबसाइट पर मिल जाएगी।